Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जलभराव की समस्या पर एक्शन मोड में दिल्ली सरकार, सीएम रेखा गुप्ता ने किया संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 06:25 PM (IST)

    दिल्ली सरकार मानसून की भारी बारिश से होने वाले जलभराव से निपटने के लिए सक्रिय है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव का दौरा कर अधिकारियों को त्व ...और पढ़ें

    दिल्ली में जलभराव पर सीएम रेखा गुप्ता का एक्शन

    दिल्ली में जलभराव पर सीएम रेखा गुप्ता का एक्शन

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार गांव का दौरा किया।

    2. जलभराव से निपटने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

    3. दिल्ली सरकार मानसून की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में मानसून की भारी बारिश के बीच जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज शालीमार गांव का दौरा कर जमीनी स्तर पर जलनिकासी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने उन इलाकों का बारीकी से निरीक्षण किया, जहां भारी बारिश के कारण पानी जमा हो जाता है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग (PWD), एमसीडी और बाढ़ नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पानी की त्वरित और उचित निकासी सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि जनता को जलभराव के कारण किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "दिल्ली में हो रही भारी बारिश को देखते हुए दिल्ली सरकार और सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। सभी संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी जा रही है और जहां भी जलभराव की स्थिति बन रही है, वहां तुरंत आधुनिक पंपों और अतिरिक्त कर्मचारियों की मदद से पानी निकाला जा रहा है।"

    प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वे 24 घंटे अलर्ट पर रहें और जलभराव की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें ताकि शहर की रफ्तार न थमे।