विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' के लिए आफत बने देवेंद्र सहरावत, भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा जवाब

By Amit MishraEdited By:
Updated: Tue, 13 Sep 2016 07:37 AM (IST)

बिजवासन से विधायक देवेंंद्र सहरावत ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सहरावत ने पार्टी के नेताओंं पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद विपक्ष को दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला करने का मुद्दा मिल गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। बिजवासन से विधायक देवेंंद्र सहरावत ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सहरावत ने पार्टी के नेताओंं पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद विपक्ष को दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला करने का मुद्दा मिल गया है। सहरावत ने ट्वीट कर आरोप लगाया था कि आप के कार्यालय मेंं यौन शोषण से गर्भवती हुई एक युवती का गर्भपात कराया गया। भाजपा ने इस आरोप पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब देने की मांग की है।

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने प्रदेश कार्यालय मेंं आयोजित प्रेस वार्ता मेंं कहा कि सहरावत के आरोप बेहद गंभीर हैं। केजरीवाल को बताना चाहिए कि उनकी ही पार्टी के विधायक जो आरोप लगा रहे हैं वह सही हैं या गलत? आरोपी नेता का नाम भी उजागर होना चाहिए। उन्होंंने कहा कि ओखला के विधायक अमानतुल्ला खान पर उनकी एक रिश्तेदार ने गंभीर आरोप लगाए तो उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उनका बचाव करते हुए इसे पारिवारिक मामला बता दिया। 'आप' नेताओ को यह बताना चाहिए कि क्या महिला उत्पीड़न परिवार का निजी मामला होता है और इसे रोकने मेंं समाज का कोई दायित्व नहींं होना चाहिए?

'आप' विधायक बोले- 'हजारों FIR दर्ज कर दो, कोई फर्क नहीं पड़ता'

भाजपा ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी मेंं महिलाएं असुरक्षित हैं। इसके नेताओंं पर महिला उत्पीड़न के गंभीर आरोप लग रहे हैंं, लेकिन मुख्यमंत्री उनका बचाव कर रहे हैं। हाल ही मेंं आप नेताओंं की प्रताड़ना से तंग आकर कार्यकर्ता सोनी मिश्रा ने आत्महत्या कर ली थी। उसने मुख्यमंत्री सहित अन्य बड़े नेताओंं से मिलकर उत्पीड़न करने वाले नेताओंं की शिकायत की थी, लेकिन उन नेताओंं के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़िता को समझौता करने के लिए कहा गया।

JNU की छात्रा ने AISF कार्यकर्ता पर लगाया यौन शोषण का आरोप

उपाध्याय ने कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन मे महिलाएं अपने को पूरी तरह अपमानित एवं असुरक्षित महसूस कर रही हैं। दिल्ली की महिलाओंं को सबसे ज्यादा निराशा दिल्ली महिला आयोग एवं सत्ताधारी दल की महिला विधायकों से है। महिला उत्पीड़न से संबंधित आरोपोंं पर केजरीवाल से जवाब मांगने और महिलाओंं को इंसाफ दिलाने के लिए भाजपा आंदोलन करेगी।

AAP विधायक देवेंद्र सहरावत ने केजरीवाल पर लगाया बेहद गंभीर आरोप

दिल्ली विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजेंंद्र गुप्ता ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से अमानतुल्ला खान और सोमनाथ भारती को गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंंने कहा कि आम आदमी पार्टी का कानून पर विश्वास नहींं रह गया है, इसलिए इसके मंत्री व विधायक कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। भारती पर एम्स प्रशासन ने लोगोंं को भड़काकर सुरक्षाकर्मियोंं के साथ मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।

एलजी नजीब जंग से मिले कांग्रेस नेता, बोले- बर्खास्त हो दिल्ली सरकार