Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्या खाली होगा दिल्ली जिमखाना क्लब? केंद्र ने नोटिस जारी कर 7 जुलाई तक मांगा जवाब

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 07:31 AM (IST)

    केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को बेदखली का कारण बताओ नोटिस जारी किया है। क्लब को 7 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है, जिस पर अवैध कब्ज ...और पढ़ें

    दिल्ली जिमखाना क्लब।

    दिल्ली जिमखाना क्लब।

    HighLights

    1. केंद्र ने दिल्ली जिमखाना क्लब को कारण बताओ नोटिस भेजा।

    2. क्लब को 7 जुलाई तक जवाब देने का समय मिला।

    3. क्लब पर सफदरजंग रोड पर अवैध कब्जे का आरोप।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब (Delhi Gymkhana Club) को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 7 जुलाई तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है।

    इस नोटिस के जरिए सरकार ने क्लब से पूछा है कि उसके खिलाफ क्यों न बेदखली का आदेश जारी किया जाए। दरअसल, क्लब पर यह आरोप है कि वह नई दिल्ली के सफदरजंग रोड पर स्थित संपत्ति पर अवैध तरीके से कब्जा जमाए हुए है।

    गौरतलब है कि 26 मई को जिमखाना क्लब को दिल्ली हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली थी। हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि बेदखली की कार्रवाई केवल कानूनी नोटिस देने के बाद ही होगी। दरअसल, बीते दिनों केंद्र सरकार ने दिल्ली जिमखाना क्लब को अवैध जमीन खाली करने का आदेश दिया था, जिसे जिमखाना क्लब ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली जिमखाना क्लब को राहत से HC का इनकार, केंद्र को रक्षा ढांचे के लिए चाहिए जमीन; 5 जून को क्या होगा?

    यह भी पढ़ें- दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: केंद्र ने हाई कोर्ट को दिया भरोसा, 5 जून को जमीन पर नहीं होगा जबरन कब्जा