Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SLCXI vs IND: रिटायर हर्ट होने के बाद मैदान पर लौटे पडिक्कल, अभ्यास मैच में ठोका शतक; जडेजा ने भी दिखाया बल्ले का दम

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 07:07 PM (IST)

    कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच खेला जा रहा है। ...और पढ़ें

    रवींद्र जडेजा और देवदत्‍त पडिक्‍कल

    रवींद्र जडेजा और देवदत्‍त पडिक्‍कल

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के बीच तीन दिवसीय अभ्‍यास मैच खेला जा रहा है। मुकाबले के दूसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। स्‍टंप तक भारत का स्‍कोर 6 विकेट के नुकसान पर 357 रन है। भारतीय टीम अभी 6 रन पीछे है। श्रीलंका ने पहले दिन 8 विकेट के नुकसान पर 363 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी।

    यशस्‍वी हुए फेल

    पहली पारी में बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और यशस्‍वी जायसवाल पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद कप्‍तान केएल राहुल और देवदत्‍त पडिक्‍कल के बीच 96 रनों की साझेदारी हुई। राहुल फिफ्टी से चूक गए और 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 4 नंबर पर रवींद्र जडेजा बल्‍लेबाजी करने आए।

     

    जडेजा ने लगाई फिफ्टी

    इस बीच शतक लगाने के बाद देवदत्‍त पडिक्‍कल रिटायर हर्ट हो गए। जडेजा ने एक छोर संभाले रखा और भारत ने 2 विकेट जल्‍दी गंव दिए। ऋषभ पंत ने 2 और ध्रुव जुरेल ने 1 रन की पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने फिफ्टी लगाई। वह 63 के स्‍कोर पर रिटायर हर्ट हुए। अंत में मानव सुथार ने 41, कुलदीप यादव ने 1 और मोहम्‍मद सिराज ने भी 1 रन बनाया।

    नाबाद रहे पडिक्‍कल 

    सिराज के आउट होने के बाद पडिक्‍कल एक बार फिर मैदान पर लौट आए और अंत तक नाबाद रहे। उन्‍होंने 18 चौकों की मदद से 164 गेंदों पर 142* रन बना लिए हैं। सारांश जैन और गुरुनूर बराड़ को भी लोअर ऑर्डर में उनका भरपूर साथ मिला। सारांश 22 के स्‍कोर पर रिटायर हर्ट हुए वहीं बराड़ ने 18 गेंदों पर 36* रन जड़ दिए हैं। श्रीलंका की ओर से रमेश मेंडिस और असंका मनोज ने 2-2 विकेट चटकाए।

     

     

    यह भी पढ़ें- IND vs SLC XI: सही समय पर देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, कर दी टीम की टेंशन खत्म

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- SL A vs IND A: गुरनूर बरार ने 10 विकेट लेकर श्रीलंका की धरती पर बरपाया कहर, टीम इंडिया ने मेजबान को चटाई 'धूल'