Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

PBKS vs SRH Highlights: मुल्‍लांपुर में बरसे पंजाबी मुंडे, हाई स्‍कोरिंग मैच में पंजाब ने हैदराबाद को दी करारी शिकस्‍त

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Highlights: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। पंजाब ने यह मैच 6 विकेट से जीता। 

By Praveen Kumar Mishra Sat, 11 Apr 2026 07:23 PM (IST)
PBKS vs SRH Live Cricket Score

PBKS vs SRH Live Cricket Score

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। PBKS vs SRH Highlights IPL 2026: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला मुल्लांपुर में खेला गया। इस मुकाबले में पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया। 

पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। पंजाब को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने 19वें ओवर में ही चेज कर लिया।

हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कमाल की बैटिंग की। उन्होंने 28 गेंदों पर 74 रनों की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने भी 38 रन बनाए, जबकि हेनरिक क्लासेन ने भी 39 रनों की पारी खेली।

पंजाब के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। शशांक सिंह 9 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा सलामी बल्‍लेबाज प्रियांश आर्य ने 57 और प्रभसिमरन सिंह ने 51 रन बनाए। पंजाब इस सीजन अविजित है। 

11 Apr 20267:16:10 PM

PBKS vs SRH: पंजाब ने 6 विकेट से जीता मैच 

220 रनों के टारगेट को पंजाब ने 19वें ओवर में ही चेज कर लिया। यह पंजाब की लगातार तीसरी जीत है। कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर नाबाद 69 रन की पारी खेली। शशांक सिंह 9 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा सलामी बल्‍लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने अर्धशतक लगाया। 

11 Apr 20267:06:07 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: नेहाल वढेरा आउट

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस मुकाबले में चौथा विकेट गंवा दिया है। हर्ष दुबे ने नेहाल वढेरा को अपना शिकार बनाया है। वढेरा 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए हैं। 

11 Apr 20267:01:24 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: श्रेयस अय्यर का अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की बैटिंग की है। उन्होंने 24 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। पंजाब ने मध्य ओवरों में 3 विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद अय्यर ने मोर्चा संभाला और हैदराबाद को वापसी का मौका नहीं दिया। 

11 Apr 20266:57:40 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: 15 ओवर समाप्त

पंजाब किंग्स की पारी के 15 ओवर समाप्त हो चुके हैं और मुकाबले में पंजाब की टीम मजबूत स्थिति में है। टीम ने 15 ओवर समाप्त होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना लिए हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर 22 गेंदों पर 43 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि नेहाल वढेरा भी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11 Apr 20266:35:05 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: कूपर कोनोली आउट

पंजाब किंग्स को युवा स्पिनर शिवांग कुमार ने तीसरा झटका दिया है। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह के बाद उन्होंने कूपर कोनोली को भी मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कोनोली 11 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर 6 बनाकर नाबाद हैं, जबकि नेहार वढेरा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

11 Apr 20266:24:57 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: प्रभसिमरन सिंह आउट

पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्धशतक लगाया। हालांकि, अगली ही गेंद पर वे आउट हो गए। उन्हें हैदराबाद के स्पिनर शिवांग कुमार ने अपना शिकार बनाया। सिंह 25 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए।

11 Apr 20266:15:47 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: प्रियांश आर्या आउट

पंजाब किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहला झटका लगा है। शिवांग कुमार ने प्रियांश आर्या को अपना शिकार बनाया है। आर्या 20 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए। पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह 42 रन बनाकर खेले रहे हैं, जबकि कूपर कोनोली बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

11 Apr 20266:09:20 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: प्रियांश आर्या का अर्धशतक

पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और पावरप्ले में ही 93 रन बना लिए हैं। पंजाब के लिए प्रियांश आर्या ने कमाल की बैटिंग की और 16 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है। 6 ओवर समाप्त होने तक प्रभसिमरन सिंह 18 गेंदों पर 41 रन बनाकर नाबाद हैं।

11 Apr 20265:39:11 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर उतर चुके हैं।

11 Apr 20265:23:00 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद ने बनाए 219 रन

पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे अधिक 74 रनों की पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन (39), ट्रेविसड हेड (38) औक कप्तान ईशान किशन ने 27 रनों की पारी खेली। पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह सबसे कामयाब गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2-2 विकेट हासिल किए। पंजाब को जीत के लिए 220 रनों का लक्ष्य मिला है।

11 Apr 20265:10:51 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: सलिल अरोड़ा आउट

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पांचवां विकेट गंवा दिया है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सलिल अरोड़ा को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। अरोड़ा 9 रन बनाकर आउट हुए।

11 Apr 20265:01:04 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: अनिकेत वर्मा आउट

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को चौथा झटका लगा है। अनिकेत वर्मा 18 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन 27 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि सलिल अरोड़ा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

11 Apr 20264:47:43 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: ईशान किशन आउट

पंजाब किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को तीसरा झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने कप्तान ईशान किशन को अपना शिकार बनाया है और वे 27 रन बनाकर आउट हुए। एसआरएच के लिए हेनरिक क्लासेन 19 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अनिकेत वर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

11 Apr 20264:22:46 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: अभिषेक शर्मा आउट

पंजाब के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद को दूसरा झटका लगा है। शशांक सिंह ने ट्रेविस हेड के बाद अभिषेक शर्मा को भी अपना शिकार बनाया है। अभिषेक 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए हैं। हैदराबाद के लिए ईशान किशन 1 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि बल्लेबाजी के लिए हेनरिक क्लासेन मैदान पर आए हैं।

11 Apr 20264:19:28 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: ट्रेविस हेड आउट

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स को पहली सफलता मिली है। शशांक सिंह ने ट्रेविस हेड को अपना शिकार बनाया है। हेड 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर आउट हुए हैं। हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा 74 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

11 Apr 20264:06:54 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: पावरप्ले में 100 रन पूरे

सनराइजर्स हैदराबाद की पंजाब किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। टीम ने पावरप्ले में ही 100 रन पूरे कर लिए हैं। 6 ओवर समाप्त होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 105 रन बना लिए हैं। अभिषेक 22 गेंदों पर 66 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ट्रेविस हेड भी 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

11 Apr 20264:00:00 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: अभिषेक शर्मा का अर्धशतक

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की है। उन्होंने मैच में 18 गेंदों पर अर्धशतक ठोक दिया है। इससे पहले वे आईपीएल 2026 में संघर्ष कर रहे थे लेकिन मैच में उन्होंने तूफानी बैटिंग की और अर्धशतक लगाया।

11 Apr 20263:32:55 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। हैदराबाद के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी क्रीज पर है। पंजाब के लिए पहले ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे हैं।

11 Apr 20263:15:57 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।


इम्पैक्ट प्लेयर्स: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कमिंदु मेंडिस।

11 Apr 20263:14:26 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।


इम्पैक्ट प्लेयर्स: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार।

11 Apr 20263:03:28 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब ने जीता टॉस

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जा रहा है।

11 Apr 20262:55:50 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: हैदराबाद को चाहिए जीत


हैदराबाद को इस मैच में जीत की सख्त जरूरत है। उसने अभी तक तीन मैच खेले हैं जिनमें से उसे एक मे जीत मिली तो वहीं दो में हार का सामना करना पड़ा है। 

11 Apr 20262:50:44 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: अभिषेक-हेड पर नजरें


आज के मैच में सभी की नजरें अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी पर रहेंगी। इस जोड़ी ने अभी तक एक ही मैच में अच्छी बल्लेबाजी की है। आज नजरें इस पर होंगी कि दोनों किस तरह की बल्लेबाजी करते हैं। 

11 Apr 20262:14:40 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: हेड टू हेड आंकड़े


दोनों टीमों के बीच अभी तक 24 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से सात पंजाब ने और 17 सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं। 

11 Apr 20261:55:18 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब की नजरें एक और जीत पर


पंजाब किंग्स इस सीजन दमदार खेल दिखा रही है। ये टीम पिछले सीजन की उपविजेता है और इस सीजन भी चैंपियन बनने की प्रबल दावेदार लग रही है। इस टीम की नजरें एक और जीत हासिल करने पर हैं। 

11 Apr 202612:11:02 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कमिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार।

11 Apr 202612:07:57 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: पंजाब किंग्स की टीम

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्या, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, बेन ड्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।

11 Apr 202612:07:29 PM

PBKS vs SRH Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला मुल्लांपुर में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। पंजाब और हैदराबाद के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे से खेला जाना है। इसके लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 3 बजे से होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us