Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

WPL 2024 Final: जो छोरे न कर सके वो RCB की छोरियों ने कर दिखाया, दिल्ली को हराकर जीता खिताब

WPL 2024 Final DC vs RCB W Match Details: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में रविवार को नया चैंपियन मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। दूसरी बार भी दिल्ली को हार नसीब हुई। उसका चैंपियन बनने का सपना टूट गया।

By Priyanka Joshi Sun, 17 Mar 2024 10:49 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। WPL 2024 Final DC vs RCB W Match Details: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2024 में रविवार को नया चैंपियन  मिला। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। 

फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया। फाइनल मैच में श्रेयांका पाटिल और मोलीन्यूक्स की शानदार गेंदबाजी के दम पर दिल्ली की पारी 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। अब आरसीबी को खिताब जीतने के लिए 114 रन का टारगेट मिला है। श्रेयंका पाटिल ने चार विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने धीमी लेकिन सधी हुई शुरुआत की। मंधाना और सोफी डिवाइन के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी। सोफी ने 32 रन बनाए। कप्तान स्मृति मंधाना ने 31 रन का योगदान दिया। इसके बाद एलिस पेरी नाबाद 35 और ऋचा घोष ने नाबाद 17 रन बनाकर मैच जीत लिया। मीन्नू और शिखा को एक-एक विकेट मिला। 

DC W vs RCB W WPL 2024 Final Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स- मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया, शिखा पांडे, मिन्नू मणि

आरसीबी- स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष , सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा सोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह

17 Mar 202410:41:12 PM
WPL 2024 Final Live: आरसीबी ने जीता खिताब

 आरसीबी ने दिल्ली को 8 विकेट से हराकर खिताब जीत दिया। ऋचा घोष ने चौका लगाकर मैच खत्म किया। दिल्ली का दूसरी बार खितब जीतने का सपना टूट गया। एलिस पेरी ने नाबाद 35 रन बनाए। ऋचा घोष ने नाबाद 17 का योगदान दिया। 

17 Mar 202410:35:27 PM
WPL 2024 Final Live: आखिरी ओवर में चाहिए 5 रन

 आरसीबी को जीत के लिए 5 रन चाहिए। क्रीज पर ऋचा और एलिस पेरी मौजूद हैं। 

17 Mar 202410:31:04 PM
WPL 2024 Final Live: आरसीबी को चाहिए 11 रन

 आरसीबी को 12 गेंद पर 11 रन चाहिए। दिल्ली को चमत्कार की उम्मीद है। एलिस पेरी और ऋचा घोष क्रीज पर मौजूद हैं। 

18 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 103/2

17 Mar 202410:18:34 PM
WPL 2024 Final Live: आरसीबी को दूसरा झटका लगा

 आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना 31 रन बनाकर आउट हो गईं। मीन्नू मनी ने दिल्ली को दूसरी सफलता दिलाई। 

15 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 82/2

17 Mar 202410:15:35 PM
WPL 2024 Final Live: जीत के लिए चाहिए 35 रन

 आरसीबी को जीत के लिए 35 रन चाहिए। अभी उसके 9 विकेट शेष हैं। स्मृति मंधाना और पेरी क्रीज पर मौजूद हैं। दिल्ली को चमत्कार करना होगा। 

17 Mar 202410:06:01 PM
WPL 2024 Final Live: दिल्ली की कसी हुई गेंदबाजी

 दिल्ली की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी हो रही है। आरसीबी के बल्लेबाजों को रन बनाने में दिक्कत हो रही है। स्मृति मंधाना 24 और एलिस पेरी 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 61/1

17 Mar 20249:56:50 PM
WPL 2024 Final Live: आरसीबी को लगा पहला झटका

 सोफी डिवाइन 32 रन बनाकर आउट हुईं। 9वें ओवर में आरसीबी को पहला झटका लगा। दिल्ली को मैच जीतने के लिए चमत्कार करना होगा। एलिस पेरी बल्लेबाजी करने आईं हैं। 

10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 56/3

17 Mar 20249:50:25 PM
WPL 2024 Final Live: धीरे-धीरे जीत की तरफ आगे बढ़ रही आरसीबी

 8 ओवर समाप्त हो गए हैं। आरसीबी ने अभी तक कोई विकेट नहीं खोया है। सोफी डिवाइन 32 और स्मृति मंधाना 17 रन बनाकर खेल रही हैं। जीत के लिए 65 रन और चाहिए। 

8 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 49/0

17 Mar 20249:36:51 PM
WPL 2024 Final Live: 5वें ओवर में बने 2 रन

 चौथे ओवर में 7 रन बने। पांचवें ओवर में 2 रन बने। दिल्ली की तरफ से कसी हुई गेंदबाजी हो रही है। अभी तक तीन चौके लगे हैं।

5 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 20/0

17 Mar 20249:27:18 PM
WPL 2024 Final Live: आरसीबी की धीमी शुरुआत

 दिल्ली के 114 रन के लक्ष्य का जवाब में आरसीबी की धीमी शुरुआत हुआ है। स्मृति मंधाना और सोफी डिवाइन को खतरा नहीं मोल लेना चाहती हैं। 

3 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर- 11/0,  मंधाना-5 रन और डिवाइन-6 रन बनाकर खेल रही हैं। 

17 Mar 20249:03:17 PM
WPL 2024 Final Live Score: दिल्ली कैपिटल्स 113 रन पर हुईं ऑलआउट

 दिल्ली कैपिटल्स की पारी फाइनल में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। दिल्ली कैपिटल्सको 64 रन पर पहला विकेट गिरा। इसके बाद लगातार विकेट गिरते रहे और 113 रन पर पूरी दिल्ली टीम ऑलआउट हो गई।

17 Mar 20248:59:54 PM
DC vs RCB Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा 9वां विकेट

पारी के 19वें ओवर में श्रेयंका पाटिल की दूसरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी बोल्ड हुई। इस दौरान अरुंधति 13 गेंदों पर 10 रन बनाए। 19 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 9 विकेट गिर चुके थे।

17 Mar 20248:49:20 PM
DC vs RCB Live Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 रन के पार

16 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है।

17 Mar 20248:42:17 PM
WPL 2024 Final Live: मिन्नू मणि हुए LBW आउट

 श्रेयंका पाटिल ने मिन्नू मिणी को एलबीडब्ल्यू आउट कराया। इस दौरान मिन्नू 3 गेंदों का सामना करते हुए 5 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 15 ओवर के खेल तक 7 विकेट गंवा दिए हैं।

17 Mar 20248:40:04 PM
WPL 2024 Final Live Score: आशो शोभना ने एक ओवर में झटके दो विकेट

 14वें ओवर में आशा शोभना ने आरसीबी को दो सफलताएं दिलाई। ओवर की पहली गेंद पर मारिजाने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कैच आउट हुईं। ओवर की तीसरी गेंद पर जेस जोनासेन को कैच आउट हुईं।

17 Mar 20248:32:24 PM
WPL 2024 Final Live: 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 80/4

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 13 ओवर के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन हो चुका है।

17 Mar 20248:25:07 PM
WPL 2024 Final Live: दिल्ली कैपिटल्स का गिरा चौथा विकेट

पारी के 11वें ओवर की चौथी गेंद पर दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा। श्रेयंका पाटिल ने मेग लेनिंग को एलबीडब्ल्यू आउट कराया। इस दौरान लेगिंग 23 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुई।

17 Mar 20248:18:59 PM
WPL 2024 Final Live: दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 10 ओवर के बाद 72/3 रन

 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 72 रन हो गया है। मेग लेनिंग और मारिजाने कैप बल्लेबाजी कर रही है।

17 Mar 20248:14:00 PM
DC vs RCB LIVE: दिल्ली कैपिटल्स को एक ही ओवर में लगे तीन झटके

 आरसीबी के खिलाफ फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को एक ही ओवर में तीन बड़े झटके लगे। आठवें ओवर में बाएं हाथ की स्पिनर मोलीन्यूक्स ने दिल्ली के तीन बैटर्स को अपने जाल में फंसाया। शेफाली वर्मा कैच आउट हुई और फिर जेमिमा अगले गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गई। इसके बाद अगली दो गेंद पर एलिस कप्सी पवेलियन भेजा।

17 Mar 20248:03:38 PM
DC vs RCB W Live Score: छह ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 61/0

दिल्ली कैपिटल्स का छह ओवर के बाद स्कोर बिना किसी विकेट के नुकसान के 61 रन हो चुका है। मेग लेनिंग (17) और शेफाली (42 ) रन पर बल्लेबाजी कर रही हैं।

17 Mar 20247:56:55 PM
WPL 2024 Final Live: 5वें ओवर में बने 11 रन

 पांचवें ओवर में भी शेफाली ने सिक्स जड़ा। इसके बाद एलिस पेरी के ओवर में कट करते हुए शानदार चौका जड़ा। इसी ओवर में दिल्ली टीम का स्कोर 50 के पार पहुंच गया। 

5 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 52/0, शेफाली- 37 और लैनिंग- 15 रन बनाकर खेल रही हैं।

17 Mar 20247:50:58 PM
WPL 2024 Final Live: शेफाली और लैनिंग की तूफानी बल्लेबाजी

 चौथे ओवर की पहली गेंद पर शेफाली ने सिक्स जड़ा। इसके बाद लैनिंग ने दो लगातार चौके लगाए। चौथे ओवर में कुल 19 रन बने। रेणुका सिंह महंगी साबित हुई हैं। 

4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 41/0, शेफाली- 26 और लैनिंग-15 रन बनाकर खेल रही हैं।

17 Mar 20247:46:30 PM
WPL 2024 Final Live: शेफाली के पहले से निकाल फाइनल में पहला सिक्स

 दूसरे ओवर में शेफाली वर्मा ने एक सिक्स लगाया। दूसरे ओवर में 10 रन बने। तीसरे ही ओवर में मंधाना ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए एलिस पेरी को गेंद थमा दी। तीसरे ओवर में तीन रन बने।

3 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 22/0  शेफाली-15 और मेग लैनिंग- 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

17 Mar 20247:37:43 PM
WPL 2024 Final Live: रन आउट होने से बचीं मेग लैनिंग

 पहले ही ओवर में दिल्ली को बड़ा झटका लग सकता था, अगर रेणुका सिंह का थ्रों पहले स्टंप्स पर लगाता। मेग और शेफाली के बीच हां-हां ना फील्डिंग कमजोर रही। पहले ओवर में कोई बाउंड्री नहीं लगी। फिर भी 9 रन बने।

1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर- 9/0

17 Mar 20247:04:18 PM
WPL 2024 Final DC vs RCB Live: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

 महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि आरसीबी की प्लेइंग-11 में श्रद्धा पोखरकर की जगह एस मेघना को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।

17 Mar 20246:41:11 PM
DC vs RCB WPL 2024 Final Live: दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी महिला टीम

दिल्ली कैपिटल्स महिला टीम: मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शैफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिज़ान कप्प, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, अश्वनी कुमारी, अपर्णा मंडल, तितास साधु, स्नेहा दीप्ति, एनाबेल सदरलैंड, लॉरा हैरिस, पूनम यादव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, दिशा कसाट, सोफी मोलिनक्स, जॉर्जिया वेरेहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह, सिमरन बहादुर, इंद्राणी रॉय, शुभा सतीश, सब्बिनेनी मेघना, नादिन डी क्लार्क, केट क्रॉस, एकता बिष्ट

17 Mar 20246:13:21 PM
WPL 2024 Final Live Updates: WPL फाइनल मैच का टॉस कितने बजे होगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबी की टीम महिला प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में एक दूसरे का सामना करेगी। फाइनल मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सात मैच होगा, जबकि मैच साढ़े सात बजे से शुरू होगा।

17 Mar 20245:58:08 PM
WPL 2024 Final Live: शानदार फॉर्म में दिल्ली कैपिटल्स

आरसीबी के खिलाफ खेले गए चारों मैच में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली हैं, लेकिन फाइनल में आरसीबी टीम को हल्के में लेना गलत होगा। दिल्ली को मेग लेनिंग और शेफाली वर्मा से अच्छी शुरुआत की आस होगी।

जेमिमा भी शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन एलिस कैप्सी और कैप से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पिछले साल WPL के पहले सत्र के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था। ऐसे में पिछले साल खिताब हासिल नहीं कर पाने के बाद इस बार दिल्ली कैपिटल्स अद्भुत फॉर्म में हैं।

17 Mar 20245:54:59 PM
WPL 2024 Final Live: दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच खिताबी जंग

दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच आज WPL 2024 का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। फॉर्म में चल रही दिल्ली कैपिटल्स पिछले साल खिताब से चूक गई थी, लेकिन अब आरसीबी को हराकर दिल्ली टीम खिताब हासिल करना चाहेंगी।

शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर में हराकर आरसी ने फाइनल में प्रवेश किया। मुंबई इंडियंस के WPL से बाहर होने से यह तय हो गया कि इस बार WPL को एक नई चैंपियन टीम मिलेगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us