'दिल्ली में नाॅर्थ ईस्ट का हर परिवार पूछ रहा- क्या हम सेफ हैं?' मणिपुर के संगीतकार की हत्या पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या के बाद राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर समुदाय की सुरक्षा पर सवाल ...और पढ़ें

राहुल गांधी ने नार्थ ईस्ट की लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाया है। फोटो: आर्काइव
HighLights
मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की दिल्ली में हत्या
राहुल गांधी ने पूर्वोत्तर समुदाय की सुरक्षा पर सवाल उठाए
दिल्ली पुलिस ने 7 गिरफ्तारियां और 1 नाबालिग को हिरासत में लिया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह की पीट-पीटकर हत्या के बाद मामला राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने घटना पर दुख जताते हुए राजधानी में रहने वाले Northeast समुदाय की सुरक्षा पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा कि आखिर देश की राजधानी में ऐसा कैसे हो सकता है।
Chongtham Vikram Singh ji, a renowned musician from Manipur, went downstairs to ask some men to lower the noise outside his home. He was beaten to death for it.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 8, 2026
A father, killed outside his own home, in his own country's capital. After many such incidents, every Northeast family…
बोले- हर परिवार पूछ रहा, ‘क्या हम यहां सुरक्षित हैं?’
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मणिपुर के जाने-माने संगीतकार चोंगथम विक्रम सिंह अपने घर के बाहर हो रहे शोर को कम करने के लिए नीचे गए थे। आरोप है कि इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई और उनकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि ऐसी कई घटनाओं के बाद दिल्ली में रहने वाला Northeast का हर परिवार आज एक ही सवाल पूछ रहा है- ‘क्या हम यहां सुरक्षित हैं?’ उन्होंने मामले की तेज जांच और दोषियों के लिए सजा की मांग की।
राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व वाले गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि Northeast के लोगों के खिलाफ कथित तौर पर बढ़ रही ऐसी घटनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।
शोर रोकने को कहा, विवाद के बाद हमले का आरोप
चोंगथम विक्रम सिंह की मौत दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के किलोकरी इलाके में हुई। पुलिस के मुताबिक, सिंह ने अपने घर के बाहर शोर और हंगामा कर रहे कुछ लोगों को ऐसा करने से रोका था। इसके बाद विवाद बढ़ गया और उन पर हमला किए जाने का आरोप है।
गंभीर चोट लगने के बाद उनके बेटे उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है।
CCTV में दिखे लोग, पुलिस जोड़ रही कड़ियां
घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में कथित हमले के बाद कुछ लोगों को इमारत से बाहर निकलते देखा गया है। पुलिस CCTV और दूसरी तकनीकी जानकारी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच में हमले की पूरी वजह और सभी आरोपितों की भूमिका स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
Northeast समुदाय की सुरक्षा का मुद्दा
विक्रम सिंह की मौत के बाद Northeast समुदाय में गुस्सा और चिंता देखने को मिल रही है। घटना ने दिल्ली में Northeast से आने वाले लोगों की सुरक्षा और उनके साथ होने वाले कथित भेदभाव को लेकर बहस को भी तेज कर दिया है।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। अब जांच के जरिए यह स्पष्ट होना है कि हमले की पूरी वजह क्या थी और इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका क्या रही।
यह भी पढ़ें- तीसरी मंजिल पर घेरकर पीटा, फिर सीढ़ियों से भागे... मणिपुर के संगीतकार की हत्या का CCTV फुटेज आया सामने
यह भी पढ़ें- 20 साल पहले दिल्ली आए मणिपुर के Musician की पीट-पीटकर हत्या, मेघालय के CM भड़के; बोले- फिर हरे हुए जख्म
