विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में आज से बिना PUCC नहीं मिल रहा पेट्रोल-डीजल, पंपों पर बढ़ी निगरानी; सर्टिफिकेट की 50% मांग बढ़ी

Published: Thu, 01 Oct 2026 06:41 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 01 Oct 2026 08:17 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में वायु प्रदूषण की बढ़ती चिंता के बीच गुरुवार से 'पीयूसी नहीं, तो ईंधन नहीं' नियम लागू हो गया ...और पढ़ें

पीयूसी बनवाने के मामलों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा रही है।

पीयूसी बनवाने के मामलों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा रही है।

HighLights

  1. दिल्ली में 'पीयूसी नहीं, तो ईंधन नहीं' नियम लागू।

  2. बिना वैध पीयूसी वाले वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा।

  3. पीयूसी बनवाने वालों की संख्या में 50% वृद्धि।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सर्दी की आहट के साथ ही दिल्ली में वायु प्रदूषण की चिंता बढ़ जाती है। इस क्रम में बृहस्पतिवार से एहतियातन दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर फिर से पीयूसी नहीं, तो ईंधन नहीं नियम लागू हो गया है। जिसके तहत अब जिन वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं है उन्हें अब ईंधन नहीं दिया जा रहा है।

एनपीआर कैमरे बता रहे पीयूसीसी स्टेटस

अभियान के पहले दिन दिल्ली के सभी 400 पंपों पर सतर्कता बढ़ी दिखी। वहीं, दिल्ली में मौजूद एक हजार पीयूसी सेंटरों पर पीयूसी बनवाने के मामलों में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। शाम तक कई पीयूसी सेंटरों पर वाहनों की कतारे देखने को मिली।

जहां सर्वर डाउन होने से पीयूसी बनवाने में आधे से एक घंटे तक लग जा रहे थे। बृहस्पतिवार को निश्शुल्क पीयूसी का प्रविधान रहा। ऐसे में लोगों ने उत्साहपूर्वक भी पीयूसी करवाया। अनुमान है कि पहले दिन पीयूसी बनवाने के मामले 10 हजार से अधिक हो सकते हैं।

PUCC-rule-update1

इसके पूर्व दिसंबर 2025 में शीतकालीन प्रदूषण नियंत्रण के तहत इस नियम को कड़ाई से लागू किया गया था। फिर इसी वर्ष अप्रैल मई में भी यह अभियान लागू किया गया था। बृहस्पतिवार को अभियान के पहले दिन बिना पीयूसी वाले वाहनों को पंपों पर विशेष रूप से लगाए गए एनपीआर कैमरे पकड़ ले रहे हैं और इसके साथ ही नंबर का जिक्र करते हुए लगे स्पीकरों से उद्घोषणा होने लग जा रही है।

सरकार ने नहीं दिया लिखित आदेश

हालांकि, पंप संचालकों के मुताबिक, दिल्ली सरकार के इस नए नियम के बारे में उन्हें कोई लिखित जानकारी नहीं है। फिर भी उसे मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर लागू किया जा रहा है। दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसाेसिएशन के अध्यक्ष बिबेक बनर्जी के अनुसार, बृहस्पतिवार को पूरे दिल्लीभर के पंपों पर ऐसी चंद मामले ही सामने आए। ऐसे मामलों में पहले उन्हें पीयूसी कराने को कहकर लौटा दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में पीयूसीसी के 27 केंद्रों का लाइसेंस सस्पेंड, मुख्यमंत्री ने कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी