Delhi CJP Protest News Live: 'कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया, हिंसा भड़काई', दीपके की हिरासत पर बोली दिल्ली पुलिस
Delhi CJP Protest News Live Updates: सीजेपी के आज फिर जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट के एलान के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया था लेकिन, कोर्ट ने तीनों को रिहा कर दिया। पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को छोड़ दिया है। CJP के प्रदर्शन का पल-पल का अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें दैनिक जागरण के साथ-
-1791713782246_m.webp)
सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest Delhi Live: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज रविवार को फिर से जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट का एलान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट में रविवार को सीजेपी प्रोटेस्ट से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
उधर, सीजेपी के तीनों बड़े नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली की कोर्ट ने रिहा कर दिया है।
विरोध-प्रदर्शन जारी रहेंगे- प्रशांत किशोर
दिल्ली में विपक्ष के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'चाहे इसमें INDIA गठबंधन हो, CJP हो, दूसरे छात्र संगठन हों या आम जनता हो यह विरोध और आंदोलन जारी रहेगा। जब तक शिक्षा में सुधार नहीं होता, बेरोजगारी की समस्या हल नहीं होती और चुनाव आयोग में सुधार समेत भरोसेमंद चुनावी सुधार लागू नहीं होते, तब तक सड़कों पर ऐसे विरोध-प्रदर्शन जारी रहेंगे; ये रुकने वाले नहीं हैं।'
CJP का विरोध प्रदर्शन फ्लॉप- भाजपा सांसद हेमांग जोशी
भाजपा सांसद हेमांग जोशी ने CJP के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, 'मैं इस पूरे विषय पर बोलना नहीं चाहता था लेकिन आज मैंने उन लोगों (सीजेपी) की निराशाजनक प्रेस वार्ता देखी। वे कह रहे थे कि 'हम अपील करते हैं लोगों से, जहां हैं वहां सड़कों पर निकलें', वे काफी बेताब दिख रहे थे क्योंकि उनका 2.0 विरोध प्रदर्शन फ्लॉप हुआ है।'
#WATCH | वडोदरा, गुजरात: भाजपा सांसद हेमांग जोशी ने CJP के विरोध-प्रदर्शन पर कहा, "पहले तो मैं इस पूरे विषय पर बोलना नहीं चाहता था लेकिन आज मैंने उन लोगों की निराशाजनक प्रेस वार्ता देखी... वे लोग आज कह रहे थे कि 'हम अपील करते हैं लोगों से, जहां हैं वहां सड़कों पर निकलें', वे काफी बेताब दिख रहे थे क्योंकि उनका 2.0 विरोध प्रदर्शन निराशाजनक तौर पर फ्लॉप हुआ है। आज उन्होंने कहा कि उन्हें अगवाह कर लिया गया था, उन्हें पुलिस ले गई लेकिन जो वीडियो सामने आया था उसमें उन्होंने फ्लाइट में ही कहा था कि वे गिरफ्तार होने के लिए ही आए हैं। उन्होंने पहले से ही योजना तैयार कर रखी थी... देश जब विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा है तो कि प्रकार का नकारात्मक वातावरण बनाकर, नाराज फूफाओं की फौज ऐसा कृत्य कर रही है... जिन लोगों को कभी भी चुना नहीं, युवाओं ने चुना नहीं है, ऐसे लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और कह रहे हैं कि हम युवाओं की आवाज हैं। आप पहले चुनकर तो आओ...
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026
पुलिस ने गलती की- अभिजीत दीपके के पिता
अभिजीत दिपके के पिता, ने कहा 'दिल्ली पुलिस उसे अगर समय पर छोड़ देते या इस शर्त पर छोड़ते कि अंतिम संस्कार के बाद उसे दिल्ली वापस आना होगा तो वह निश्चित रूप से अपनी दादी को देखने आ सकता था। मैंने अभी इंस्टाग्राम पर देखा कि वह नागपुर पहुंच गया है।
#WATCH | Hingoli, Maharashtra: Abhijeet Dipke's father, Bhagwan Dipke, says, "If they (Delhi Police) had released him on time—or even released him on the condition that he had to return to Delhi after the funeral—he certainly could have come to see his grandmother...I just saw on Instagram that he had reached Nagpur...The police made a mistake; they shouldn't have mentioned things that weren't meant to be disclosed. And if they did mention it, they should have given him some time—time for the final viewing of his grandmother"
— ANI (@ANI) October 11, 2026
हम अपना विरोध जारी रखेंगे- कांग्रेस सांसद जोथिमानि सेन्निमलई
कांग्रेस सांसद जोथिमानि सेन्निमलई ने कहा, 'जब तक CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं देते या उन्हें उनके पद से हटाया नहीं जाता, तब तक हम अपना विरोध जारी रखेंगे। हम इन ज्यादतियों से डरने वाले नहीं हैं। असल में सरकार डरी हुई है, हम इस देश में एक बहुत जरूरी मकसद के लिए लड़ रहे हैं।
#WATCH | दिल्ली | कांग्रेस सांसद जोथिमानि सेन्निमलई ने कहा, "जब तक CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा नहीं देते या उन्हें उनके पद से हटाया नहीं जाता, तब तक हम अपना विरोध जारी रखेंगे... हम इन ज़्यादतियों से डरने वाले नहीं हैं। असल में सरकार डरी हुई है... हम इस देश में एक बहुत ज़रूरी मकसद के लिए लड़ रहे हैं। यह दूसरे आज़ादी के आंदोलन जैसा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने पूरी चुनावी प्रक्रिया से समझौता किया है और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों में लोगों का भरोसा तोड़ा है, फिर भी वे अपने पद पर बने हुए हैं... सरकार को भी जाना होगा। ये दोनों चीज़ें होंगी, और हम यह पक्का करेंगे..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026
पुलिस स्टेशन के बाहर आदित्य ठाकरे का प्रदर्शन
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता अमित ठाकरे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया।
#WATCH | मुंबई | MNS नेता अमित ठाकरे और शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। https://t.co/Ep9qFwqNIO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026
प्रदर्शन की नहीं थी अनुमति- केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
CJP के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें हिरासत में इसलिए लिया गया क्योंकि जिस जगह पर वे विरोध प्रदर्शन करने की योजना बना रहे थे, वहां के लिए कोई अनुमति नहीं मिली थी'
ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, 'CEC ज्ञानेश कुमार को जाना पड़ेगा। उन्होंने देश के विश्वास को तोड़ दिया। राहुल गांधी ने जो आंदोलन शुरू किया था अब वो जनांदोलन में बदल चुका है। देश की गली-गली और कोने-कोने से अब आवाज उठेगी।'
BJP डरी हुई है- आदित्य ठाकरे
शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन वाली जगह, शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचकर कहा, 'यहां जैसा बर्ताव हो रहा है, वैसा ही दिल्ली में भी होता है... BJP डरी हुई है, लेकिन BJP में शामिल हुए वे सभी गद्दार नेता क्या कह रहे हैं? एकनाथ शिंदे कहां छिपे हैं? उनके दूसरे नेता कहां छिपे हैं?'
कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया, हिंसा भड़काई-दिल्ली पुलिस
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके की हिरासत पर दिल्ली पुलिस ने बयान दिया है। पुलिस ने दीपके को लेकर कहा, 'कानूनी निर्देशों का पालन नहीं किया, हिंसा भड़काई'।
छत पर छिपे दिखे सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेसवर्ता में बहस होने के बाद के छत पर छिप कर खड़े रहे सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास आशुतोष रंका ।
-1791720830952.webp)
रायसीना रोड पर हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
सीजेपी विरोध प्रदर्शन के दूसरे दिन दिल्ली पुलिस ने रायसीना रोड पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
-1791720751776.webp)
प्रधानमंत्री चाहते हैं कि वह खुद इस्तीफा दें- कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर
कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, 'हमारी मांग थी कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। शायद सरकार चाहती है कि वह खुद इस्तीफा दें। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि वह खुद इस्तीफा दें। इसीलिए वे इस मामले में देरी कर रहे हैं, लेकिन अब हालात ऐसे हो गए हैं कि प्रधानमंत्री को खुद इस्तीफा देना होगा। तभी हम इसे स्वीकार करेंगे'
#WATCH | दिल्ली | कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा, "हमारी मांग थी कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो। सरकार शायद चाहती है कि वे खुद इस्तीफा दें। प्रधानमंत्री चाहते हैं कि वे इस्तीफा खुद दें। इस वजह से वे इस मुद्दे में देरी कर रहे हैं लेकिन अब परिस्थिति ऐसी हो चुकी है कि खुद प्रधानमंत्री को अपना इस्तीफा देना होगा। तभी जाकर हम मानने वाले हैं... सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद अब तक ये लोग हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं। जब कोई व्यक्ति अकेला जा रहा है तो उस पर कौन सा BNS(भारतीय न्याय संहिता) लागू होता है?... जो स्थिति कल बनने वाली है, प्रधानमंत्री कल यदि सोचते हों इस्तीफा देने की तो आज ही दे दें। ज्यादा अच्छा होगा।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2026
CP की तरफ पहुंचे प्रदर्शनकारी
दिल्ली में रविवार दोपहर के बाद प्रदर्शनकारी आरके आश्रम मेट्रो से सीपी की तरफ पहुंचे हैं। इसके अलावा बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास भी कुछ प्रदर्शनकारी पहुंचे हैं।
आज 60 लोगों को हिरासत में लिया
आज रविवार सुबह से अब तक नई दिल्ली जिले में प्रदर्शन के लिए आने वाले 60 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें कोई भी छात्र शामिल नहीं है, ये सभी सीजेपी और आप के समर्थक हैं।
दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 FIR
शनिवार को दिल्ली में किए गए प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई और तोड़फोड़ के मामले में दिल्ली पुलिस ने 20 एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली के अलग-अलग जिले में ये एफआईआर दर्ज की गई है।
CJP Protest LIVE: आज भी कई प्रदर्शनकारी हिरासत में
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा रविवार को भी जंतर-मंतर पर बड़े प्रोटेस्ट के एलान के बाद कुछ प्रदर्शनकारी पहुंचे, जिन्हें दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में सीपीआई (M) सांसद जॉन ब्रिटास भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने किसी को भी प्रदर्शन नहीं करने दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने दिए ये निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने शांति से प्रदर्शन करने वालों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में न लेने, मेट्रो और रेल सर्विस नॉर्मल रखने, इंटरनेट बिना किसी रुकावट के चलाने का निर्देश दिया है। ये निर्देश किसी भी कानून और व्यवस्था की स्थिति पर निर्भर हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया
दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने और उस दौरान बने हालात को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) समेत संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।
पूरी दिल्ली से हटाएं बैरिकेडिंग
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए दिल्ली पुलिस से कहा कि पूरी राजधानी से बैरिकेडिंग हटाए जाए। कोर्ट ने कहा कि बैरिकेडिंग की समीक्षा की जाए। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई मंगलवार को करेगा।
सीजेपी प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
राजधानी दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हो रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह एक अंतरिम आदेश जारी करेगा, जिसमें मेट्रो सर्विस को सामान्य रूप से काम करने, इंटरनेट सर्विस को फिर से शुरू करने, लोगों की आवाजाही पर रोक न लगाने और वकीलों को कानून-व्यवस्था की स्थिति के आधार पर अपने पेशेवर काम करने की अनुमति देने का निर्देश दिया जाएगा।
क्या बोले पुलिस प्रवक्ता राजीव रंजन?
पुलिस प्रवक्ता राजीव रंजन का कहना है कि शनिवार को पूरी दिल्ली में वामपंथी संगठनों और आम आदमी पार्टी ने भी पूरी ताकत झोंक दी थी। जगह-जगह प्रदर्शन कर पुलिस के कार्यों में बाधा पहुंचाने की कोशिश की थी, जिससे पुलिस को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। अब केवल सीजेपी द्वारा दोबारा कॉल साइन देने से उनसे बेहद आसानी से निपटा जा सकेगा।
CJP Protest LIVE: 50 वकीलों को छोड़ा
शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए वकील महमूद प्राचा से जुड़े करीब 50 वकीलों को यमुना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में रखा था। उन्हें शनिवार रात जब छोड़ दिया गया तो वे लोग अपने-अपने घर जाने को तैयार नहीं हुए। उन लोगों ने वहां रहकर प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया। पुलिस ने रात 3 बजे सभी को घर भेज दिया।
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर छाया सन्नाटा
सीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता सुबह से अभी तक जंतर-मंतर नहीं पहुंचा है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर बैरिकेंडिग कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
कोर्ट ने दीपके, सौरभ और रांका को किया रिहा
दिल्ली पुलिस द्वारा सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और नेता सौरव दास को दिल्ली कैंट पुलिस स्टेशन स्थित कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी रिहाई के आदेश दिए गए।
आज फिर जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट का एलान
सीजेपी के तीनों शीर्ष नेताओं को शनिवार को दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिए जाने पर सीजेपी ने देर रात अपने समर्थकों को रविवार को भी जंतर-मंतर आने का कॉल साइन दिया था।
अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका गिरफ्तार
CJP के तीनों बड़े नेताओं अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस भी दर्ज किया।
यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम पुलिस ने छोड़ा
यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया था। पूरे दिन हिरासत में रहने के बाद देर रात उन्हें छोड़ दिया गया, लेकिन जंतर-मंतर जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
