विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रिक्स सम्मेलन के बीच कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, IMD का 5 दिन तक अलर्ट; कहां-कहां होगी बारिश?

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:19 AM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2026 10:47 AM (IST)

दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शनिवार और रविवार को भी तेज हवा के साथ ...और पढ़ें

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार।

दिल्ली में आज भी बारिश के आसार।

HighLights

  1. ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली में बारिश की संभावना।

  2. तेज हवा के साथ शनिवार और रविवार को भी वर्षा का अनुमान।

  3. जलभराव से निपटने के लिए एजेंसियां पूरी तरह सतर्क।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान आज शनिवार को भी दिल्ली में बारिश की संभावना है। राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में भी आज बारिश के आसार है।

मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में अगले 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

वहीं, सबसे बड़ा सवाल है कि अगर दिल्ली में तेज बारिश होती है तो एनडीएमसी, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की चुनौती बढ़ जाएगी। क्योंकि दुनियाभर के दिग्गज दिल्ली में जुटे हैं।

एक दिन पहले राजधानी दिल्ली के कई क्षेत्रों में तेज हवा चलने के साथ वर्षा हुई। इसे देखते हुए दोपहर में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रेड अलर्ट भी जारी किया, जिसे बाद में बदलकर येलो कर दिया गया।

compressed_ANI_20260911247_53900573बारिश के बीच गुजरते वाहन। ANI

तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार और रविवार को भी तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। वर्षा होने से दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव का भी खतरा है, जिसे देखते हुए एनडीएमसी, नगर निगम और लोक निर्माण विभाग सहित अन्य संबंधित एजेंसियां सतर्क हैं।

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए हल्की वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया था, लेकिन दोपहर के समय तेज हवा के साथ कई स्थानों तेज वर्षा हुई।

IMD का अलर्ट

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान समय में मौसम की स्थिति क्षेत्र में नमी की उपलब्धता व वायु मंडलीय अस्थिरता से जुड़ी है। इससे गरज-चमक के साथ तेज सतही हवा चलने के साथ ही वर्षा होने की संभावना बनी हुई है।

शुक्रवार को दिल्ली में औसत 1.5 मिलीमीटर और सबसे अधिक पूसा में 17.5 और रिज व आयानगर क्षेत्र में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई।

अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस

वर्षा होने से बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस था और शुक्रवार को 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

यह भी पढ़ें- Delhi Rains: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ खुशनुमा; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट