विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, आठ तस्कर गिरफ्तार; करोड़ों की स्मैक और नकदी जब्त

Published: Mon, 14 Sep 2026 11:41 AM (IST)

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ अभियान में एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। AI जनरेटेड

दिल्ली पुलिस ने आठ तस्करों को गिरफ्तार किया। AI जनरेटेड

HighLights

  1. दक्षिणी पूर्वी दिल्ली में बड़ा ड्रग सिंडिकेट पकड़ा गया।

  2. आठ तस्करों को गिरफ्तार कर स्मैक बरामद की।

  3. 3.71 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त हुई।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पूर्वी जिले में ड्रग तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। पुलिस ने बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है।

आरोपिय के पास से 1.383 किलोग्राम स्मैक बरामद की है। साथ ही 3.71 करोड़ रुपये से ज्यादा नकदी जब्त की है। मामले की जानकारी दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने दी है।