IND vs SL 2nd Test Highlights: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज
Sri Lanka vs India 2nd Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की।

IND vs SL: इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SL 2nd Test, 5th Day Highlights। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला गया। कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान टीम पहली पारी में 290 रनों पर सिमट गई थी।
श्रीलंका के 290 रनों पर सिमटने के बाद भारत ने उन्हें फॉलोऑन देने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे। श्रीलंका टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए।
IND vs SL 2nd Test LIVE: भारत ने जीती सीरीज
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इसके साथ ही भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी 503 रन पर घोषित की। जवाब श्रीलंका टीम पहली पारी में 290 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंका टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए। सोनल दिनुशा ने नाबाद 133 रन बनाए।
IND vs SL 2nd Test LIVE: लाहिरू कुमारा आउट
भारतीय टीम की विकेट की तलाश आखिरकार खत्म हो गई है। लाहिरू कुमारा 90 बॉल खेलने के बाद आउट हुए। रवींद्र जडेजा की गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने कुमारा का कैच लिया। कुमारा और सोनल ने मिलकर 169 गेंद खेली और 47 रन बनाए।
SL बनाम IND टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक
- दलीप मेंडिस: 105 और 105 - चेन्नई, 1982
- अरविंदा डी सिल्वा: 146 और 120 - कोलंबो (SSC), 1997
- सोनाल दिनुशा: 103 और 100* - कोलंबो (SSC), 2026
IND vs SL 2nd Test LIVE: सोनल ने लगाया शतक
चाय काल के बाद सोनल दिनुशा ने शतक लगाया। उन्होंने 196 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। वह 2 मैच की टेस्ट सीरीज में तीन शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने हैं।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक
3 - अरविंद डी सिल्वा (SL) बनाम PAK (घरेलू, 1997)
3 - अरविंद डी सिल्वा (SL) बनाम IND (घरेलू, 1997)
3 - जैक्स कैलिस (SA) बनाम PAK (बाहर, 2007)
3 - हाशिम अमला (SA) बनाम IND (बाहर, 2010)
3 - कुमार संगकारा (SL) बनाम BAN (घरेलू, 2013)
3 - यूनिस खान (PAK) बनाम AUS (न्यूट्रल, 2014)
3 - मार्नस लाबुशेन (AUS) बनाम WI (घरेलू, 2022)
3 - केन विलियमसन (NZ) बनाम SA (घरेलू, 2024)
3 - सोनल दिनुशा (SL) बनाम IND (घरेलू, 2026)
India vs Sri Lanka 2nd Test LIVE Score: दूसरे सेशन का खेल समाप्त
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मुकाबले के पांचवें दिन के दूसरे सेशन का खेल समाप्त हो चुका है। श्रीलंका ने 8 विकेट के नुकसान पर 383 रन बना लिए हैं और भारत पर 170 रनों की बढ़त बना ली है। अब आखिरी सेशन का खेल बचा है और टीम इंडिया के लिए ये टेस्ट मैच जीतना लगभग असंभव हो गया है।
टी ब्रेक तक श्रीलंका का स्कोर 383/8 है। सोनल दिनुशा 98 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि लहिरु कुमारा 56 गेंदों पर 2 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।
IND vs SL 2nd Test LIVE: सोनल दिनुशा शतक के करीब
भारत के खिलाफ श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने कमाल की बैटिंग की है। वे 90+ रन बना चुके हैं और अपने शतक के करीब हैं। अगर वे अपनी सेंचुरी पूरी कर लेते हैं, तो उनका ये सीरीज का तीसरा शतक होगा।
IND vs SL 2nd Test LIVE: श्रीलंका की बढ़त 150 पर पहुंची
भारत के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी जारी है। श्रीलंका ने मुकाबले में 150 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। सोनल दिनुशा क्रीज पर जमे हुए हैं और उन्होंने 83 रन बना लिए हैं। लहिरु कुमारा भी उनका साथ दे रहे हैं और 23 गेंदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 123 ओवर समाप्त होने तक श्रीलंका स्कोर 363/8 है।
India vs Sri Lanka LIVE Updates: प्रभात जयसूर्या हुए आउट
भारतीय टीम को आठवीं सफलता मिल गई है। दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने प्रभात जयसूर्या को 2 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। श्रीलंका के लिए सोनल दिनुशा 76 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि लहिरु कुमारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
India vs Sri Lanka LIVE Updates: श्रीलंका का स्कोर 350 के पार
भारत के खिलाफ दूसरी पारी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया है। श्रीलंका की टीम ने 114वें ओवर में 350 रनों के आंकड़ों को पार कर लिया है। 116 ओवर तक मेजबानों ने 7 विकेट के नुकसान पर 353 रन बना लिए हैं। भारत की जीत के बीच सोनल दिनुशा दीवार बनकर खड़े हो गए हैं। श्रीलंका ने भारत पर 140 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
श्रीलंका के लिए सोनल 76 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि प्रभात जयसूर्या 25 गेंदें खेल चुके हैं लेकिन उनका खाता नहीं खुला है।
IND vs SL 2nd Test LIVE Score: मानव सुथार ने दिलाई सफलता
भारत को श्रीलंका के खिलाफ स्पिनर मानव सुथार ने राहत की सांस दिलाई है। उन्होंने केशारा नुवांता को 46 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इसी के साथ श्रीलंका ने सातवां विकेट गंवा दिया है।
IND vs SL 2nd Test LIVE Score: पहले सेशन का खेल समाप्त
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। मैच के पांचवें दिन का पहला सेशन मेजबानों के नाम रहा। श्रीलंकाई टीम ने इस सेशन में कोई भी विकेट नहीं गंवाया और 100 रन बना लिए हैं। भारतीय गेंदबाज विकेट लेने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। श्रीलंका ने लंच ब्रेक तक 6 विकेट के नुकसान पर 329 रन बना लिए हैं। उन्होंने भारत पर 116 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
श्रीलंकाई टीम के लिए सोनल दिनुशा 55, जबकि केशरा नुवांता 46 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
Sri Lanka vs India 2nd Test LIVE: सोनल दिनुशा ने ठोका अर्धशतक
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में श्रीलंका के बल्लेबाज सोनल दिनुशा टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द रहे हैं। उन्होंने कोलंबो टेस्ट के पांचवें दिन खेलते हुए भारत के खिलाफ अर्धशतक लगा दिया है। ये उनका लगातार चौथा 50+ स्कोर है, जिसमें 2 शतक भी शामिल हैं।
97 ओवरों के बाद श्रीलंका का स्कोर 316/6 है। सोनल दिनुशा 50, जबकि केशारा नुवांता 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच 98 रनों की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने भारत पर 103 रनों की बढ़त हासिल कर ली है।
Sri Lanka vs India 2nd Test LIVE: श्रीलंका के 300 रन पूरे
भारत के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका ने दूसरी पारी में 300 रनों के आंकड़ों को पार कर लिया है। सोनल दिनुशा और केशारा नुवंता के बीच शानदार अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
श्रीलंका का 92 ओवरों के बाद स्कोर 302/6 है। सोनल दिनुशा 39, जबकि केशारा नुवंता 37 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live: श्रीलंका की लीड 50 के पार
भारतीय गेंदबाज श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन विकेट लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मेजबान टीम के पुछल्ले बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया है। दिनूशा और नुवंता के बीच 49 रनों की साझेदारी हो चुकी है और श्रीलंका की लीड 50 रनों के पार चली गई है।
श्रीलंका के लिए सोनल दिनूशा 26, जबकि केशारा नुवंता 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
India vs Sri Lanka 2nd Test Live: श्रीलंका के 250 रन पूरे
कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत के गेंदबाज संघर्ष कर रहे हैं। श्रीलंका ने आठवें विकेट के लिए 34 रन जोड़ लिए हैं और उनका स्कोर 250 के पार पहुंच गया है। भारतीय गेंदबाजों को जल्दी विकेट हासिल करने होंगे क्योंकि बारिश के होने के आसार भी कोलंबो में हैं।
श्रीलंका के लिए सोनल दिनूशा 17 और केशारा नुवंता भी 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। 81 ओवरों तक श्रीलंका का स्कोर 253/6 है।
IND vs SL Live Score: श्रीलंका की तेज शुरुआत
भारत और श्रीलंका के बीच पांचवें दिन का खेल शुरू हो गया है। केशर नुवांता और सोनल दिनुशा ने 2.2 ओवर के खेल में 15 रन जोड़कर काउंटर अटैक किया। भारतीय टीम विकेट की तलाश में जुटी हुई है। रवींद्र जडेजा और सारांश जैन पर विकेट निकालने का दारोमदार है।
75 ओवर के बाद श्रीलंका की दूसरी पारी का स्कोर 242/6। सोनल दिनुशा 9* और केशर नुवांता 14* रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs SL Live: पांचवें दिन की पिच रिपोर्ट
श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर रसेल अर्नोल्ड ने पांचवें दिन की पिच रिपोर्ट बताई। उन्होंने कहा, 'यह पांचवें दिन के लिए अच्छी पिच है। कुछ दरारे हैं। अगर आप अपने डिफेंस पर विश्वास करेंगे तो क्रीज पर डटे रह पाएंगे। आप तेजी से रन नहीं बना सकते, लेकिन आप टिककर विरोधी टीम पर दबाव बना सकते हैं। गुड लेंथ वाली जगह पर थोड़ा खेल होता दिख सकता है क्योंकि वहां दरार है।
IND vs SL 5th Day Live: भारत को दिखाना होगा 'अल्फा' गेम
भारतीय टीम को बारिश के बीच अपना अल्फा गेम दिखाना होगा ताकि श्रीलंका का 2-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाब हो सके। शुभमन गिल ने अब तक बेहतर कप्तानी दिखाई है और उम्मीद है कि वो आखिरी दिन अपना मास्टर स्ट्रोक चलकर श्रीलंका की मुसीबत बढ़ाएं। थोड़ी ही देर में लाइव एक्शन शुरू होगा और हर गेंद पर रोमांच बढ़ता नजर आने की उम्मीद है।
IND vs SL 5th Day Live: श्रीलंका की क्या होगी रणनीति
श्रीलंकाई टीम अपनी पारी 229/6 के स्कोर से आगे बढ़ाएगी। केशर नुवांता और सोनल दिनुशा की कोशिश श्रीलंका की बढ़त को 100 रन के पार पहुंचाना चाहेगी। दोनों को क्रीज पर रहकर भारतीय गेंदबाजों का डटकर मुकाबला करना होगा। दिनुशा शानदार फॉर्म में हैं और वो भारतीय गेंदबाजों पर हावी होकर खेलना चाहेंगे। नुवांता और दिनुशा अच्छी पार्टनरशिप करना चाहेंगे।
IND vs SL Live Update: बारिश की क्या संभावना?
मौसम की जानकारी मिली है कि कोलंबो में दोपहर 12 बजे तक तेज बारिश की संभावना है। इस तरह भारतीय टीम को चौकन्ना रहना होगा कि कम समय में कैसे श्रीलंका को ऑलआउट करें?
IND vs SL Live: क्या होगी भारत की रणनीति?
भारतीय टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हल्के चोटिल हैं और ऐसे में देखना होगा कि कप्तान शुभमन गिल किस रणनीति के साथ मैदान संभालेंगे। भारतीय टीम की कोशिश जल्द से जल्द श्रीलंका को ऑलआउट करने की होगी। वहीं, मेजबान की कोशिश 150 रन की बढ़त हासिल करने की होगी ताकि मैच ड्रॉ करा सके या जीत सके।
IND vs SL 2nd Test Live Score: भारतीय टीम मजबूत स्थिति में
श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन के बाद भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के 6 विकेट चटका लिए हैं और मेजबान टीम मात्र 16 रनों की मामूली बढ़त हासिल कर सकी है।
IND vs SL 2nd Test Live Score: लाइव ब्लॉग
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन के दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला कोलंबो में खेला जा रहा है। पांचवें दिन का खेल भारतीय समयानुसार 9:45 बजे से शुरू होगा।
