Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिस्टल के बल पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला भगोड़ा गिरफ्तार

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 01:15 AM (IST)

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक महिला से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप में फरार मुदित चावला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ...और पढ़ें

    दिल्ली में दुष्कर्म और ब्लैकमेल का भगोड़ा आरोपी मुदित चावला गिरफ्तार।

    दिल्ली में दुष्कर्म और ब्लैकमेल का भगोड़ा आरोपी मुदित चावला गिरफ्तार।

    HighLights

    1. मुदित चावला दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार।

    2. पिस्तौल दिखाकर महिला से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाए।

    3. फरार आरोपी ने नाम बदलकर 'राजवीर' रखा था।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पिस्टल के बल पर एक महिला से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर बार-आर यौन शोषण करने वाले आरोपित मुदित चावला को गिरफ्तार कर लिया है। 2024 से पुलिस को चकमा देकर वह फरार चल रहा था और पहचान छिपाने के लिए अपना नाम बदलकर 'राजवीर' रख लिया था। उस पर धोखाधड़ी और दुष्कर्म समेत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। नागपुर के एक मामले में अदालत उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी है।

    डीसीपी चंदर कुमार सिंह के मुताबिक पीड़िता द्वारा द्वारका नार्थ थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में उन्होंने बताया था कि उनका पति अक्टूबर 2020 से अगस्त 2023 के बीच हत्या के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। इसी दौरान तिहाड़ जेल में ही उनकी मुलाकात मुदित चावला से हुई थी। जेल से छूटने के बाद आरोपित ने पीड़िता के पति के जरिए उससे संपर्क बनाया और खुद को उनका 'छोटा भाई' बताकर विश्वास जीत लिया।

    आरोपित ने पीड़िता को अपने द्वारका स्थित आवास पर बुलाया

    जुलाई 2023 में आरोपित ने पीड़िता को अपने द्वारका स्थित आवास पर बुलाया। वह वहां अपने तीन साल के बेटे के साथ पहुंची थी। आरोप है कि मुदित चावला ने बच्चे को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उन्हें नशीला इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो बना लिए।

    वारदात के बाद वह लगातार उन अश्लील वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर महिला का यौन शोषण करने लगा। इतना ही नहीं, वह वीडियो काल के जरिए भी पीड़िता पर अश्लील हरकतें करने का दबाव बनाता था।
    धमकियों और शोषण से तंग आकर महिला ने आखिरकार आपबीती अपने पति को बताई और पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। मामला दर्ज होने के बाद से ही वह पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

    खबरें और भी

    29 जनवरी 2025 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया

    स्थानीय पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद जब वह हाथ नहीं आया, तो 29 जनवरी 2025 को अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने जांच के बाद बुधवार को आरोपित को नांगलोई से दबोच लिया। करोलबाग का रहने वाला मुदित चावला ग्रेजुएट है। वह 2007 में पुणे से एमबीए कर चुका है। पढ़ाई के बाद उसने ओखला स्थित एयरटेल हेड आफिस और फिर मोहाली में डेल कंपनी में नौकरी की।

    बाद में उसने करोलबाग में तांबे के तार का कारोबार शुरू किया। कारोबार के दौरान उसे क्रिकेट सट्टेबाजी की लत लग गई, जिसमें उसे करीब एक करोड़ का घाटा हुआ। इस नुकसान की भरपाई के लिए उसने सर्राफा व्यापारियों के साथ फर्जी चेक देकर धोखाधड़ी करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे पेशेवर अपराधी बन गया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में लैंडफिल पर लगेंगे बायो-सीबीजी संयंत्र, 800 टन कचरे का होगा निस्तारण