Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली HC ने महिपालपुर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलने की याचिका ठुकराई, बताया सरकार-DMRC का नीतिगत निर्णय

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 03:05 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट ने मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मेट्रो स्टेशन का नामकरण सरकार या डीए ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। सरकार या दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) को मेट्राे स्टेशनों का नाम बदलने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने ठुकरा दिया।

    अदालत ने कहा कि मेट्रो स्टेशन का नाम रखना सरकार के प्रशासनिक और पॉलिसी के दायरे में आता है और इसमें अदालत तब तक दखल नहीं दे सकती जब तक कि यह मनमाना न हो या संविधान का उल्लंघन न करता हो।

    रंगपुरी गांव की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने याचिका दायर कर महिपालपुर मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर रंगपुरी मेट्रो स्टेशन करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। अदालत ने उक्त टिप्पणी के साथ याचिका खारिज कर दी।

    यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में सीएम नायब सैनी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की भेंट, संगठन की मजबूती पर हुई विस्तृत चर्चा