Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टर्बुलेंस में 300 फीट नीचे गिरा था विमान, कैप्टन के डोप टेस्ट ने खड़े किए गंभीर सवाल

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 11:01 AM (IST)

    फुकेत से दिल्ली आ रही फ्लाइट के कैप्टन का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए किए गए डोप टेस्ट पॉजिटिव आने का दावा किया गया है, जो भयानक टर्बुलेंस की चपेट में ...और पढ़ें

    घटना में 17 यात्री घायल हुए थे। जागरण

    घटना में 17 यात्री घायल हुए थे। जागरण

    HighLights

    1. फुकेत-दिल्ली फ्लाइट कैप्टन का डोप टेस्ट पॉजिटिव होने का दावा।

    2. फ्लाइट भयानक टर्बुलेंस की चपेट में आई, 17 लोग घायल।

    3. एयर इंडिया ने अभी तक दावे की पुष्टि नहीं की है।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेत से राजधानी दिल्ली आ रही फ्लाइट के कैप्टन का साइकोएक्टिव सब्सटेंस के किए गए डोप टेस्ट में सैंपल पॉजिटिव आने का दावा किया गया है। हालांकि, एयर इंडिया ने सैंपल पॉजिटिव आने के दावे की पुष्टि नहीं की है।

    दरअसल, 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट आसमान में भयानक टर्बुलेंस की चपेट में आ गई थी। लैंडिंग से कुछ देर पहले टर्बुलेंस के चलते एयरबस ए320 विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया और जोरदार झटकों से 13 यात्री व चार क्रू मेंबर घायल हो गए थे।

    कैप्टन के डोप टेस्ट पर क्या बोला एयर इंडिया? 

    इस घटना पर एयर इंडिया का आधिकारिक बयान सामने आया है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ''हमें पता है कि पायलटों पर लागू प्रोटोकॉल के हिसाब से पोस्ट-फ्लाइट स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया था। लेकिन, टेस्ट के नतीजे एयर इंडिया के साथ शेयर नहीं किए गए हैं, और इसलिए हम किसी भी नतीजे पर कमेंट करने की स्थिति में नहीं हैं।''

    उन्होंने कहा कि एयर इंडिया सिविल एविएशन नियमों के हिसाब से क्रू मेंबर्स का रेगुलर ड्रग टेस्ट करता है, चाहे वह किसी खास फ्लाइट या ऑपरेशनल घटना से अलग हो। हम जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करते रहेंगे। 

    खबरें और भी

    मच गई थी चीख-पुकार

    इस दौरान कई यात्री सीटों से उछलकर केबिन की छत और आसपास के हिस्सों से जा टकराए, जिससे चीख-पुकार मच गई। हालांकि, पायलटों ने विमान को संभाल लिया गया और सुबह करीब 11 बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया था।

    जानकारी के अनुसार, उड़ान संख्या एआई2379 ने सुबह 8:41 बजे फुकेट से 134 यात्रियों के साथ दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। डेढ़ घंटे बाद दिल्ली पहुंचने पर क्रूज चरण (टेक-ऑफ पूरा होने के बाद या नीचे उतरने की प्रक्रिया शुरू होने से पहले का समय) के दौरान विमान अचानक तेज झटकों का शिकार होकर असंतुलित हो गया।

    यात्रियों के अनुसार, विमान दो से तीन मिनट तक हवा में डगमगाता रहा। झटके इतने तेज थे कि केबिन की सीलिंग तक को नुकसान पहुंचा है।

    78572835

    फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, विमान टर्बुलेंस की घटना में घायल। वीडियो ग्रैब

    कई यात्रियों को आई थी गंभीर चोट

    इटली से आई एक यात्री ने बताया था, उसकी बहन सीट से उछलकर ऊपर जा टकराई और मां के सिर पर गंभीर चोट आई। एक अन्य यात्री ने बताया कि उनके भाई के कान का पर्दा फट गया, जबकि कुछ लोगों की गर्दन, सिर, पीठ में चोटें आईं। बिना सीट बेल्ट बांधे बैठे यात्री छत से टकराए और गलियारे में जा गिरे।

    78572833

    फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, विमान टर्बुलेंस की घटना में घायल। वीडियो ग्रैब

    यह भी पढ़ें- फुकेत-दिल्ली Air India फ्लाइट में क्यों हुआ टर्बुलेंस? अगस्त में खतरनाक बन जाता है यह हवाई मार्ग, समझिए वजह

    एयरपोर्ट से तीन यात्रियों व चार क्रू सदस्यों को वसंतकुंज स्थित फोर्टिस अस्पताल, दो को स्पाइनल इंजरी सेंटर व छह को गुरुग्राम में मेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया था। कुछ को एयरपोर्ट पर प्राथमिक उपचार देकर व पांच को अस्पतालों से छुट्टी दे गई थी।