Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ड्रग्स की लत में डूबे नाबालिगों ने दिल्ली में चुराईं दर्जनों बाइक-स्कूटी, पुलिस ने चार को दबोचा

    Updated: Thu, 19 Feb 2026 06:57 PM (IST)

    उत्तरी दिल्ली पुलिस ने ड्रग्स की लत पूरी करने के लिए दो साल से दोपहिया वाहन चोरी कर रहे चार नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर 8 बाइक और ...और पढ़ें

    उत्तरी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते द्वारा बरामद चोरी के दोपहिया वाहन। सौजन्य : दिल्ली पुलिस

    उत्तरी जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते द्वारा बरामद चोरी के दोपहिया वाहन। सौजन्य : दिल्ली पुलिस

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। उत्तरी जिला के वाहन चोरी निरोधक दस्ता ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक गिरोह के चार नाबालिग अपराधियों को धर दबोचा है। चारों की उम्र 18 साल के कम है। इन्हें ड्रग्स की लत है, अपनी लत को पूरा करने के लिए इन्हें पैसों की जरूरत थी जिससे पिछले दो साल से चारों दोपहिया वाहन चोरी कर रहे थे।

    किन इलाकों को बनाते थे निशान?

    ये लोग शाम और रात के समय रिहायशी इलाकों व बाजारों में पार्क किए गए दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के विभिन्न इलाके से चुराई गई आठ बाइक व सात स्कूटी बरामद की है।

    चारों से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनके साथ और भी कोई किशोर अथवा युवक थे? ये लोग अब तक कितने दोपहिया वाहन बेच चुके हैं?

    कैसे पकड़ में आया गिरोह?

    डीसीपी राजा बांठिया के मुताबिक वाहन चोरी निरोधक दस्ता की टीम उत्तरी जिले में सक्रिय वाहन चोरों में बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही थी उसी दौरान पुलिस टीम को नाबालिगों के इस गिरोह के बारे में जानकारी मिली। सूचना विकसित करने पर 15 फरवरी को पता चला कि दोपहिया वाहन चोरी करने वाले चार किशोर चोरी की स्कूटी पर दयाबस्ती रेलवे यार्ड रोड, सराय रोहिल्ला के पास आने वाले हैं।

    एसीपी विदुषी कौशिक व इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। कुद ही देर में चार किशोर को दो स्कूटी पर वहां आते देख पुलिस टीम ने जब उन्हें रोक कर दस्तावेज दिखाने को कहा तो वे नहीं दिखा सके। जिपनेट से जांच करने पर पता चला कि दोनों स्कूटी बाड़ा हिंदू राव और सब्जी मंडी इलाके से चोरी की गई थीं।

    खबरें और भी

    दो साल से चुरा रहे थे बाइकें

    चारों की उम्र 18 साल से कम उम्र के पाए गए। इसके बाद, उनकी निशानदेही पर, रेलवे कॉलोनी, दया बस्ती और खाली पड़े क्वार्टर्स के इलाके से 13 और चोरी के टू-व्हीलर बरामद किए गए। 15 दोपहिया वाहन बरामद होने के बाद चारों को पकड़ लिया गया और उनके खिलाफ जेजे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

    पूछताछ में किशोरों ने बताया कि उन्हें ड्रग्स की लत है जिससे अपनी ड्रग्स की जरूरतें पूरी करने के लिए पिछले दो साल से वाहन चोरी कर रहे थे। वे शाम और रात के समय रिहायशी इलाकों और बाजारों में पार्क किए गए दोपहिया वाहनों को टारगेट करते थे।

    वाहनों के लाक को खोलने के लिए ये लोग मास्टर चाबी का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने चोरी के वाहनों को रेलवे कालोनी दया बस्ती के पास सुनसान जगहों पर छिपा दिया था ताकि किसी को उसपर नजर पड़े। वे चोरी के दोपहिया वाहन बेचने के लिए सही खरीदार की तलाश में थे, लेकिन इससे पहले उन्हें अलर्ट पुलिस ने दबोच लिया।