Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Arvind Kejriwal ED Enquiry Live Updates: केजरीवाल को नया समन जारी कर सकती है ED, मध्यप्रदेश में चुनावी रोड शो में शामिल होने के लिए घर से निकले दिल्ली CM

Delhi Excise Policy Scam Case: दिल्ली अबकारी नीति घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई के बाद ईडी पूछताछ करेगी। ईडी ने सीएम को गुरुवार को पूछताछ के लिए बुलाया है।

By GeetarjunThu, 02 Nov 2023 11:51 AM (IST)
News Article Hero Image

ED Questioning Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली आबकारी घोटाले में पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज गुरुवार को बुलाया है। इसे लेकर उन्हें 30 अक्टूबर को समन भेजा गया था। आबकारी घोटाले के आरोप में आप के दो बड़े नेता जेल में हैं। इसी मामले में 16 अप्रैल को सीबीआई ने केजरीवाल को अपने मुख्यालय में बुलाकर 56 प्रश्न पूछे थे।

2 Nov 202311:51:05 AM
सीएम केजरीवाल को नया समन जारी कर सकती है ED

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल ईडी के समक्ष आज पेश नहीं हुए। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एजेंसी दिल्ली सीएम को पूछताछ को बुलाने के लिए अब नया समन जारी कर सकती है। इस बीच, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने आवास से एयरपोर्ट के लिए निकले। वे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में पार्टी के चुनाव अभियान के तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक रोड शो करेंगे।

2 Nov 202310:16:04 AM
आज MP में रोड शो करेंगे सीएम केजरीवाल और भगवंत मान

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के सिंगरौली में आज गुरुवार को दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोड शो करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में अपने घर से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। पुलिस उनकी हर मूवमेंट पर नजर रख रही है।

2 Nov 202310:12:41 AM
आज ED के सामने पेश नहीं होंगे CM केजरीवाल

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुरुवार को ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। बता दें कि ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को दिल्ली आबकारी नीति मामले में आज पेश होने के लिए बुलाया था।

2 Nov 202310:08:32 AM
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया ED को जवाब

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेशी से पहले ईडी को जवाब दिया है। उन्होंने समन का नोटिस अवैध और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा, "नोटिस भाजपा के इशारे पर भेजा गया है। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है कि मैं चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने में असमर्थ रहूं। ईडी को तुरंत नोटिस वापस लेना चाहिए।"

2 Nov 20239:47:36 AM
जांच एजेंसी के केस को मिलेगी मजबूती

जांच एजेंसी के समन पर न जाने से केस को मजबूती मिलेगी। इससे एक तरह का इंटेंशन प्रूव होता है जिसका लाभ जांच एजेंसी को मिलता है।

2 Nov 20239:25:26 AM
क्या आज ईडी के सामने नहीं जायेंगे केजरीवाल?

सीएम केजरीवाल के ईडी दफ्तर में पेश होने को लेकर पार्टी और सरकार ने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है, मगर जिस तरह का संदेश सरकार की ओर से आया है, उससे साफ है कि केजरीवाल ईडी के सामने अभी फिलहाल नहीं जायेंगे। ये अटकलें कल बुधवार से लगाई जा रही थीं कि आज केजरीवाल ईडी के सामने नहीं जा सकते हैं।

2 Nov 20239:10:31 AM
केजरीवाल के आज आने की संभावना बहुत कम

 अरविंद केजरीवाल की ईडी के दफ्तर में पेशी के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सुबह 6 बजे ही ईडी दफ्तर के चारों तरह पुलिस की बैरिकेडिंग कर वहां भारी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री की तैनाती कर दी गई है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल अयोध्या में हैं, इसलिए ऐसी संभावना है कि वह ईडी के सामने पेश नहीं भी हो सकते हैं।

2 Nov 20239:02:46 AM
सुबह 11 बजे ED दफ्तर में पेश होंगे CM केजरीवाल

दिल्ली आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ करेगी। उन्हें सुबह 11 बजे खान मार्केट स्थित ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है।

2 Nov 202312:58:50 AM
एलजी ने की थी जांच की सिफारिश
वर्ष 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में अनियमितता की शिकायत है। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। उसके बाद आबकारी नीति को रद कर दिया गया था। ईडी भी इस मामले की जांच कर रही है।
2 Nov 202312:57:44 AM
फर्जी बताया था पूरा मामला
उन्होंने दावा किया था कि यह पूरा का पूरा मामला फर्जी है। सीबीआई के पास एक भी साक्ष्य नहीं है जिससे यह सिद्ध हो कि घोटाला हुआ है। वहीं, इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दिया है। जमानत याचिका खारिज होने के बाद ईडी ने केजरीवाल को समन भेज दिया। इस मामले में चार अक्टूबर को ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को भी गिरफ्तार किया है। उन्हें भी जमानत नहीं मिली है।
2 Nov 202312:56:35 AM
16 अप्रैल को भी सीबीआई ने की पूछताछ
16 अप्रैल को इसी मामले में सीबीआई ने मुख्यमंत्री को अपने मुख्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया था। उस समय उनसे सीबीआई ने 56 प्रश्न पूछे थे। उस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि आबकारी नीति को लेकर उनसे पूछे गए सभी प्रश्नों का जवाब दिया है।
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us