MPD-2047 पर बिधूड़ी के बड़े सुझाव, 13000 सील दुकानें खोलने और 351 सड़कों को व्यावसायिक बनाने की मांग
डीडीए की मास्टर प्लान-2047 बैठक में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने गांवों, कॉलोनियों और सड़कों को नियमित करने सहित ...और पढ़ें

डीडीए सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीडीए उपाध्यक्ष डा. एन. सरवन कुमार, साथ में सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक करतार सिंह तंवर व अन्य। सौ- सांसद कार्यालय
HighLights
मास्टर प्लान 2047 पर सांसदों-विधायकों की बैठक हुई।
रामवीर बिधूड़ी ने गांवों, कॉलोनियों को नियमित करने का सुझाव दिया।
व्यावसायिक सड़कों की घोषणा और सील दुकानें खोलने की मांग।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। डीडीए की ओर से मास्टर प्लान-2047 पर चर्चा के लिए मंगलवार को दिल्ली के सांसदों और विधायकों की बैठक बुलाई गई। दक्षिणी दिल्ली के भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मास्टर प्लान में कई अन्य मुद्दों को शामिल करने का सुझाव दिया।
उनके सुझावों का भाजपा सांसदों और विधायकों के साथ विपक्षी विधायकों ने भी समर्थन किया। बिधूड़ी ने कहा कि मास्टर प्लान-2047 दिल्ली को आधुनिक, हराभरा और भविष्य के लिए तैयार शहर बनाने का रोडमैप है।
उन्होंने ओ-जोन के गांवों और कालोनियों तथा 69 एफ्लुएंट कालोनियों को नियमित कालोनियों की सूची में शामिल करने की मांग की है।
उन्होंने एमसीडी द्वारा सर्वे की गई 351 सड़कों को व्यावसायिक घोषित करने के साथ अन्य सड़कों का सर्वे कराने का सुझाव दिया। जिन सड़कों पर 70 प्रतिशत से अधिक दुकानें हैं, उन्हें भी व्यावसायिक घोषित करने की बात रखी।
गांवों की विस्तारित आबादी को नियमित करने की मांग
उन्होंने गांवों की विस्तारित आबादी को नियमित करने, एक एकड़ वाली जीडीए नीति लागू करने और विभाजन के बाद दिल्ली आए लोगों की कालोनियों को फ्रीहोल्ड करने का सुझाव दिया।
इसके अलावा लाजपत राय मार्केट के दुकानदारों को मालिकाना हक देने और सील पड़ी करीब 13 हजार दुकानों को डी-सील करने की मांग रखी।
बैठक में डीडीए उपाध्यक्ष डा. एन. सरवन कुमार, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, प्रवीण खंडेलवाल, डीडीए सदस्य विधायक ओमप्रकाश शर्मा और करतार सिंह तंवर भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- अब धरातल पर उतरेगा दिल्ली के विकास का रोडमैप, MPD-2047 के लिए DDA का तीन माह का आउटरीच प्लान तैयार
यह भी पढ़ें- आपकी दिल्ली में क्या-क्या बदलेगा? मास्टर प्लान 2047 में नया नक्शा, डेटा सेंटर से लुटियंस तक की Inside Story
