Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

T20 WC USA vs IRE Highlights: पाकिस्‍तान के अरमानों पर फिरा पानी, बारिश में धुला मुकाबला; अमेरिका सुपर 8 में पहुंची

T20 WC USA vs IRE Highlights: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 30वें मैच में शुक्रवार को मेजबान अमेरिका टीम का सामना आयरलैंड से होना था। यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाना था। हालांकि, बारिश और फिर पिच गीली होने के चलते यह मैच नहीं खेला जा सका। दोनों टीमों को 1-1 अंक से संतोष करना पड़ा और अमेरिका सुपर 8 में पहुंच गई।

By Rajat Gupta Fri, 14 Jun 2024 10:02 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के 30वें मैच में शुक्रवार को मेजबान अमेरिका टीम का सामना आयरलैंड से होना था। यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाना था।

हालांकि, बारिश के कारण यह मैच रद्द् हो गया है। ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिला है। इसके साथ ही पाकिस्‍तान के अरमानों पर पानी फिर गया है और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। दूसरी ओर अमेरिकी टीम सुपर 8 में पहुंच गई है।   

टूर्नामेंट में अमेरिका का प्रदर्शन

टूर्नामेंट में अमेरिका का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। कमजोर मानी जा रही मेजबान टीम ने 4 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए। 1 में टीम को हार मिली और 1 मैच रद्द भी हुआ। 5 अंकों के साथ टीम ने अगले दौर में जगह बनाई।

अपने पहले मैच में USA ने कनाडा को 7 विकेट से मात दी थी। पाकिस्‍तान के खिलाफ दूसरा मैच टाई रहा था, लेकिन सुपर ओवर में अमेरिका ने जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में अमेरिका को भारतीय टीम के हाथों 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

14 Jun 202410:02:24 PM
T20 WC USA vs IRE LIVE Score: रात 11:45 बजे होगा अगला निरीक्षण

 पिच गीली होने के कारण टॉस में देरी हो रही है। ताजा अपडेट के मुताबिक अगला इस्‍पेक्‍शन रात 11:45 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच 5-5 ओवर का मैच हो सकता है। 

14 Jun 20249:43:42 PM
T20 WC USA vs IRE LIVE Score: पाकिस्‍तान की टेंशन बढ़ी

 जैसे-जैसे टॉस में देरी हो रही है, पाकिस्‍तान की धड़कने भी बढ़ रही हैं। अगर बारिश के कारण यह मैच धुलता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा। ऐसी स्थिति में अमेरिका सुपर 8 में पहुंच जाएगी और पाकिस्‍तान का सपना टूट जाएगा।

14 Jun 20249:13:35 PM
T20 WC USA vs IRE LIVE Score: अगला इंस्‍पेक्‍शन रात 10 बजे

 फ्लोरिडा में बादल छाए हुए हैं। इस बीच 9 बजे अंपायर्स ने मैदान का निरीक्षण किया। अब अगला इंस्‍पेक्‍शन रात 10 बजे होगा।

14 Jun 20249:01:37 PM
T20 WC USA vs IRE LIVE Score: फ्लोरिडा में फिर से छाए बादल

 फ्लोरिडा में फिर से बादल छा गए हैं। हालांकि, बारिश नहीं हुई है। अंपायर 9 बजे एक बार फिर मैदान का इंस्‍पेक्‍शन करने मैदान पर पहुंचे हैं। 

14 Jun 20248:14:38 PM
T20 WC USA vs IRE LIVE Score: अगला इंस्‍पेक्‍शन 9 बजे

 पिच गीली होने के कारण टॉस में देरी हो रहा है। अगला इंस्‍पेक्‍शन 9 बजे होगा। इससे पहले अंपायर ने 8 बजे मैदान का निरीक्षण किया था।

14 Jun 20247:35:19 PM
T20 WC USA vs IRE LIVE Score: टॉस में हो रही देरी

 अमेरिका और कनाडा के बीच मैच में पिच गीली होने के कारण देरी हो रही है। इस मुकाबले का टॉस भारतीय समय अनुसार 7:30 बजे होना था।

14 Jun 20247:04:55 PM
T20 WC USA vs IRE LIVE Score: आयरलैंड की संभावित प्‍लेइंग 11

 पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), एंड्रयू बालबर्नी, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, जॉर्ज डॉकरेल, बेंजामिन व्हाइट, जोश लिटिल, मार्क अडायर, गैरेथ डेलानी, बैरी मैक्कार्थी।

14 Jun 20247:04:38 PM
T20 WC USA vs IRE LIVE Score: अमेरिका की संभावित प्‍लेइंग 11

 मोनांक पटेल (कप्तान) (विकेटकीपर), स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस, आरोन जोन्स (उप कप्तान), कोरी एंडरसन, नितीश कुमार, जसदीप सिंह, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us