स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, बसों के रूट डायवर्ट
स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 15 अगस्त को दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बदलाव होगा। लाल किले के आसपास कई सड़कों पर बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा और उनके मार्ग बदले जाएंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर 15 अगस्त को दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बदलाव होगा।
HighLights
15 अगस्त को दिल्ली में यातायात व्यवस्था में बदलाव।
लाल किले के आसपास कई सड़कों पर बसें प्रतिबंधित।
डीटीसी बसों के रूट बदले, वैकल्पिक मार्गों से संचालन।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली में 15 अगस्त को यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की कई बसों के रूट बदले हैं।
परिवहन विभाग के अनुसार 15 अगस्त को रात 12 बजे से सुबह 11 बजे तक या समारोह समाप्त होने तक निर्धारित मार्गों पर बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
लाल किले और आसपास के क्षेत्रों में लोथियन रोड, यमुना बाजार रोड, सुभाष मार्ग, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, रिंग रोड, विकास मार्ग, कस्तूरबा गांधी मार्ग, अशोक रोड समेत कई प्रमुख मार्ग प्रभावित रहेंगे। इन मार्गों पर चलने वाली बसों को वैकल्पिक रास्तों से संचालित किया जाएगा।
कई बसें आइएसबीटी कश्मीरी गेट, सराय काले खां, मोरी गेट, शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और आरएमएल अस्पताल जैसे स्थानों पर अस्थायी रूप से समाप्त होंगी।
पूर्वी दिल्ली, नोएडा, मथुरा रोड, धौला कुआं, पंचकुइयां रोड और विकास मार्ग से आने वाली बसों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: लाल किले पर तिरंगा फहराते वक्त कैसा रहेगा मौसम? IMD का आया ताजा अपडेट

