Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में चावल घोटाले पर आप और भाजपा आमने-सामने, मंत्री ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 01:49 AM (IST)

    आप ने दिल्ली सरकार पर 22 हजार करोड़ रुपये के चावल घोटाले की साजिश रचने का आरोप लगाया है, जिसके तहत गरीबों के लिए चावल महंगे दाम पर निजी कंपनी को बेचने ...और पढ़ें

    आप ने दिल्ली सरकार पर 22 हजार करोड़ रुपये के चावल घोटाले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इमेज एआई

    आप ने दिल्ली सरकार पर 22 हजार करोड़ रुपये के चावल घोटाले की साजिश रचने का आरोप लगाया है। इमेज एआई

    HighLights

    1. आप ने दिल्ली सरकार पर 22 हजार करोड़ के चावल घोटाले का आरोप लगाया।

    2. मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने आरोपों को बेबुनियाद बताया, कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

    3. भाजपा ने आप के आरोपों को राजनीतिक हताशा का परिणाम बताया।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में गरीबों के लिए चावल की कथित आपूर्ति की प्रस्तावित योजना के मामले पर आम आदमी पार्टी और भाजपा आमने-सामने आ गई हैं। आप ने दिल्ली सरकार पर 22 हजार करोड़ रुपये के चावल घोटाले की साजिश रचने का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

    आप के दिल्ली प्रदेश स्तर के नेताओं ने प्रेसवार्ता कर रविवार को आरोप लगाया कि खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के विभाग की सिफारिश पर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) से करीब 23.20 रुपये प्रति किलो की दर से असम के एक निगम को हर सप्ताह 31 हजार मीट्रिक टन चावल दिलाने की प्रक्रिया शुरू की गई। 

    आप के मुताबिक, यह चावल राशन कार्ड से वंचित गरीबों लिए था, लेकिन इसे हरियाणा की एक निजी कंपनी को 46 रुपये प्रति किलो दाम पर बेचने की योजना थी। जिससे तीन साल तक यह व्यवस्था चलने पर करीब 22 हजार करोड़ रुपये के चावल की बिक्री और लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की कथित भ्रष्टाचार होता।

    आप के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के स्तर पर की गई शिकायत के बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अतिरिक्त आयुक्त अरुण झा को निलंबित किया गया है, मगर यह काफी नहीं है।

    वहीं, खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सौरभ भारद्वाज आदि नेताओं को झूठे आरोप लगाने पर 24 घंटे में माफी मांगने, अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करने की चेतावनी दी है। सिरसा ने कहा कि आप के इन नेताओं ने एक बार फिर मेरे खिलाफ निराधार, झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण आरोप लगाए हैं। कहा कि इन आरोपों का स्पष्ट उद्देश्य मेरी छवि को धूमिल करना और मुझे बदनाम करना है। उधर

    खबरें और भी

    दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आप नेताओं के आरोपों को राजनीतिक हताशा का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में कोई घोटाला नहीं हुआ है। कहा कि जब से पंजाब के आगामी चुनाव में आप की हार के सर्वे आने लगे हैं तब से आप नेताओं की पूरी टीम सबसे निचले स्तर की आ्रोप लगाओ और भागो की राजनीति पर उतर आये हैं।