Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पात्रता तय फिर भी डॉक्यूमेंट्स से आय प्रमाण पत्र गायब, महिलाओं को सता रहा 'लक्ष्मी योजना' से बाहर होने का डर

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 10:32 PM (IST)

    दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना में 2.5 लाख रुपये की आय सीमा तय होने के बावजूद आवेदन में आय प्रमाण पत्र नहीं मांगा जा रहा है। इससे योजना का लाभ लेने वाल ...और पढ़ें

    लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए जुटी रही है महिलाओं की भीड़। फोटो: आर्काइव

    लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए जुटी रही है महिलाओं की भीड़। फोटो: आर्काइव

    HighLights

    1. आय सीमा पर भी प्रमाण पत्र नहीं मांगा जा रहा

    2. महिलाएं अयोग्य घोषित होने के डर से चिंतित हैं

    3. आवेदन के लिए साइबर कैफे 200-400 रुपये शुल्क ले रहे हैं

    शशि ठाकुर, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना को लेकर एक तरफ जहां महिलाओं में उत्साह है और वे बड़ी संख्या में योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रही हैं।

    वहीं, दूसरी तरफ परिवार की वार्षिक आय की पात्रता को लेकर उनमें कुछ असमंजस भी है। उनका कहना है कि सरकार की तरफ से घोषित पात्रता की शर्तों के अनुसार, वही महिला इस योजना का लाभ उठा सकती है, जिसके परिवार की अधिकतम आय 2.5 लाख रुपये वार्षिक हो।

    आवेदन के वक्त नहीं मांग रहे आय प्रमाण पत्र 

    इसके बावजूद आवेदन करते समय उनसे आय प्रमाण पत्र नहीं मांगा जा रहा है। ऐसे में आवेदन के बाद उन्हें खुद को अयोग्य घोषित किए जाने का डर सता रहा है।

    जानकारी के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करते समय महिलाओं से आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, बैंक खाते का विवरण और क्षेत्र के विधायक या सांसद द्वारा हस्ताक्षरित पत्र अपलोड कराया जा रहा है। इसमें आय प्रमाण पत्र नहीं मांगा जाता है।

    योजना का लाभ लेने के लिए जुट रही भीड़ 

    इसकी वजह साइबर कैफे संचालकों या स्थानीय विधायक को भी नहीं पता है। चावड़ी बाजार के गली पहाड़ वाली में साइबर कैफे के संचालक निखिल रस्तोगी के अनुसार, योजना लाॅन्च होने के बाद उनके पास बड़ी संख्या में महिलाएं फॉर्म भरवाने आ रही हैं।

    खबरें और भी

    वे सबसे अधिक सवाल आय प्रमाण पत्र नहीं मांगने को लेकर करती हैं। इसी तरह लक्ष्मी योजना के फॉर्म भरने को लेकर विधायक कार्यालयों में भी महिलाओं की भीड़ लग रही है।

    एक परिवार से एक महिला को लाभ

    योजना के तहत एक परिवार की केवल एक महिला को लाभ मिलने की बात कही गई है। इसके बावजूद कई परिवारों में 21 से 60 वर्ष की उम्र की एक से अधिक महिलाएं और युवतियां आवेदन करा रही हैं। ऐसे में अंतिम जांच के बाद किस महिला को पात्र माना जाएगा, इसको लेकर भी लोगों में असमंजस है।

    आवेदन के लिए 200 से 400 रुपये तक शुल्क

    ऑनलाइन आवेदन कराने के लिए कई साइबर कैफे संचालक महिलाओं से 200 से 400 रुपये तक शुल्क ले रहे हैं। वहीं, जिन महिलाओं के पास बैंक खाता नहीं है, वे बैंक जाकर खाता खुलवा रही हैं।

    इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

    • परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख से अधिक होने पर।
    • पहले से सरकारी पेंशन या नियमित आर्थिक सहायता लेने वाली महिलाओं को।
    • परिवार के पास चारपहिया वाहन न हो। इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा जाता हो।
    • महिला या उसके परिवार का आपराधिक रिकार्ड होने पर लाभ नहीं मिलेगा।
    • एक परिवार में केवल सबसे बड़ी पात्र महिला को लाभ मिलेगा।
    • उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो।
    जिला पंजीकरण जमा हुए फॉर्म
    उत्तर-पूर्वी 73,676 38,579
    उत्तर-पश्चिमी 55,700 34,545
    पश्चिमी 44,358 18,967
    दक्षिण-पश्चिमी 44,149 23,994
    उत्तरी-बाहरी 39,401 23,694
    दक्षिण-पूर्वी 38,979 18,725
    उत्तरी 37,263 16,074
    पूर्वी 30,621 14,771
    दक्षिणी 26,316 11,000
    मध्य-उत्तरी 14,279 6,332
    मध्य 13,715 4,208
    पुरानी दिल्ली 12,286 6,038
    नई दिल्ली 5,573 1,801

    यह भी पढ़ें- Delhi Laxmi Yojana में किसे मिलेंगे 2,500 और कैसे करें आवेदन? जानें डॉक्यूमेंट्स और नियमों की पूरी डिटेल