CJP Protest LIVE: CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में अलर्ट, मेट्रो और ट्रेन के बाद नमो भारत सेवा भी रहेगी प्रभावित
Delhi Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ...और पढ़ें

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।
सीजेपी के 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कमर कस ली है। अपने पुराने अनुभव से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एक ओर जहां पुलिस ने एनडीएमसी एरिया की किलेबंदी कर दी है, वहीं राजधानी की हर सीमा पर भी कड़ा पहरा है। दिल्ली आने व दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें रद करने के साथ ही दिल्ली मेट्रो के 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं।
