दिल्ली में नाले में गिरा 15 साल का किशोर, खोजबीन में जुटीं पुलिस-एमसीडी और दमकल की टीमें
दक्षिणी दिल्ली के जसोला गांव में एक 15 वर्षीय किशोर पतंग लूटने के चक्कर में नाले में गिरकर लापता हो ...और पढ़ें
-1787450210081_m.webp)
दिल्ली में नाले में गिरा 15 साल का किशोर। AI जनरेटेड
HighLights
15 वर्षीय किशोर जसोला नाले में गिरकर लापता।
पतंग लूटने के दौरान हुआ हादसा, परिवार किराए पर रहता है।
पुलिस, एमसीडी, फायर टीमें और स्थानीय लोग खोजबीन में जुटे।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र स्थित जसोला गांव में शनिवार को 15 वर्षीय किशोर नाले में गिरकर लापता हो गया। पुलिस और एमसीडी की टीम ने काफी खोजबीन की, पर देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, किशोर मिथुन का परिवार जसोला में ही किराए पर रहता है और पिता ऑटो चालक है। दोपहर में पतंग लूटने के चक्कर में वह जसोला नाले में गिर पड़ा।
नाले में गाद और कचरा जमा
पार्षद मनीष चौधरी के मुताबिक, नाले में गाद और कचरा जमा है। जसोला सीवेज प्लांट से निकलने वाला शोधित जल इस नाले के माध्यम से आगरा कैनाल में गिरता है। नाले के दोनों तरफ मकान बने हैं। बुलडोजर जाने की जगह ही नहीं है।
खोजबीन में जुटीं एमसीडी, पुलिस और फायर की टीमें
बताया गया कि क्रिब्स हॉस्पिटल के पास नाला भूमिगत है। रात तक एमसीडी, पुलिस और फायर की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने खोजने की कोशिश की, पर उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह से फिर से किशोर की खोजबीन शुरू कर दी गई है, हालांकि अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।
