Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

Womens T20 World Cup 2024 Final: न्यूजीलैंड बनी चैंपियन, साउथ अफ्रीका को फाइनल में 32 रन से हराया

SA W vs NZ W Final Live Score: विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप को उसका नया चैंपियन मिल गया है। दुबई में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराकर पहली बार खिताब जीता। साउथ अफ्रीका ने लगातार दूसरी बार फाइनल गंवाया।

By Rajat Gupta Sun, 20 Oct 2024 10:49 PM (IST)
News Article Hero Image

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SA W vs NZ W Final Live Score: विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराकर खिताब जीता। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बाद न्यूजीलैंड चौथी टीम बनी जिसने यह टाइटल जीता।  

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर 158 रन बनाए। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना सकी।  

न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। हॉलिडे ने 38 रन का योगदान दिया। सूजी बिट्स ने 32 रन की तेज पारी खेली। खाका ने दो विकेट हासिल किए।

20 Oct 202410:49:04 PM
Womens T20 World Cup 2024 Final Live Score: न्यूजीलैंड बना चैंपियन

 महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 32 रन से हराकर खिताब जीता। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बाद न्यूजीलैंड चौथी टीम बनी, जिसने टी20 वर्ल्ड कप जीता है। 

20 Oct 202410:42:48 PM
Womens T20 World Cup 2024 Final Live Score: साउथ अफ्रीका का गिरा आठवां विकेट

 साउथ अफ्रीका ने आठवां विकेट गंवा दिया है। न्यूजीलैंड जीत से महज दो कदम दूर है। 

20 Oct 202410:31:19 PM
Womens T20 World Cup 2024 Final: साउथ अफ्रीका का गिरा छठा विकेट

 साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिर गया है। सुने लुस 8 रन बनाकर आउट हुईं। क्लो और एनेरी क्रीज पर हैं। 

16 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 100/6

20 Oct 202410:15:02 PM
SA W vs NZ W Final Live: साउथ अफ्रीका को लगा पांचवां झटका

 साउथ अफ्रीका की आधी टीम डग आउट में लौट गई है। डी क्लर्क 6 रन बनाकर आउट हुईं। सुने लुस बल्लेबाजी करने आईं हैं। 13 ओवर समाप्त हो चुके हैं। जीत के लिए 48 रन चाहिए। 

20 Oct 202410:11:31 PM
Womens T20 World Cup 2024 Final: साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

 साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिर गया है। मारिजैन कैप 8 रन बनाकर आउट हुई। ईडन कार्सन ने सफलता हासिल की। 

20 Oct 20249:59:21 PM
Womens T20 World Cup 2024 Final Live Score: एक ओवर में गिरे दो विकेट

 अमेलिया केर ने न्यूजीलैंड को दूसरी सफलता दिलाई है। सेट बल्लेबाज लौरा वोलवार्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लौरा ने 33 रन बनाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर एनेके बोश 9 रन बनाकर आउट हो गईं। 

10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 64/3

20 Oct 20249:48:27 PM
Womens T20 World Cup 2024 Final: साउथ अफ्रीका ने गंवाया पहला विकेट

 साउथ अफ्रीका ने तजमिन बिट्स का विकेट गंवा दिया है। वह 17 रन बनाकर आउट हुईं। पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी हुई। एनेके बोश बल्लेबाजी करने आईं हैं।

8 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 58/1, लौरा 34 रन बनाकर खेल रही हैं। 

20 Oct 20249:36:10 PM
Womens T20 World Cup 2024 Final Live Score: साउथ अफ्रीका का तगड़ा पलटवार

 लौरा और बिट्स आक्रमक बल्लेबाजी कर रही है। लौरा 17 गेंद पर 24 रन और बिट्स 14 गेंद पर 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

5 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 37/0

20 Oct 20249:28:22 PM
Womens T20 World Cup 2024 Final: साउथ अफ्रीका की सधी हुई शुरुआत

 साउथ अफ्रीका ने सधी हुई शुरुआत की है। लौरा और बिट्स 7 के नेट रन रेट से स्कोर बोर्ड चला रही हैं। 3 ओवर के बाद के साउथ अफ्रीका ने 24 रन बना लिए हैं। 

20 Oct 20249:06:35 PM
SA W vs NZ W Final Live: न्‍यूजीलैंड ने बनाए 158 रन

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 158 रन बनाए। मैडी ग्रीन 12 और इसाबेला गेज 3 रन बनाकर नाबाद रहीं।

20 Oct 20248:59:22 PM
SA W vs NZ W Final Live: न्‍यूजीलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

 19वें ओवर में न्‍यूजीलैंड को 5वां झटका लगा। अमेलिया केर अर्धशतक से चूक गईं। उन्‍होंने 38 गेंदों पर 43 रन की पारी खेली।

20 Oct 20248:53:55 PM
SA W vs NZ W Final Live: न्‍यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरा

 18वें ओवर में न्‍यूजीलैंड को चौथा झटका लगा। ब्रूक हॉलिडे ने 28 गेंदों पर 38 रन की पारी खेली। उनके और केर के बीच 57 रनों की पार्टनरशिप हुई।

20 Oct 20248:24:29 PM
SA W vs NZ W Final Live: न्‍यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका

 ड्रिंक्‍स ब्रेक के बाद न्‍यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। नादिन डी क्लर्क ने कप्‍तान सोफी डिवाइन को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। सोफी ने 10 गेंदों पर 6 रन बनाए।

20 Oct 20248:20:58 PM
SA W vs NZ W Final Live: 10 ओवर का खेल समाप्‍त

 10 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 70 रन है। सोफी डिवाइन 6 और अमेलिया केर 14 रन बनाकर नाबाद हैं।

20 Oct 20248:07:43 PM
SA W vs NZ W Final Live: न्‍यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका

 8वें ओवर में न्‍यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। अपना 334वां इंटरनेशनल मैच खेल रहीं सूजी बेट्स ने 31 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। नॉनकुलुलेको मलाबा ने उन्‍हें बोल्‍ड किया।

20 Oct 20247:44:56 PM
SA W vs NZ W Final Live: जॉर्जिया प्लिमर आउट

 टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी न्‍यूजीलैंड को दूसरे ओवर में पहला झटका लगा। जॉर्जिया प्लिमर ने 7 गेंदों पर 9 रन बनाए। अयाबोंगा खाका ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई।

20 Oct 20247:37:00 PM
SA W vs NZ W Final Live: सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर क्रीज पर

 विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल मैच शुरू हो गया है। न्‍यूजीलैंड टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी कर रही है। सूजी बेट्स और जॉर्जिया प्लिमर क्रीज पर मौजूद हैं।

20 Oct 20247:09:31 PM
SA W vs NZ W Final Live: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

 सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्‍तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास।

20 Oct 20247:08:34 PM
SA W vs NZ W Final Live: साउथ अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

 लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, मैरिजेन कप्प, सुने लुस, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

20 Oct 20247:08:20 PM
SA W vs NZ W Final Live: साउथ अफ्रीका ने जीता टॉस

 साउथ अफ्रीका की कप्‍तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

20 Oct 20246:34:56 PM
SA W vs NZ W Final Live: हेड टू हेड

 टी20 वर्ल्‍ड में न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीक का 5 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान न्‍यूजीलैंड ने 3 मैच जीते हैं और साउथ अफ्रीका को 2 मुकाबलों में जीत मिली है।

20 Oct 20245:35:37 PM
SA W vs NZ W Final Live: न्यूजीलैंड महिला टीम

 सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्‍तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), रोजमेरी मायर, ली ताहुहु, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास, मौली पेनफोल्ड, जेस केर, हन्ना रोवे, लेह कास्पेरेक।

20 Oct 20244:50:30 PM
SA W vs NZ W Final Live: दक्षिण अफ्रीका महिला टीम

 लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, क्लो ट्रायॉन, मारिज़ैन कप्प, सुने लुस, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसन, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, अयांदा ह्लुबी , सेशनी नायडू, मिके डे रिडर।

20 Oct 20244:05:30 PM
SA W vs NZ W Final Live: न्‍यूजीलैंड की संभावित प्‍लेइंग 11

 सुजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्‍तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन, फ्रैन जोनास।

20 Oct 20244:05:14 PM
SA W vs NZ W Final Live: साउथ अफ्रीका की संभावित प्‍लेइंग 11

 लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, एनेके बॉश, मैरिजेन कप्प, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसेन, सिनालो जाफ़्टा (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, अयाबोंगा खाका।

20 Oct 20244:04:58 PM
SA W vs NZ W Final Live: लाइव ब्‍लॉग

 दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। आज विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का फाइनल खेला जाएगा। इस निर्णायक मैच में साउथ अफ्रीका महिला टीम की टक्‍कर न्‍यूजीलैंड महिला टीम से होगी। दोनों ही टीमों ने अब तक एक भी बार फाइनल नहीं खेला है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us