विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉन केरी नहीं कर सके चांदनी चौक का दीदार

By Edited By:
Updated: Wed, 31 Aug 2016 11:30 PM (IST)

जासं, नई दिल्ली : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी की चांदनी चौक में भारत की गंगा-जमुनी तहजीब से परि

News Article Hero Image

जासं, नई दिल्ली : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी की चांदनी चौक में भारत की गंगा-जमुनी तहजीब से परिचित होने की हसरत अधूरी रह गई। अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि उनका दौरा निरस्त हो गया है। माना जा रहा है कि बारिश से सड़कों पर जलभराव व जाम के कारण वह चांदनी चौक नहीं गए। बताते चलें कि दिल्ली में मौजूद जॉन केरी का दो दिनों से चांदनी चौक जाने का कार्यक्रम बन रहा था, लेकिन दोनों दिन अंत समय में यात्रा निरस्त हुई। मंगलवार को सुरक्षा कारणों से वह नहीं जा सके। वह गौरीशंकर मंदिर व शीशगंज गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाने वाले थे। उन्हें जामा मस्जिद भी जाना था।