Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

CJP Protest LIVE: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में अलर्ट, मेट्रो और ट्रेन के बाद नमो भारत सेवा भी रहेगी प्रभावित

Delhi Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए प्रदर्शन का आह्वान किया है। हालांकि दिल्ली पुलिस से उन्हें प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है।

By Pooja Tripathi Fri, 09 Oct 2026 05:07 PM (IST)
दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।

सीजेपी के 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। अपने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक ओर जहां पुलिस ने एनडीएमसी एरिया की किलेबंदी कर दी है, वहीं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं।

9 Oct 20265:07:15 PM

CJP Protest LIVE: नमो भारत के दो स्टेशन भी कल रहेंगे बंद

एनसीआरटीसी ने एक्स के जरिए यात्रियों को सूचना दी है कि दिल्ली में सराय काले खां और न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन आज यानी 09 अक्टूबर 2026 को रात 9:00 बजे से 10 अक्टूबर 2026 को रात 10:00 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान आनंद विहार (दिल्ली) से मोदीपुरम (उत्तर प्रदेश) के बीच नमो भारत ट्रेन सेवाएं तय समय पर सुचारू रूप से परिचालित होती रहेंगी। यात्रियों से निवेदन है कि वे इसी आधार पर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। असुविधा के लिए खेद है।

9 Oct 20264:46:57 PM

CJP Andolan LIVE: गाजियाबाद से दिल्ली भेजी जा रही 150 महिला पुलिसकर्मी

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन को देखते हुए गाजियाबाद से 150 महिला पुलिसकर्मियों को भेजा जा रहा है। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय के साथ इन्हें रवाना किया गया है। इनमें विभिन्न थानों की महिला पुलिसकर्मी हैं।

9 Oct 20264:42:43 PM

तस्वीरों में देखें कैसी है सिक्योरिटी

blog images

सीजेपी प्रोटेस्ट के चलते दिल्ली में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। इसी के चलते कनॉट प्लेस से दिल्ली के बॉर्डर तक सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। नीचे तस्वीरों में देखें इंतजाम...

cjp protest

cjp protest (1)

9 Oct 20264:54:29 PM

ऑल इंडिया इमाम संगठन ने की ये अपील

blog images
ऑल इंडिया इमाम संगठन के मुख्य इमाम डॉ. उमर अहमद इलियासी ने मुस्लिमों के नाम संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने कहा, 'सभी मुसलमानों से यह अपील है कि वे किसी भी ऐसे विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शन या जमावड़े में शामिल न हों जिससे तनाव, अशांति पैदा हो या हमारे प्यारे देश की शांति और सौहार्द बिगड़े।'
9 Oct 20263:15:24 PM

CJP Live Updates: कश्मीरी गेट का 200 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित

बुधवार को आम आदमी पार्टी, कांग्रेस तथा वाम दलों के कश्मीरी गेट स्थित दिल्ली चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर अलग-अलग विरोध प्रदर्शनों से दिनभर लोथियन रोड, सुभाष मार्ग, एसपी मुखर्जी मार्ग समेत अन्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि उससे थोक बाजारों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थिति यह कि अकेले कश्मीरी गेट आटो पार्ट्स मार्केट का करीब 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।

9 Oct 20263:06:52 PM

बाजारों का कारोबार भी प्रभावित

सप्ताहभर से जारी हंगामे के चलते कनॉट प्लेस, जनपथ, मोहन सिंह प्लेस, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पालिका बाजार और सुपर बाजार जैसे प्रमुख बाजारों में कारोबार घटकर महज 50 प्रतिशत रह गया है। नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (एनडीटीए) के अध्यक्ष अतुल भार्गव चिंता जताते हुए कहते हैं कि जंतर-मंतर के नजदीक होने का बड़ा खामियाजा कनाट प्लेस के दुकानदारों को उठाना पड़ रहा है। प्रदर्शनों के चलते रास्ते बाधित होने के साथ मेट्रो सेवाओं पर पाबंदियां लग जाती हैं। ऐसे में लोग खरीदारी करने व घूमने के लिए यहां आने से कतराते हैं। व्यापारियों का कहना है रि वह किसी के विरोध प्रदर्शन के अधिकार के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इस तरह के आयोजनों से उनकी आजीविका का अधिकार दांव पर लग रहा है।

9 Oct 20263:05:13 PM

10 अक्टूबर के प्रदर्शन को लेकर इन इलाकों के लोग परेशान

10 अक्टूबर को सीजेपी के जंतर-मंतर मार्च की घोषणा ने कनाट प्लेस, जनपथ रोड, पालिका बाजार समेत अन्य बाजारों के दुकानदारों के साथ रहने वाले लोगों को भारी चिंता में डाल दिया है। पिछली बार जब सीजेपी का धरना प्रदर्शन 36 दिनों तक चला था, तब कनॉट प्लेस और जनपथ स्थित दुकानों और रेस्त्रां का कारोबार महज 10 प्रतिशत पर आ गया था।

 

ऐसे में उन्होंने गृहमंत्री को पत्र लिखकर उनकी आजीविका के अधिकार को सुरक्षित रखने की मांग की है। व्यापारी संगठनों के साथ आरडब्ल्यूए ने उनसे गुहार लगाई है कि जंतर-मंतर या मध्य दिल्ली के बजाय ऐसे धरने-प्रदर्शन बुराड़ी या रामलीला मैदान जैसे बाहरी और खुले स्थलों पर आयोजित किए जाएं, ताकि आम जनता और व्यापार प्रभावित न हो।

9 Oct 20262:58:15 PM

22 लोकल ट्रेनें भी रद

28 एक्सप्रेस ट्रेन समेत 22 लोकल ट्रेनें भी रद कर दी गई हैं।

9 Oct 20262:52:35 PM

CJP Andolan LIVE: देखें 28 निरस्त ट्रेनों की लिस्ट

निरस्त की गई ट्रेनों की सूची

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम
20801 इस्लामपुर- नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
12309 राजेंद्र नगर टर्मिनल - नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस
12393 राजेंद्र नगर टर्मिनल-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
22361 राजेंद्र नगर टर्मिनल- नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस
12033 कानपुर सेंट्रल-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस
12417 प्रयागराज-नई दिल्ली एक्सप्रेस
12275 प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस
12451 कानपुर सेंट्रल- नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस
12447 मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
14211 आगरा कैंट-नई दिल्ली इंटरसिटी
12559 बनारस-नई दिल्ली शिव गंगा एक्सप्रेस
12581 बनारस -नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
15303 कासगंज -नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
82501 लखनऊ-नई दिल्ली आईआरसीटीसी तेजस एक्सप्रेस
22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन महाकौशल
12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
22181 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस
12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस
12121 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन मध्य प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
15308 सिरसा- तिलक ब्रिज हरियाणा एक्सप्रेस
12964 उदयपुर सिटी- हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस
12963 हजरत निजामुद्दीन-उदयपुर सिटी मेवाड़ एक्सप्रेस
14727 श्री गंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
14738 तिलक ब्रिज- भिवानी एक्सप्रेस
14737 भिवानी- तिलक ब्रिज एक्सप्रेस
14728 तिलक ब्रिज- श्री गंगानगर एक्सप्रेस
12056 देहरादून-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस
9 Oct 20262:35:02 PM

CJP Andolan LIVE: कुल 28 ट्रेनें कैंसिल

कॉकरोच जनता पार्टी के शनिवार को होने वाले प्रदर्शन के कारण रेल यात्री परेशान हैं। दोपहर दो बजे से ही नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है। वहीं, अलग-अलग स्टेशनों से चलकर शनिवार को इन दोनों स्टेशनों पर सुबह चार बजे से लेकर दोपहर तक पहुंचने वाली ट्रेनों को भी निरस्त कर दिया गया है। शनिवार को दिल्ली पहुंचने और यहां से चलने वाली अभी तक कुल 28 ट्रेनें निरस्त हो चुकी हैं। इनकी संख्या और बढ़ सकती है।

9 Oct 20262:25:11 PM

अचानक पुलिस देख परिवारों में असमंजस

नोएडा में नेताओं के घर अचानक पुलिस के पहुंचने से नेताओं और उनके परिजनों के बीच असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि पुलिस ने सख्ती को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की। उधर, समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने सपा नेता तनवीर हुसैन, देवपाल, मुन्ना आलम, मनोज प्रजापति, गणेश कुमार, संजीव को हाउस अरेस्ट करने पर नाराजगी जताई।

9 Oct 20262:23:54 PM

नोएडा में कांग्रेस-सपा नेता नजरबंद, घर पहुंची पुलिस

दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) के 10 अक्टूबर को होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन और मार्च को देखते हुए नोएडा पुलिस को भी पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है। दिल्ली-नोएडा सीमा पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के घर पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि नेता और कार्यकर्ता अपने रोजमर्रा के काम के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने उनके घर पहुंचकर उन्हें बाहर जाने से रोक दिया। 

9 Oct 20262:22:00 PM

आज रात 8 बजे राष्ट्रपति से मिलेगा विपक्ष

विपक्ष के नेता आज रात 8 बजे राष्ट्रपति से मिलेंगे और एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर उनकी जो मांग है वो उनके सामने रखेंगे।

9 Oct 20262:19:03 PM

Delhi Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने लिखा खुला खत

blog images

दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले नागरिकों को खुला खत लिखा है। 

'प्रिय नागरिक,

आपकी आवाज़ आपका हक है, और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज।

यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं।

फ़र्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं।

सदा आपके साथ, दिल्ली पुलिस'

9 Oct 20261:49:36 PM

CJP Protest LIVE : सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तीन वकील

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के साथ अभिषेक मनु सिंघवी और प्रशांत भूषण ट्रेनों के कैंसिल होने और 57 मेट्रो स्टेशन बंद होने तथा दिल्ली में इंटरनेट सेवा सस्पेंड के मामले को लेकर भारत के मुख्य न्यायाधीश के पास पहुंचे हैं।

9 Oct 20261:37:37 PM

7 अक्टूबर को मिला था CJP लेटर

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 7 अक्टूबर को सीजेपी नेता सौरभ दास की तरफ से एक लेटर मिला था, जिसमें लिखा था कि वो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करेंगे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह लेटर करीब 10 दिन पहले देना चाहिए था और पहले भी प्रोटेस्ट के दौरान नियमों का पालन नहीं किया गया था। उन्होंने लिखकर भी दिया था कि नियमों का पालन नहीं किया गया था। लिहाजा उन्हें इसकी परमिशन नहीं दी गई।

9 Oct 20261:36:10 PM

नई दिल्ली में धारा 163 लागू

नई दिल्ली में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। इसके तहत पांच से अधिक लोगों का किसी जगह इकट्ठा होना, कोई जुलूस निकालना या प्रदर्शन करना आदि मना होता है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us