Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के शाहदरा में सिलेंडर फटने से लगी आग से मचा हड़कंप, घटना का वीडियो आया सामने

    Updated: Thu, 11 Dec 2025 08:33 AM (IST)

    दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र के फर्श बाजार इलाके में समोसे बेचने वाले की रेहड़ी पर सिलेंडर बदलने के दौरान आग लग गई। इस हादसे में दो लोग मामूली रूप से झुलस ...और पढ़ें

    सिलेंडर में लगी आग के बाद मची अफरा-तफरी। सौजन्य-वीडियो ग्रैब

    सिलेंडर में लगी आग के बाद मची अफरा-तफरी। सौजन्य-वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. शाहदरा के फर्श बाजार में रेहड़ी पर लगी आग

    2. सिलेंडर बदलते समय हुआ हादसा, दो झुलसे

    3. दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा क्षेत्र के फर्श बाजार इलाके में समोसे बेचने वाले की रेहड़ी पर सिलेंडर बदलने के दौरान आग लग गई। दो लोग मामूली रूप से झुलस गए। घायल हालत में रंजीत व सोनी गुप्ता को इलाज के लिए डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया। फर्श बाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दमकल विभाग ने बताया कि शनिवार रात को शाहदरा छोटे बाजार में एक रेहड़ी पर आग लगने की सूचना मिली।

    कुछ ही देर में दमकल ने आग पर काबू पाया। दो लोग मामूली रूप से झुलसे हुए मिले। जांच में पता चला कि रेहड़ी वाला खाली सिलेंडर हटाकर उसकी जगह दूसरा लगा रहा था। तभी अचानक आग लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रहा है, जिसमें आग लगने के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी को देखा जा सकता है।