विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में दिन भर की बंदी के बाद शाम से खुल जाएंगी दवा दुकानें, RDCA ने लिया फैसला

Updated: Wed, 20 May 2026 01:17 AM (IST)

दिल्ली रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन केमिस्ट अलायंस (आरडीसीए) ने दिन भर की बंदी के बाद बुधवार शाम से दिल्ली में सभी दवा दुकानें खोलने का फैसला किया है। यह निर् ...और पढ़ें

दिनभर की बंदी केबाद शाम कतो खुलेंगी दवा की दुकानें।

दिनभर की बंदी केबाद शाम कतो खुलेंगी दवा की दुकानें।

HighLights

  1. आरडीसीए ने दिन भर की बंदी के बाद दुकानें खोलने का फैसला।

  2. सरकार तक परेशानी पहुंचाने के लिए की गई थी बंदी।

  3. जनता की परेशानी देखते हुए शाम से खुलेंगी सभी दुकानें।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली रिटेल डिस्ट्रीब्यूशन केमिस्ट अलायंस (आरडीसीए) ने बंद का समर्थन करते हुए दिन भर की बंदी के बाद बुधवार शाम से सभी दवा दुकानें खोले जाने की घोषणा की है।

अलांयस के अध्यक्ष संदीप नांगिया ने बताया कि हमारा उद्देश्य सरकार तक अपनी परेशानी पहुंचाना था। क्योंकि सरकार और उसके लोग हमारी बात नहीं सुन रहे थे। पर, जनता की परेशानी भी हम समझते हैं। इसलिए निर्णय लिया गया है कि दिल्ली में दिन भर की बंदी के बाद शाम से सभी दुकान खोल दी जाए।

बंदी के दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी

उन्होंने कहा कि बंदी के दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। मरीजों और जनता को दवा की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली में दो चलती कारों में लगी आग, लोगों ने कूदकर बचाई जान