Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिराज का रौद्र रूप, लगाई छक्कों की हैट्रिक: टीम इंडिया ने जीता अभ्यास मैच, 15 अगस्त से होगा असली इम्तिहान

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 05:51 PM (GMT+05:30)

    श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम ने कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में 3 दिवसीय अभ्‍यास मैच खेला। ...और पढ़ें

    भारत ने जीता मैच

    भारत ने जीता मैच

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्‍ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम ने कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड में 3 दिवसीय अभ्‍यास मैच खेला। श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ खेला गया यह मैच भारत ने 6 विकेट से जीता। इस मैच से भारतीय टीम को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिला। अब भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्‍त से टेस्‍ट सीरीज का आगाज होगा। पहला मैच गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

    अभ्‍यास मैच का हाल

    अभ्‍यास मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी श्रीलंका क्रिकेट XI ने पहली पारी 363/8 पर घोषित कर दी। जवाब में शुभमन गिल की कप्‍तानी वाली टीम ने पहली पारी 357/6 पर घोषित की। इसके बाद श्रीलंका क्रिकेट XI ने दूसरी पारी 200/6 के स्‍कोर पर घोषित की। ऐसे में भारत को जीत के लिए 207 रन का टारगेट मिला।

     

    तीसरे दिन का हाल

    दूसरे दिन स्‍टंप तक भारत का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन था। भारतीय टीम 6 रन पीछे थी। तीसरे और आखिरी दिन श्रीलंका क्रिकेट XI दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी। सलामी बल्‍लेबाज निशान मदुष्का 63 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। उनके अलावा निपुण धनंजय ने 46 और अंजला बंदारा ने 35 रन बनाए। गुरुनूर बराड़ और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए।

    इसके बाद दूसरी पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को अच्‍छी शुरुआत मिली। पहली पारी में फेल होने वाले यशस्‍वी जायसवाल ने कप्‍तान शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 90 गेंदों पर 100 रन जोड़े। कप्‍तान गिल फिफ्टी से चूक गई और उन्‍होंने 44 रन बनाए। यशस्‍वी 46 गेंदों पर 61 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए।

    इसके बाद ध्रुव जुरेल ने 17, ऋषभ पंत ने 28 और गुरुनूर बराड़ ने 2 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने 22 रनों का योगदान दिया। अंत में मोहम्‍मद सिराज का तूफान देखने को मिला। तेज गेंदबाज ने 15 गेंदों पर नाबाद 32 रन कूटे। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 4 छक्‍के और 1 चौका लगाया। 45वें ओवर में सिराज ने सिक्‍स की हैट्रिक लगाकर भारत की जीत पर मुहर लगा दी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs SLC XI Day 3 Highlights: मोहम्मद सिराज ने की छक्कों की बारिश, भारत ने प्रैक्टिस मैच में श्रीलंका को हराया

    यह भी पढ़ें- IND vs SLC XI: टेस्ट सीरीज से पहले भारत के लिए आई अच्छी खबर, शुभमन गिल हुए ठीक; बल्लेबाजी करने उतरे