विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मोहब्बत पर किया धर्म कुर्बान, बन गई हिंदू

By JP YadavEdited By:
Updated: Tue, 28 Jun 2016 07:39 AM (IST)

हाल ही में एक मशहूर मुस्लिम बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीसा खान ने अपना धर्म बदलकर हिंदू लड़के से शादी कर ली।

News Article Hero Image

गाजियाबाद (जेएनएन)। कहते हैं प्यार में लोग सबकुछ भूल जाते हैं। प्यार छोटा-बड़ा, ऊंच-नीच, अमीर गरीब, धर्म नहीं देखता। ये सिर्फ आम लोगों के साथ ही नहीं, बल्कि सेलेब्रिटीज के साथ भी होता है। हाल ही में एक मशहूर मुस्लिम बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीसा खान ने अपना धर्म बदलकर हिंदू लड़के से शादी कर ली। जी हां, लंबे समय से विवादों में चली रहीं एक्ट्रेस अलीसा खान ने शादी कर ली है।

पूर्व प्रेमी की बेवफाई का शिकार हुई बॉलीवुड अभिनेत्री अलीशा खान ने ब्याह रचा लिया है। जानकारी मिली है कि एक सप्ताह पहले 17 जून को उन्होंने किसी मंदिर में फिल्म प्रोड्यूसर लव कपूर के साथ सात फेरे लेकर उन्हें अपना जीवन साथी चुन लिया।

पोर्न साइट पर तहलका मचाने वाली इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने रचाई शादी

अलीशा ने शादी की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके पति लव कपूर हरिद्वार के रहने वाले हैं। कई फिल्मों और टीवी सीरियल बना चुके हैं।