विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में शेख सराय अथॉरिटी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, अंदर रखे दस्तावेज जलकर खाक 

Updated: Fri, 13 Mar 2026 12:37 AM (IST)

दिल्ली के शेख सराय इलाके में गुरुवार देर रात एक पुरानी अथॉरिटी बिल्डिंग में आग लग गई। सूचना मिलते ही कई फायर टेंडर मौके पर भेजे गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।  ।

शेख सराय में ओल्ड अथॉरिटी बिल्डिंग में आग लगने के बाद उठती लपटें। फोटो- जागरण

शेख सराय में ओल्ड अथॉरिटी बिल्डिंग में आग लगने के बाद उठती लपटें। फोटो- जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। शेख सराय स्थित लाइसेंसिंग अथॉरिटी के रिकॉर्ड रूम में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। घटना में अंदर रखे दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग एक घंटे में आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एडीओ यशवंत सिंह मीना ने बताया कि आग लगने की सूचना रात साढ़े नौ बजे मिली।

इस पर नेहरू प्लेस, मथुरा रोड, भीकाजी कामा प्लेस व सफदरजंग से फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। लगभग आठ फायर टेंडर के माध्यम से करीब 40 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। यह अथॉरिटी का कार्यालय था, जो अब बंद हो चुका है।

इसका उपयोग केवल रिकॉर्ड रूम की तरह किया जा रहा था। घटना के समय का बाहर से ताला बंद था। गेट पर चौकीदार तैनात था, उसने ही सूचना दी थी। वहीं किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।