विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाशिम बाबा और राशिद गैंग के 6 शूटर गिरफ्तार; अवैध हथियार बरामद

Updated: Mon, 11 May 2026 09:46 AM (IST)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यमुनापार से गैंगस्टर हाशिम बाबा और राशिद केबल वाला गिरोह के छह शूटरों को गिरफ्तार किया है।

हाशिम बाबा और राशिद गैंग के 6 शूटर गिरफ्तार। एआई जनरेटेड

हाशिम बाबा और राशिद गैंग के 6 शूटर गिरफ्तार। एआई जनरेटेड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लगातार धरपकड़ की करवाई तेज कर दी है। ऑपरेशन गैंग ब्रस्ट नाम से पूरी दिल्ली पुलिस कई बार दिल्ली एनसीआर और पड़ोसी राज्यों में ज्वाइंट ऑपरेशन चला चुकी है।

स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच भी अलग-अलग कारवाई कर रही है। इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने यमुनापार के कुख्यात गैंगस्टर हाशिम बाबा और राशिद केबल वाला गिरोह के छह शूटरों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार शूटरों के खिलाफ रंगदारी मांगने, कांट्रेक्ट किलिंग और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। इनके पास से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। दोनों गैंगस्टर वर्तमान में जेल में बंद है।

आईएसआई से गहरा कनेक्शन

हाशिम बाबा मकोका में कई साल से तिहाड़ में बंद है। राशिद को स्पेशल सेल ने कई साल पहले नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। उसका पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई से गहरा कनेक्शन है।

शाहबाज अंसारी के लिए काम करता था राशिद

राशिद पहले बांग्लादेश में रह रहे विदेशी हथियारों का देश का सबसे बड़ा तस्कर खुर्जा के रहने वाले शाहबाज अंसारी के लिए काम करता था। बाद में अंसारी से अलग होकर उसने खुद आईएसआई के संरक्षण में विदेशी हथियारों की तस्करी करना शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ISI एजेंट और गैंगस्टर सहयोगी प्रवीण कुमार गिरफ्तार, विदेशी हथियारों की तस्करी का खुलासा

पुलिस के अनुसार, उसने नेपाल में अपना ठिकाना बनाया था। पाकिस्तान से फ्लाइट से नेपाल में विदेशी हथियारों की खेप मंगवाता था।