Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: भगोड़ा घोषित होने के बाद डेढ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा, हुआ गिरफ्तार

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 11:26 PM (GMT+05:30)

    पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में रघुबीर नगर पुलिस ने डेढ़ साल से फरार चल रहे एक भगोड़े अपराधी करण उर्फ बोची को गिरफ्तार किया है। उस पर शस्त्र ...और पढ़ें

    पश्चिमी दिल्ली में डेढ़ साल से फरार भगोड़ा अपराधी करण उर्फ बोची गिरफ्तार।

    पश्चिमी दिल्ली में डेढ़ साल से फरार भगोड़ा अपराधी करण उर्फ बोची गिरफ्तार।

    HighLights

    1. भगोड़ा अपराधी करण उर्फ बोची पश्चिमी दिल्ली से गिरफ्तार।

    2. डेढ़ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा।

    3. शस्त्र अधिनियम सहित 15 आपराधिक मामले दर्ज।

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिले के ख्याला थाना क्षेत्र स्थित रघुबीर नगर पुलिस चौकी की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक भगोड़ा घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपित करण उर्फ बोची (40) टंकी वाली झुग्गी, रघुबीर नगर का निवासी है। वह हथियार अधिनियम के एक मामले में अदालत द्वारा घोषित अपराधी करार दिया गया था। आरोपित का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है। उसके खिलाफ लूट समेत विभिन्न अपराधों के 15 मुकदमे दर्ज हैं।

    पुलिस के अनुसार, घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रघुबीर नगर चौकी की टीम लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घोषित अपराधी करण अपने इलाके में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। पहचान की पुष्टि और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जांच जारी

    जांच में सामने आया कि आरोपित को अक्टूबर 2024 को अदालत ने राजौरी गार्डन थाने में दर्ज शस्त्र अधिनियम के एक मामले में घोषित अपराधी करार दिया था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके फरार रहने के दौरान की गतिविधियों और अन्य संभावित आपराधिक मामलों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- फुटपाथ पर शोरूमों का कब्जा, जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर राहगीर