विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBI के शिकंजे में फंसा दिल्ली के शकरपुर थाने का हेड कांस्टेबल, रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

By Saurabh PandeyEdited By: Anup Tiwari
Updated: Mon, 06 Apr 2026 10:38 PM (IST)

सीबीआई ने शकरपुर थाने में सोमवार को रेड डालकर हेड कांस्टेबल राहुल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक फरियादी की शिकायत पर सीबीआई ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया था।

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल। (AI Generated Image)

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल। (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शकरपुर थाना में सोमवार को सीबीआई की टीम ने रेड डालकर एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपित हेड कांस्टेबल राहुल को फरियादी से पैसे लेते समय ही हिरासत में लिया गया।

जानकारी के अनुसार, फरियादी ने आरोप लगाया था कि उसके काम के बदले हेड कांस्टेबल रिश्वत की मांग कर रहा था। इसकी शिकायत सीबीआई से की गई, जिसके बाद टीम ने योजना बनाकर ट्रैप लगाया। जैसे ही राहुल ने पैसे लिए, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

सीबीआई की टीम फिलहाल शकरपुर थाने के अंदर ही आरोपित से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंचकूला में मार्केटिंग बोर्ड का अकाउंट अफसर गिरफ्तार, ACB ने 23 हजार रिश्वत लेते किया काबू

यह भी पढ़ें- बड़वानी में BEO कार्यालय का लेखा प्रभारी 7000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई