विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शालीमार बाग की अवैध मदीना मस्जिद पर चला ‘बुलडोजर’

Published: Wed, 23 Sep 2026 11:00 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 23 Sep 2026 11:02 AM (GMT+05:30)

Delhi Demolition News: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत देर रात मदीना मस्जिद के ऊपरी ...और पढ़ें

मदीना मस्जिद पर चलता बुलडोजर।

मदीना मस्जिद पर चलता बुलडोजर।

HighLights

  1. शालीमार बाग में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई।

  2. मदीना मस्जिद के ऊपरी हिस्से और कई घर गिराए गए।

  3. कार्रवाई के बाद दिल्ली में राजनीतिक हंगामा तेज हुआ।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। शालीमार बाग में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के आड़े आ रही अवैध मदीना मस्जिद पर एमसीडी ने बुलडोजर कार्रवाई की है। मंगलवार रात से कार्रवाई जारी है और इसके पहले व दूसरे तल को गिराने का काम जारी है।

ग्राउंड फ्लोर पर तीस हजारी कोर्ट का स्टे होने के चलते इसे फिलहाल छोड़ दिया है। कार्रवाई के दौरान हंगामा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल व अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। 

shalimar bagh mosque

एमसीडी सितंबर में मस्जिद को तीन बार नोटिस दे चुका था कि वे अपना अवैध निर्माण स्वयं हटा लें। मदीना मस्जिद के इमाम जरीफ फुर रहमान ने बताया कि मस्जिद के ग्राउंड तल पर स्टे मिल गया था और दो तल का स्टे नहीं मिला है। 

shalimar bagh mosque

इस मामले में एआईएमआईएम के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई व आप नेता सौरव भारद्वाज ने रोष जताया है।

यह भी पढ़ें- तालाब की भूमि पर बनी 50 वर्ष पुरानी मस्जिद ध्वस्त, हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने की कार्रवाई