दिल्ली के सीआर पार्क में लेनदेन के विवाद में पिता-पुत्र का हत्यारा गिरफ्तार, पहले भी हो चुकी थीं झड़पें
दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट में पिता-पुत्र राकेश सूद और करण सूद की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है ...और पढ़ें

मृतक पिता-पुत्र क्रमश: राकेश सूद व करण सूद की इस वारदात में मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपित को दबोच लिया गया है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सीआर पार्क थाना क्षेत्र में शुक्रवार देररात तारा अपार्टमेंट में एक ही परिवार के दो लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पिता-पुत्र क्रमश: राकेश सूद व करण सूद की इस वारदात में मौके पर ही मौत हो गई थी।
तारा अपार्टमेंट्स में ही रहता है आरोपी
दरअसल, रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने करण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। पिता राकेश सूद बचाने आए तो आरोपित उनपर भी ताबड़तोड़ वार करने से पीछे नहीं हटा। इससे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए था। बीएनएस की संबंधित धारा में केस दर्ज कर आरोपित की तलाश में छापेमारी करते हुए तारा अपार्टमेंट्स में ही रहने वाले आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
देखते ही देखते हिंसक हो गए हालात
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक करण सूद अपने परिवार के साथ सीआर पार्क के तारा अपार्टमेंट में रहते थे। करण प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा हुआ था। यह उसके पिता राकेश सूद का कारोबार है, जिसमें वह मदद करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित और पीड़ितों के बीच लंबे समय से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई।
खबरें और भी
पहले भी कई बार हो चुका था विवाद
इस बीच आरोपित ने गुस्से में आकर धारदार हथियार निकाल लिया और पहले करण पर हमला किया। राकेश अपने बेटे को बचाने आए तो आरोपित उन पर भी टूट पड़ा। आरोपित ने दोनों पर आधा दर्जन से ज्यादा वार किए हैं। अचानक हुए इस हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था, पर इस बार मामला हत्या तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बरातियों का खतरनाक स्टंट, कारों से उड़ाए नोट; ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई
यह भी पढ़ें- इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, दिल्ली में खराब मौसम के कारण उड़ानें प्रभावित
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ‘ठक-ठक’ गैंग का खुलासा: NRI दंपति से लाखों की ठगी, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा