विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जनवरी 2026 में एक दिन भी साफ नहीं हुई दिल्ली की हवा, AQI 100 से नीचे आने के सारे प्रयास रहे विफल

Published: Fri, 30 Jan 2026 09:09 PM (IST)

जनवरी 2026 में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक भी दिन 100 से नीचे नहीं गया। महीने के 30 ...और पढ़ें

शनिवार को माह के अंतिम दिन भी दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में ही रहने की संभावना है। फाइल फोटो

शनिवार को माह के अंतिम दिन भी दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में ही रहने की संभावना है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। वर्ष 2026 की जनवरी में भी दिल्ली का एक्यूआई एक बार भी 100 से नीचे नहीं गया। शुक्रवार तक महीने के 30 दिनों में से 28 दिन हवा प्रदूषित रही। सिर्फ दो दिन एक्यूआई 200 से नीचे यानी 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। शनिवार को माह के अंतिम दिन भी दिल्ली की हवा 'खराब' श्रेणी में ही रहने की संभावना है।

100 से 200 के बीच 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी में दो दिन दिल्ली का एक्यूआई 400 से ऊपर यानी 'गंभीर' श्रेणी में रहा। 14 दिन 300 से 400 के बीच यानी 'बहुत खराब', 12 दिन 200 से 300 के बीच यानी 'खराब' और दो दिन 100 से 200 के बीच 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज हुआ। सीपीसीबी ने मई 2015 से एक्यूआई मापना शुरू किया था, तब से अब तक यह 11वीं बार है जब जनवरी में एक भी दिन दिल्ली की हवा 'अच्छी' या 'संतोषजनक' श्रेणी में नहीं गई।

2016 से 2026 के दौरान जनवरी में कितने दिन किस श्रेणी की रही हवा

वर्ष  अच्छी  संतोषजनक  मध्यम  खराब  बहुत खराब  गंभीर  औसत एक्यूआई

2016 

0 0 0  2  22  7  370 
2017 0 0   2  9  20  0  304 
2018  0  0   0   10  18   3  328 
2019  0  0   2  9   14   6   324 
2020  0  0   3   16   10   2   286 
2021 0   0  2   7   14   8   324 
2022 0   2  3   12   13  1   278
2023  0 0   1   11  15  3  311
2024 0   0  0  1   27  2  354
2025   0 0  2  13  16  0  306 
2026  0  0  2  12  14 2  307 

(30 जनवरी तक)

कड़वा सच

"कड़वा सच यही है कि हम दिल्ली में प्रदूषण के आंतरिक और बाहरी स्रोतों की मात्रा निर्धारित करने में विफल रहे हैं। इस दिशा में न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि मैदानी क्षेत्रों के सभी राज्यों के लिए तुरंत गंभीर प्रयास करने की जरूरत है। इस साल भी जनवरी में 21 दिनों तक प्रमुख पैरामीटर पीएम 10 रहा, जो दिल्ली के बाहर से लंबी दूरी की धूल के प्रवेश को दर्शाता है।"

-डाॅ. दीपांकर साहा, पूर्व अपर निदेशक, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी)

दिल्ली के 12 इलाकों का एक्यूआई रहा 'बहुत खराब'

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआई समग्र तौर पर 253 रहा। इस स्तर की हवा को ''खराब'' श्रेणी में रखा जाता है। एक दिन पहले गुरुवार को यह 226 था। यानी 24 घंटे के दौरान इसमें 27 अंकों की वृद्धि देखने को मिली। 12 इलाकों का एक्यूआई 300 से ज्यादा यानी ''बहुत खराब'' श्रेणी में दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में जनवरी की ठंड ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, IMD ने जारी किया तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट