विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्लीः जेएनयू में देशविरोधी नारों के खिलाफ एबीवीपी का मार्च

By JP YadavEdited By:
Published: Wed, 24 Feb 2016 01:04 PM (IST)Updated: Wed, 24 Feb 2016 02:03 PM (IST)

देश के शहीदों के सम्मान तथा जेएनयू के कुछ छात्रों को देशद्रोही गतिविधियो मे शामिल होने के खिलाफ आज अखिल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। देश के शहीदों के सम्मान तथा जेएनयू के कुछ छात्रों को देशद्रोही गतिविधियो मे शामिल होने के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने संसद चलो मार्च निकाला। रामलीला मैदान से शुरू हुआ यह मार्च जंतर-मंतर तक जाएगा।

ABVP के राष्ट्रीय सचिव साकेत बहुगुणा ने बताया कि संसद हमले मे शहीद हुए जवानों के लिए हमने मार्च निकाला है। ABVP ने उम्मीद जताई है कि इसमें 20 हजार लोग शामिल हो रहे हैं।

JNU विवादः कन्हैया की पुलिस रिमांड के लिए निचली अदालत में अर्जी

वहीं रोहित वेमुला के मामले पर दिल्ली से लेकर मुंबई तक प्रदर्शनों का दौर देखने को मिलेगा। दिल्ली में इंडिया गेट पर शाम 5 बजे छात्र कैंडल मार्च निकालेंगे। तो मुंबई में शाम 6 बजे गेटवे ऑफ इंडिया पर कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

JNU विवाद पर ABVP का जंतर मंतर तक मार्च, देखें तस्वीरें

इससे पहले मंगलवार को रोहित वेमुला के लिए दिल्ली में निकाले गए मार्च में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे जहां राहुल गांधी ने कहा कि सबको अपनी बात कहने का हक है। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा-आरएसएस एक सोच थोपना चाहती है।