दिल्ली मंडल ने 9 महीने में 4.35 लाख यानी पकड़े बिना टिकट, 31.88 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
दिल्ली मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अप्रैल से दिसंबर 2025 तक 4.35 लाख ऐसे यात्रियों से 31.88 करोड़ रुपये का जुर्मा ...और पढ़ें

HighLights
4.35 लाख बिना टिकट यात्रियों पर कार्रवाई की गई
रेलवे ने 31.88 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
राजस्व हानि रोकने और सुरक्षा बढ़ाने का प्रयास
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बिना टिकट ट्रेन में चढ़ने से रोकने के लिए उचित व्यवस्था न होने के कारण वैध यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और रेलवे को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर समस्या है।
इससे निपटने के लिए दिल्ली मंडल द्वारा ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर समय-समय पर विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाते हैं। वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में लगभग 4.35 लाख बिना टिकट यात्रियों तथा अवैध तरीके से सामान ले जाने वालों को पकड़ा गया।
नई दिल्ली सहित कई बड़े स्टेशनों पर अक्सर एसी कोच के पास रेलकर्मी तैनात किए जाते हैं, ताकि केवल वैध टिकट वाले यात्री ही ट्रेन में सवार हो सकें। लेकिन यह कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। आम तौर पर त्योहारों के समय भीड़ बढ़ने पर ही यह कदम उठाया जाता है। स्लीपर और जनरल कोच को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है, जिसका लाभ उठाकर बिना टिकट यात्री सवार हो जाते हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा नियमित रूप से विशेष अभियान चलाए जाते हैं। अप्रैल से दिसंबर 2025 तक कुल 4.35 लाख बिना टिकट यात्रियों और बिना बुक किए सामान ले जाने वालों को पकड़ा गया तथा उनसे 31.88 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
खबरें और भी
वित्त वर्ष 2024-25 की इसी अवधि में 3.66 लाख लोगों से 27.08 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया था। इस वर्ष जुर्माने की राशि में 17.74 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिल्ली मंडल के रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने कहा कि यात्रियों को वैध टिकट लेकर ही यात्रा करनी चाहिए