Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रैफिक जाम, कूड़ा, गाद से परेशान दिल्ली! विधानसभा में विधायकों ने उठाए मुद्दे; गूंजा साइकिल घोटाले का शोर

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 11:45 AM (IST)

    दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र में विधायकों ने ट्रैफिक जाम, कूड़ा और गाद जैसी समस्याओं को उठाया। सदन में साइकिल घोटाले का मुद्दा भी गूंजा। इस बीच कार् ...और पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा की सफाई समिति को यह मामला देखने को कहा है। फाइल फोटो

    दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा की सफाई समिति को यह मामला देखने को कहा है। फाइल फोटो

    HighLights

    1. विधायकों ने दिल्ली की ट्रैफिक और कूड़ा समस्या उठाई।

    2. विधानसभा अध्यक्ष ने सफाई समिति को मामला देखने को कहा।

    3. साइकिल घोटाले की टी-शर्ट पर सदन की कार्यवाही स्थगित।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा मानसून सत्र का सोमवार को दूसरा दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विशेष उल्लेख ( नियम संख्या 280) के तहत विधायक अपने क्षेत्र की समस्या उठाने लगे।

    इसके अंतर्गत जहां भाजपा विधायक अनिल गोयल ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़कों से डस्टबिन उठाए जाने का मुद्दा उठाया जो विधायक पवन शर्मा ने गाद न उठने के विषय को पटल पर रखा।

    वहीं, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने भी यही समस्या रखी। सबकी बातें सुनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा की सफाई समिति को यह मामला देखने को कहा है।

    ट्रैफिक जाम को लेकर उठे सवाल

    दिल्ली सदन में चर्चा के दौरान विधायक गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि महरौली में सरकार की खाली इमारत में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने की गुजारिश। प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन तेजी लाए जाने की जरूरत है।

    वहीं, आप विधायक इमरान हुसैन बोले, 'पुरानी दिल्ली में जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। स्कूल के बच्चों को भी हर रोज दोपहर में कई कई घंटे जाम से जूझना पड़ता है। टूटी सड़कें भी एमसीडी नहीं बना रहीं। ट्रांसपोर्टरों को संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में जगह दे दी गई है लेकिन वहां न जाकर जहां-तहां जाम लगा रहे हैं। उन्होंने कुतुब रोड, सदर रोड, ईदगाह रोड आदि पहाड़ी धीरज रोड का जिक्र किया।

    15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित

    इस बीच सदन की कार्यवाही में आप विधायक साइकल घोटाले की टीशर्ट पहनकर सदन में आए। स्पीकर ने आपत्ति जताई लेकिन आप विधायक नहीं माने। सभी विपक्षी विधायकों को सदन से बाहर जाने का निर्देश देते हुए 15 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

    बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक का 31 मार्च 2023 को समाप्त हुए वर्ष के लिए एनसीआर के लिए दिल्ली सरकार से संबंधित प्रतिवेदन की प्रति सदन पटल पर पेश किया था। इस पर सदन में सोमवार को चर्चा होनी है। इसके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी के विधायक भी विभिन्न मसलों को दिल्ली विधानसभा में उठाएंगे।

    खबरें और भी