Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Delhi Budget Session 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया 1,03,700 करोड़ का बजट, 10 संकल्पों पर दिया जोर

Delhi Budget Session 2026 Highlights: दिल्ली विधानसभा में आज दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता अपना दूसरा बजट पेश किया, जिसमें 10 संकल्पों पर सरकार का विशेष फोकस रहा। 

By Digital Desk Tue, 24 Mar 2026 01:24 PM (GMT+05:30)
दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता पेश कर रहीं बजट। जागरण

दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता पेश कर रहीं बजट। जागरण

Delhi budget 2026 highlights: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 2026-27 के बजट में इन्फ्रास्ट्रक्चर को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सड़कों, फ्लाईओवरों और अंडरपास के निर्माण की व्यापक योजना पेश की है। लोक निर्माण विभाग को 5,921 करोड़ दिया है जो मौजूदा वित्तीय वर्ष में 3,843 करोड़ है। इससे एक तरफ एक तरह जहां सरकार इस साल नई 10 से अधिक बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू करने जा रही है वहीं लंबे समय के बाद दिल्ली भर की मुख्य सड़कों पर वाल टू वाल कारपेटिंग का काम करने की सरकार की योजना है। ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नान कनफर्मिंग औद्योगिक क्षेत्र में भी बडे स्तर पर सड़कें बनने जा रही हैं। दिल्ली के सुनियोजित विकास के लिए योजनाएं बनाने को नीति आयोग की तर्ज पर दिति आयोग बनाने की सरकार की योजना है।

Delhi budget 2026 highlights in Hindi

24 Mar 20261:15:09 PM

सीएम रेखा ने इन पंक्तियों से खत्म किया बजट भाषण

अंत में सीएम ने इन पंक्तियों के साथ अपने अपने बजट भाषण को खत्म किया-

दिल्ली की राहों में फिर से उजाला छाने लगा है...
मेहनत का हर दीप जगमगाने लगा है...
नई उम्मीदों संग कदम बढ़ाएं हैं
हर अधूरे सपने को फिर से हमने सजाए हैं

24 Mar 20261:10:36 PM

फिर बनाएंगे ग्रीन दिल्ली

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, दिल्ली को फिर से ग्रीन दिल्ली बनाना हमारी प्राथमिकता है।

24 Mar 20261:06:23 PM

पर्यावरण के लिए 822 करोड़ का बजट

  • सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, पर्यावरण पर हमने पिछली बार 505 करोड़ का बजट था, इस बार 822 करोड़ का बजट
  • नए वनक्षेत्र विकसित करेंगे
  • पार्क गार्डन के लिए 25 करोड़
  • 300 करोड़ का फंड प्रदूषण की रोकथाम के लिए अलग से
  • इसके लिए वर्ल्ड बैंक की मदद भी ली जाएगी
24 Mar 20261:04:13 PM

13 एंट्री गेट और एक गेस्ट हाउस

  • दिल्ली में 1000 मॉडर्न शौचायल बनाए जाएंगे, इनके रखरखाव का पूरा खर्च सरकार उठाएगी, कोई विज्ञापन की नीति नहीं होगी।
  • दिल्ली में 13 एंट्री गेट बनाए जाएंगे। दिल्ली का अपना एक गेस्ट हाउस होगा।
  • टाउन हॉल इमारत ग्लोबल सांस्कृतिक केंद्र बनेगी।
24 Mar 20261:00:28 PM

दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

दिल्ली में 25 मार्च से पहली बार अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल हो रहा है।

24 Mar 20261:00:13 PM

हाई सिक्योरिटी जेल

  • नरेला में एक हाई सिक्योरिटी जेल बनेगी
  • दिल्ली ड्रोन पॉलिसी लाई जाएगी
  • दिल्ली में आएगी सेमी कंडक्टर पालिसी
24 Mar 202612:58:36 PM

Delhi Budget 2026-27 LIVE: आपदा प्रबंधन के लिए 10 करोड़

आपदा प्रबंधन के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके लिए 5, शामनाथ मार्ग पर ऑफिस बनेगा। यहां इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर बनेगा।

24 Mar 202612:55:45 PM

Delhi Assembly budget LIVE: भूमि को यूनिक आइडी मिलेगा

  • भूमि को यूनिक आइडी मिलेगा
  • थिंक टैंक इनोवेशन आयोग बनेगा जो दिल्ली के लिए योजनाएं बनाएगा
  • पासपोर्ट ऑफिस की तर्ज पर सब रजिस्ट्रार ऑफिस विकसित किए जाएंगे
24 Mar 202612:51:47 PM

हर जिले में बनेगा मिनी सचिवालय

दिल्ली में हर जिले पर नया मिनी सचिवालय बनेगा।

24 Mar 202612:50:52 PM

नई ईवीसी पॉलिसी में क्या

  • दिल्ली सरकार देश की सबसे बड़ी ईवी पॉलिसी लेकर आ रही है
  • दिल्ली में 6 लाख 30 हजार व्यावसायिक वाहन हैं मगर टेस्टिंग की सुविधा बहुत कम है
  • डीटीसी डिपो में पांच नए टेस्टिंग सेंटर खुलने जा रहे हैं
  • दिल्ली में नए चार्जिंग स्टेशन, डिपो बनाने के लिए 320 करोड़ का बजट
  • दिल्ली देश की राजधानी के तौर पर दिखेगी भी
  • दिल्ली को जाममुक्त करने के लिए फिजीबिलिटी स्टडी होगी
24 Mar 202612:49:47 PM

नमो भारत कॉरिडोर के लिए 568 करोड़ का प्रावधान

  • नमो भारत कॉरिडोर के लिए.. 568 करोड़ का फंड
  • दिल्ली-गाजियाबाद के बाद दिल्ली-अलवर और दिल्ली-करनाल कॉरिडोर पर शुरू होगा काम
24 Mar 202612:47:12 PM

ट्रांसपोर्ट के लिए 8374 करोड़ का बजट

  • परिवहन के लिए 8374 करोड़ का फंड
  • मार्च 27 तक 7500 बसों का लक्ष्य और जिसमें से 5800 बसें इलेक्ट्रिक
  • आने वाले सालों में दिल्ली सरकार के पास 12000 इलेक्ट्रिक बसें होंगी
24 Mar 202612:46:01 PM

10 गौशालाएं बनेंगी

समाज के सहयोग से इस साल नई 10 गौशालाएं बनेंगी।

24 Mar 202612:44:34 PM

गिग वर्कर्स के लिए नई पहल

दिल्ली में गिग वर्कर्स के लिए अटल कैंटीन के बगल में आराम गृह बनाएंगे। दिल्ली में गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड बनेगा।

ऑटो चालकों और ट्रांसजेंडर के लिए भी वेलफेयर बोर्ड बनेंगे।

24 Mar 202612:43:15 PM

स्कूलों में लगेंगे सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

स्कूलों में बेटियों के लिए सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। सरकार का इस साल ढाई करोड़ नैपकिन बांटने का लक्ष्य है।

24 Mar 202612:38:58 PM

महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को ई-ऑटो परमिट

  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ई ऑटो का परमिट महिलाओं के नाम पर जारी किया जाएगा।
  • 1000 महिलाओं को ई ऑटो का परमिट दिया जाएगा और 100 परमिट ट्रांसजेंडर को दिए जाएंगे।
24 Mar 202612:37:32 PM

सीसीटीवी कैमरों के लिए 225 करोड़ का बजट

दिल्ली में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे मगर यह देखने वाला कोई नहीं था कि वह चल रहे हैं या नहीं चल रहे हैं, इसके लिए 225 करोड़ का फंड रखा गया है। 50,000 नए कैमरे लगाए जाएंगे। पुराने कैमरों की मरम्मत कराई जाएगी।

24 Mar 202612:35:55 PM

महिलाओं के क्या है खास

हुनरमंद महिलाओं के लिए महिला हाट खुलेगा जिसका नाम रानी हाट होगा।

दिल्ली में आंगनबाड़ी सालों से चल रही है, इन्हें मॉडर्न आंगनबाड़ी केंद्र बनाया जाएगा। इसके लिए 33 करोड़ का फंड रखा गया है।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर डार्क स्पॉट पर नई लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए 50 करोड़ का फंड रखा गया है।

24 Mar 202612:34:45 PM

लखपति बिटिया योजना के लिए 128 करोड़

दिल्ली लखपति बिटिया योजना को शुरू किया है। यह योजना दिल्ली की बेटी के जन्म के समय शुरू होगी और  ग्रेजुएशन करने पर ₹1,00,000 मिलेंगे।  इसके लिए 128 करोड़ के बजट का प्रावधान किया है

24 Mar 202612:32:35 PM

महिलाओं को जल्द मिलेंगे 2500 रुपये

हमने पिछले बजट में महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने के वादा किया था। इसके लिए 5100 करोड़ का बजट रखा गया था। जल्द ही हम इस योजना के लिए पोर्टल को खोलेंगे, जिस पर महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी। इसके लिए कमेटी बनाई गई थी, जिसने जांच की है और किस वर्ग की महिलाओं को इसका लाभ मिले इस पर अपनी रिपोर्ट दी है।

24 Mar 202612:30:02 PM

अटल कैंटीन के लिए 634 करोड़ का बजट

  • जेजे कॉलोनी अटल कैंटीन के लिए 634 करोड़ का बजट।
  • द्वारका, सुल्तानपुरी, भलस्वा में 2400 फ्लैटों की मरम्मत का काम शुरू किया गया है, जल्द ही झुग्गीवालों को फ्लैट भी मिले शुरू होंगे।
  • महिला बाल विभाग को 674 करोड़ का बजट।
24 Mar 202612:28:28 PM

बुजुर्गों के लिए 'वयोआनंद योजना'

  • बुजुर्गों के लिए खास योजना ला रहे हैं। इसका नाम है- वयोआनंद योजना। इसके लिए सरकार ने 25 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा है।
  • रिक्रिएशनल सेंटर बनाए जाएंगे।
24 Mar 202612:26:23 PM

खेलों को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रही सरकार

  • खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्कूलों से प्राइवेट अकादमियों को जोड़ा जाएगा ताकि बच्चों को उसका लाभ मिल सके
  • हमने केंद्र सरकार से दिल्ली को इस साल 10 केंद्रीय विद्यालय देने की मांग की है
  • समाज कल्याण विभाग के लिए 392 करोड़ का बजट
  • सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्राइवेट प्रशिक्षकों से मिलेगा खेल प्रशिक्षण
24 Mar 202612:25:10 PM

सैनिक स्कूल से प्ले स्कूल तक...

  • हम स्टार्टअप पॉलिसी ला रहे हैं।
  • नरेला में इंटीग्रेटेड एजुकेशन सिटी बनेगी।
  • मुंडका में खेल विश्वविद्यालय का स्थाई परिसर बनेगा।
  • युवाओं के लिए प्रतियोगिताएं होंगी।
  • दिल्ली में बनेगा सैनिक स्कूल।
  • प्ले स्कूलों के लिए भी लाई जाएगी पॉलिसी।
24 Mar 202612:23:42 PM

150 करोड़ का फंड स्मार्ट क्लासेज के लिए

  • इस साल डेढ़ सौ करोड़ का फंड स्मार्ट क्लासेस के लिए रखा है।
  • दिल्ली में स्पोर्ट्स हॉस्टल भी बनेंगे।
  • इसके लिए 50 करोड़ का फंड रखा गया है।
24 Mar 202612:21:24 PM

10वीं के छात्रों को लैपटॉप

सरकार ने 10वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को लैपटॉप देने की भी बजट में घोषणा की है।

24 Mar 202612:20:04 PM

कक्षा 9वीं की छात्राओं को मिलेगी साइकिल

  • दिल्ली सरकार 9वीं कक्षा में पहुंचने वाली लगभग 1.30 लाख बेटियों को मुफ्त साइकिल देगी।
  • दिल्ली की छात्राओं के लिए यह एक नई स्कीम है।
  • स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था नहीं है, यही वजह है कि नौवीं क्लास में पढ़ रही है 1,30,000 बेटियों को साइकिल दी जाएगी।
  • यह योजना दिल्ली में पहली बार बेटियों के लिए लाई गई है। कई बार परिवहन व्यवस्था उपलब्ध न होना बच्चियों की पढ़ाई रुक जाने का कारण भी बनती है।
24 Mar 202612:16:37 PM

डिजिटल ब्लड बैंक बनेगा

  • डिजिटल ब्लड बैंक बनेगा और रक्तदाताओं का रिकॉर्ड रखा जाएगा।
  • रियल टाइम वेंटिलेटर वैकेंसी सिस्टम डेवलप किया जाएगा जिससे यह पता चल सकेगा कि किस अस्पताल में कितने वेंटिलेटर हैं और कितने खाली उपलब्ध हैं।
24 Mar 202612:15:28 PM

नवजात शिशुओं के लिए 'अनमोल योजना' ला रही सरकार

  • नवजात शिशु की एक खून की बूंद से 56 प्रकार की जांच की जाएगी, यह व्यवस्था निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। नवजात शिशु की स्वास्थ्य जांच के लिए अनमोल योजना ला रही है दिल्ली सरकार।
  • सरकारी या निजी किसी भी अस्पताल में पैदा होने वाले हर बच्चे की मुफ़्त स्वास्थ्य जांच होगी।
24 Mar 202612:12:39 PM

मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी सीट

  • मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ेगी और एडमिशन के लिए सीटों की संख्या भी बढ़ेगी
  • ट्रिपल इंजन की सरकार का यह लाभ जनता को पूरा मिलना है कि यहां कही गई एक-एक बात पूरी की जाएगी
  • सीएम रेखा ने कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार का मिलने लगा दिल्ली को लाभ.. मेरी कही हर बात, ट्रिपल इंजन की सरकार का प्रमाण
24 Mar 202612:05:14 PM

जीटीबी में ट्रॉमा सेंटर के लिए 200 करोड़

  • 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉक बनाने का प्रावधान
  • जीटीबी में 200 करोड़ की लागत से नया ट्रॉमा सेंटर बनेगा
24 Mar 202612:03:27 PM

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान

  • दिल्ली में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले, इस साल 770 और नए आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे
  • इस योजना के लिए 1500 करोड़ का प्रावधान किया गया
24 Mar 202612:00:51 PM

आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर्स भी जुड़े

  • पिछली सरकार 7 आईसीयू अस्पताल अधूरे छोड़ कर चली गई थी, उसे पूरा किया जाएगा। अस्पतालों में मशीनें खरीदी जाएंगी। दवाइयों के लिए 787 करोड़।
  • आयुष्मान योजना में ट्रांसजेंडर को भी जोड़ा गया है
24 Mar 202611:58:23 AM

स्वास्थ्य के लिए 12645 करोड़ का प्रावधान

  • उपचार लोगों का अधिकार है वह उपकार नहीं है स्वास्थ्य के लिए 12645 करोड़।
  • अस्पतालों का काम पूरा करने के लिए 515 करोड़ का फंड रखा गया है।
24 Mar 202611:56:38 AM

जलभराव के समाधान के लिए 610 करोड़ का फंड

  • जलभराव के समाधान पर भी फोकस होगा।
  • दिल्ली में जल भराव एक बड़ी समस्या है। मानसून के दौरान लोग परेशान होते हैं इसका समाधान क्या हो इस पर कभी भी काम करने की कोशिश नहीं की गई। हमारी सरकार आई तो 50 साल बाद इस पर डिटेल अध्ययन किया गया। हमने एमबी रोड ड्रेन को मंजूरी दी किराड़ी ड्रेन को मंजूरी दी।
  • इसके लिए 610 करोड़ का फंड सिंचाई विभाग को भी दिया गया है।
  • 50 करोड़ की लागत से फ्लड कंट्रोल वॉल बनाई जाएगी।
  • बाढ़ को रोकने के लिए यमुना के किनारे दीवार बनाने का काम शुरू किया गया है।
24 Mar 202611:53:04 AM

जल बोर्ड के लिए 9000 करोड़ का प्रावधान

  • जल बोर्ड के लिए 9000 करोड़ का प्रावधान
  • जल आपूर्ति में 10 एमजीडी की वृद्धि की गई है अनेक नई लाइन बिछाई जा रही हैं
  • हर घर में नल के माध्यम से पानी जाए यह हमारा संकल्प है
  • पिछले साल 172 km पानी की लाइन बिछाई।
  • चंद्रावल प्लांट में पाइप लाइन विस्तार का काम चल रहा है, इससे लगभग 9 विधानसभाओं को लाभ मिलेगा
  • हम सीवर सिस्टम को बेहतर कर रहे हैं
  • 180 किलोमीटर इस साल नई सीवर लाइन बिछाई गई हैं और 110 किलोमीटर सीवर लाइन को बदला गया है
24 Mar 202611:48:53 AM

फायर डिपार्टमेंट को 674 करोड़ का प्रावधान

दिल्ली में पिछले दिनों एक आग की घटना हुई है जिसने हम सबको दुखी किया है। हमारे फायर सिस्टम को और मजबूत करने की जरूरत है। पिछले साल हमने काफी काम किया है। इस साल 674 करोड़ फायर डिपार्टमेंट को दिया गया है। पिछले साल 500 करोड़ के करीब पैसा दिया गया था।

24 Mar 202611:47:56 AM

बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने को दिया 200 करोड़ का बजट

दिल्ली कहां गई तेरे कूचों की रौनक, गलियों से सिर झुकाकर निकलने लगा हूं मैं... यह बात सीएम ने बिजली की लटकती तारों को लेकर कहा और इसके समाधान के लिए 200 करोड़ का बजट दिया है।

24 Mar 202611:45:46 AM

नालों पर लगेंगे सोलर पैनल, अंडरग्राउंड होंगी तारें

  • नालों पर लगेंगे सोलर पैनल
  • दिल्ली को 3942 करोड़ का बजट बिजली पर
  • दिल्ली सौर ऊर्जा की गति और तेजी से बढ़ेगी
  • दिल्ली में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए अनेक प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं
  • चांदनी चौक में भी इस परियोजना को शुरू किया गया है
  • इससे सुरक्षा होगी, दुर्घटनाएं कम होंगी और दिल्ली के सुंदरता भी बढ़ेगी
24 Mar 202611:43:06 AM

नए सचिवालय का शुरू होगा काम

  • टिकरी खानपुर गाजीपुर मंडी का विकास किया जाएगा
  • दिल्ली सरकार अपना नया सचिवालय बनाने पर काम करेगी
  • सरकारी फ्लैटों की समस्या को कम करने के लिए कॉलोनी बनाई जाएगी
24 Mar 202611:41:35 AM

यमुनापार विकास बोर्ड के लिए 300 करोड़ का प्रावधान

  • एमसीडी को 11666 करोड़ रूपये का प्रावधान
  • यमुनापार विकास बोर्ड के लिए 300 करोड़ का प्रावधान
24 Mar 202611:40:15 AM

डबल डेकर फ्लाईओवर की भी घोषणा

  • आजादपुर से त्रिपोलिया गेट तक एलिवेटेड कॉरिडोर
  • भजनपुरा से यमुना विहार तक डबल डेकर फ्लाईओवर
  • मां आनंदमई मार्ग पर फ्लाईओवर
24 Mar 202611:39:23 AM

लोनी अंडरपास के लिए 100 का प्रस्ताव

  • बारापूला एलिवेटेड कॉरिडोर फेस 3 के लिए गैप फंडिंग पूरा करते हुए 200 करोड़ दिए गए हैं और इस परियोजना को जून तक पूरा कर लिया जाएगा।
  • लोनी रोड अंडरपास के लिए 100 करोड़ का प्रस्ताव
24 Mar 202611:37:25 AM

25 करोड़ की लागत से फुट ओवर ब्रिज बनेंगे

  • दिल्ली की सड़कों को धूल मुक्त करने के लिए 1392 करोड़ का प्रस्ताव, इस राशि से 700 किलोमीटर से अधिक सड़कें बनाई जाएंगी।
  • 25 करोड़ की लागत से दिल्ली में अलग-अलग स्थान पर फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे।
24 Mar 202611:35:02 AM

सड़कों के लिए अलग से 1000 करोड़ का एमसीडी को बजट का प्रावधान

  • लोग निर्माण विभाग को 5921 करोड़ दिए गए
  • शहरी विकास विभाग को 7000 करोड़ से अधिक
  • विकसित दिल्ली हरित दिल्ली
  • एमसीडी को अलग से 1000 करोड़ के बजट का प्रावधान सड़कें बनाने के लिए।
  • यमुना विकास बोर्ड को पहले फेज में 300 करोड़
  • अनधिकृत कालोनियों के लिए 800 करोड़
  • विकास विभाग के लिए 900 करोड़
24 Mar 202611:32:51 AM

पहली बार एमसीडी के लिए 11600 करोड़ बजट का प्रावधान

  • दिल्ली में इस साल रिवेन्यू सरप्लस 9000 करोड़ के करीब रहने वाला है।
  • दिल्ली का बजट इस साल ग्रीन बजट के रूप में प्रस्तुत किया गया है। इस बार का बजट ग्रीन बजट होगा जिसका 21% हिस्सा ग्रीन बजट के लिए निर्धारित है।
  • बजट में 10 फोकस एरिया रखे गए हैं। 16 हजार 700 करोड़ का ऋण लेगी सरकार।
  • इंफ्रास्ट्रक्चर पर बजट में जोर दिया गया है।
  • पहली बार एमसीडी को 11600 करोड़ बजट में देने का प्रावधान किया गया है।
  • दिल्ली के अन्य हिस्सों को नई दिल्ली की तरह विकसित करने की हमारी योजना है।
24 Mar 202611:28:16 AM

यह बजट होगा ग्रीन- सीएम रेखा

इस बजट का 21 प्रतिशत हिस्सा ग्रीन बजट को समर्पित होगा। जिससे पर्यावरण को बेहतर करने में मदद मिले।

24 Mar 202611:26:43 AM

1 लाख तीन हजार 700 करोड़ का बजट पेश

वर्ष 2026-27 का बजट अनुमान 1 लाख तीन हजार 700 करोड़ का बजट एस्टिमेट प्रस्तुत करती हूं जो पिछली बार से भी ज्यादा है। इस वित्त पोषण 74 हजार टैक्स रेवेन्यू, 591 केंद्रीय सड़क निधि के माध्यम से, 16 हजार से अधिक का ब्याज लेंगे। शासकीय योजना के तहत 2500 करोड़ रुपये से आएगी। 

24 Mar 202611:24:06 AM

पिछले साल पेश किया 1 लाख करोड़ का एतिहासिक बजट

पिछले वर्ष हमने 1 लाख करोड़ का एतिहासिक बजट पेश किया था। हमने पिछले साल 28115 करोड़ कैपिटल एक्सपेंडिचर किया था। हमने पिछले वर्ष के बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर में 145 परसेंट की बढ़ोतरी की

24 Mar 202611:20:25 AM

दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी

हमारी सरकार में प्रति व्यक्ति आय 5 लाख से बढ़ चुकी है और यह देश में तीसरे स्थान पर है।

24 Mar 202611:16:58 AM

Delhi Budget Session 2026 LIVE: सीएम रेखा ने शुरू किया बजट भाषण

रेखा गुप्ता ने अपना बजट भाषण शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे शहर दिल्ली की एक अलग पहचान है। यह है उसकी सृजनशक्ति। कैसे इस शहर ने बार-बार गिरकर खड़ा होना सीखा। इसमें सभी देवियों जैसे मां कालका, मां झंडेवाली आदि का आशिर्वाद है।

24 Mar 202611:13:52 AM

स्पीकर ने विपक्ष से भी सदन में आने का किया अनुरोध

स्पीकर ने बहिष्कार पर अड़े विपक्ष के साथियों से भी सदन में आने का अनुरोध किया। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कहा, दिल्ली का बजट दो करोड़ से अधिक लोगों की उम्मीदों एवं अपेक्षाओं का प्रतीक होता है।

24 Mar 202611:11:10 AM

कुछ देर में शुरू होगा बजट भाषण

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा दिन शुरू हो चुका है। आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पेश करेंगी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दिल्ली सरकार का बजट। स्पीकर विजेंद्र गुप्ता सहित ज्यादातर विधायक भी सदन में पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री भी बजट की फाइल हाथ में लेकर सदन में पहुंचीं। अब मुख्यमंत्री पेश करेंगी बजट।

24 Mar 202611:06:25 AM

दिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विधानसभा में कुछ देर में बजट पेश होना है और इससे पहले ही विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें विधानसभा भवन और विधान सभा मेट्रो स्टेशन को उड़ाने की बात कही गई है। इनमें दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम शामिल है।

24 Mar 202610:58:42 AM

उचित मूल्य की 1953 दुकानों से 72.21 लाख लोगों को लाभ

1953 उचित मूल्य की दुकानों से पिछले वित्त वर्ष तक 17.18 लाख आधार सक्षम डिजिटल खाद्य सुरक्षा कार्ड के माध्यम से 72.21 लाख लाभार्थियों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।

24 Mar 202610:56:22 AM

आर्थिक सर्वेक्षण के प्रमुख तथ्य

व्यय बजट का 68.7 प्रतिशत स्वयं के कर राजस्व से।,

कुल कर राजस्व में से 71.3 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर से,

10.2 प्रतिशत उत्पाद शुल्क से,

13.1 प्रतिशत स्टांप शुल्क से,

5.4 प्रतिशत मोटर वाहन से आने की संभावना

24 Mar 202610:54:12 AM

सामाजिक सुरक्षा पर ध्यान

आर्थिक सर्वेक्षण बताता है कि आर्थिक विकास के साथ ही सरकार ने कमजोर वर्गों का भी ध्यान रखा है। सर्वे के अनुसार लगभग 4.40 लाख बुजुर्गों, 4.09 लाख वंचित महिलाओं और 1.40 लाख दिव्यांगों को सरकार द्वारा मासिक वित्तीय सहायता दी जा रही है। 60 से 69 वर्ष आयु के बुजुर्गों को प्रति माह दो हजार रुपये और इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को ढाई हजार रुपये की सहायता दी जा रही है। वंचित महिलाओं और दिव्यांगों को भी प्रति माह ढाई हजार रुपये की सहायता मिलती है। यह आंकड़ा बताता है कि दिल्ली का विकास मानवीय संवेदनाओं से भी जुड़ा है।

24 Mar 202610:50:53 AM

राजकोषीय घाटा 13,703 करोड़ रुपये हुआ

इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली ने अपना राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) लगातार बनाए रखा है। वर्तमान वित्त वर्ष के लिए अनुमानित राजस्व अधिशेष 9661.31 करोड़ रुपये है। यह जीएसडीपी का 0.73 प्रतिशत है। सरकार ने राजस्व अधिशेष तो बनाए रखा है लेकिन, राजकोषीय घाटा 13,703 करोड़ रुपये हो गया है। इसका मुख्य कारण पूंजीगत व्यय में 145 प्रतिशत की वृद्धि है। वर्ष 2024-25 में यह 11485 करोड़ रुपये था जिसे बढ़ाकर इस वित्त वर्ष में 28,115 करोड़ रुपये कर दिया गया।

24 Mar 202610:45:48 AM

कर संग्रह में 15.54% की वृद्धि दर्शाई गई

पिछले वर्ष की तुलना में कर संग्रह में 15.54 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाया गया है। कारोबार व रोजगार के अवसर बढ़ने से लोगों की आमदनी बढ़ रही है। यहां की अर्थव्यवस्था में सबसे बड़ा योगदान सेवा क्षेत्र (व्यापार, होटल, रेस्तरां, आइटी आदि) का है। इसका वर्तमान कीमतों पर सकल राज्य मूल्य वर्धन (जीएसवीए) में योगदान 86.32 प्रतिशत है।

24 Mar 202610:45:43 AM

आर्थिक सर्वेक्षण में क्या है खास

दिल्ली सरकार का वर्तमान वित्त वर्ष के लिए एक लाख करोड़ रुपये का बजट है। इसमें से 59,300 करोड़ रुपये दिल्ली सरकार की परियोजनाओं, योजनाओं व कार्यक्रमों के लिए आवंटित किए गए हैं। यह वर्ष 2024-25 की तुलना में 20.300 करोड़ रुपये अधिक है। 

24 Mar 20268:52:48 AM

प्रति व्यक्ति आय में 7.92% की वृद्धि का अनुमान

यह वर्तमान कीमतों पर 13,27,055 तक पहुंच सकती है। अर्थव्यवस्था के विकास होने से लोगों की आमदनी भी बढ़ रही है। यही कारण है कि वर्तमान वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति आय पिछले वर्ष की तुलना में 7.92 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5,31,610 रुपये तक पहुंचने की संभावना है। यह देश के औसत से लगभग ढाई गुना अधिक है। मुख्यमंत्री का कहना है कि उनकी सरकार दिल्ली को विश्व स्तरीय बनाने के लिए काम कर रही है। इस दिशा में उठाए गए कदमों से विकास की गति तेजी हुई है।

24 Mar 20268:47:01 AM

बजट से पहले रेखा सरकार ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मंगलवार को अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश करेंगी। इससे पहले सोमवार को उन्होंने विधानसभा के पटल पर वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण रखा। इसके आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। वर्ष 2024-25 की तुलना में इस वित्त वर्ष में दिल्ली का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में 9.42 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us