दिल्ली-NCR में बारिश के बाद आंधी, लोगों को गर्मी से मिली राहत; कल-परसों कैसा रहेगा मौसम?
Rain in Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं अब आंधी चल रही ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में बूंदाबांदी से गर्मी से मिली राहत।
IMD ने हल्की बारिश और गरज के लिए येलो अलर्ट दिया।
अगले 2-3 दिनों में तापमान बढ़कर लू चलने की संभावना।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली और एनसीआर में आंधी चल रही है। इससे पहले लोगों को भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को हल्की बारिश से राहत मिली। शाम 4 बजे के बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। फरीदाबाद में भी मौसम ने अचानक करवट लिया और तेज हवा चलने के बाद बारिश शुरू हो गई। इसके बाद नोएडा में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिसके बाद कई इलाकों में शुरुआती दौर में ट्रैफिक भी देखने को मिला ।
मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी सहित नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम आदि में येलो अलर्ट जारी किया था। विभाग ने गरज के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की। वहीं आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना है।
विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए कहा कि राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों और पड़ोसी पाकिस्तान के ऊपर बने चक्रवाती स्थिति बनने के कारण धुंध और बादल छाए हुए हैं।
#WATCH | Delhi | Rain lashes parts of the national capital this evening
— ANI (@ANI) April 17, 2026
Visuals from Parliament pic.twitter.com/QsVg9rjtYM
दिल्ली-एनसीआर पर धुंध की परत
उन्होंने कहा, "इन क्षेत्रों से धूल के कण दिल्ली-एनसीआर की ओर आ गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप धूल भरी धुंध की परत बन गई है और वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है।" इससे पहले, गुरुवार को दिल्ली के आसपास के इलाकों जैसे गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और राजस्थान के बीकानेर में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रही, जिसका असर दिल्ली के मौसम पर पड़ रहा है।
अगले दो-तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान
विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों में दिल्ली-एनसीआर और उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान और बढ़ने की संभावना है, जो संभवतः 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और कुछ इलाकों में लू की स्थिति पैदा कर सकता है।
#WATCH | Delhi: IMD scientist Dr Shashi Kant says, "A western disturbance has been observed for the past 24 hours. Due to this, there is a possibility of rain accompanied by thunderstorms in the northern Indian states of Jammu-Kashmir, Himachal Pradesh, and Uttarakhand. In the… pic.twitter.com/x2ZXZf9kNv
— ANI (@ANI) April 17, 2026
यह भी पढ़ें- बढ़ेगी हीटवेव और 50°C तक पहुंचेगा तापमान: दुनिया की सबसे गर्म जगहों की लिस्ट में भारत के 20 शहर