Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

PAK vs SL Highlights: श्रीलंका ने जीता मुकाबला, 17 सितंबर को भारत के साथ होगा फाइनल मुकाबला

Asia Cup 2023 के सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला हुआ। श्रीलंका ने 2 विकेट से मैच अपने नाम किया और अब फाइनल में टीम भारत से भिड़ेगी। पाकिस्तान एशिया कप से बाहर हो गई है

By Priyanka JoshiFri, 15 Sep 2023 01:53 AM (IST)
News Article Hero Image

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम के बीच एशिया कप 2023 का सुपर 4 मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत पहले ही एशिया कप के फाइनल में अपनी एंट्री कर चुका है। विजेता टीम श्रीलंका का मुकाबला अब 17 सितंबर को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्ला शफीक और फखर जमान ने पारी का आगाज किया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 9 रन पर अपना पहला विकेट गंवाया। इसके बाद कप्तान बाबर आजम और अब्दुल्ला ने पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 70 गेंदों में 64 रन जोड़े। बाबर 29 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन अब्दुल्ला ने 3 चौकों और छक्कों के साथ अर्धशतक जड़ा। 

बाद में मोहम्मद रिजवान ने इफ्तिखार अहमद के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 78 गेंदों में 108 रन जोड़े। रिजवान ने 117.81 के स्ट्राइक रेट से 73 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के लगाकर 86 की दमदार पारी खेली। इफ्तिखार ने भी 47 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पाकिस्तान ने 42 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 252 रन बनाए। गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए मथीशा पथिराना ने सबसे ज्यादा 3, प्रमोद मदुशन ने 2, महीश थीक्षाना और दुनिथ वेलाालगे ने 1-1 विकेट लिया। 

253 रन का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 20 रन पर कुसल परेरा के रूप में 17 के निजी स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। टीम के सबसे ज्यादा कुसल मेंडिस ने 87 गेंदों में 104 के स्ट्राइक रेट से 8 चौके और 1 छक्के के साथ 91 रन बनाए। मेंडिस ने पथुम निसांका के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। इसके बाद मेंडिस ने  सदीरा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 100 रन जोड़े।

सदीरा भी अपने अर्धशतक से चूक गए और 4 चौके लगाकर 48 रन बनाए। चरिथ असलंका ने श्रीलंका के मैच विनिंग पारी खेली और 47 गेंदों में 104 के स्ट्राइक रेट के साथ 3 चौके और 1 छक्के के साथ 49 रन बनाकर टीम को अंतिम ओवर में 2 विकेट से जीत दिलाई। इसके अलावा कोई भी गेदबाज 10 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा इफ्तिखार अहमद ने 3,शाहीन अफरीदी ने 2 और शादाब खान ने एक विकेट लिया 

Pakistan vs Sri Lanka Live Match:  PAK vs SL: पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing 11)

पाकिस्तान- फखर जमान, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, जमान खान

PAK vs SL: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11 (Sri Lanka Predicted Playing 11)

श्रीलंका- पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना

15 Sept 20231:09:53 AM
SL vs PAK Live Score Asia Cup: श्रींलाक ने जीता मुकाबला

श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप सुपर 4 मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज कर ली। अब श्रीलंका का मुकाबला फाइनल में 17 सितंबर को भारत से होगा। पाकिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर हो गई है। 

15 Sept 202312:57:45 AM
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान की मैच में वापसी

पाकिस्तान की मैच में वापसी हुई है। शाहीन अफरीदी ने एक के बाद एक दो विकेट चटकाए। पहले धनंजय डी सिल्वा और दुनिथ वेलालगे पवेलियन लौट गए।

श्रीलंका को जीत के लिए 8 रन की जरूरत। 

15 Sept 202312:26:06 AM
Pak vs SL Live Match Today: श्रीलंका को लगा चौथा झटका

श्रीलंका का चौथा विकेट कुसल मेंडिस के रूप में गिरा। 91 के निजी स्कोर पर मेंडिस पवेलियन लौट गए। 35 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 252 पर 4 विकेट है। 

श्रीलंका को जीत के लिए 37 रन जी जरूरत है।

15 Sept 202312:05:54 AM
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका को लगा तीसरा झटका

श्रीलंका का तीसरा विकेट गिरा और सदीरा पवेलियन लौट गए हैं। सदीरा ने मेंडिस के साथ मिलकर 100 रन जोड़े। हालांकि अर्धशतक पूरा करने से चूक गए हैं सदीरा।

30 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 187 पर 3 विकेट है। श्रीलंका को जीत के लिए 69 रन की जरूरत है।

14 Sept 202311:51:48 PM
PAK vs SL Live: सदीरा की हेलमेट पर लगी गेंद

 28वें ओवर में शाहीन अफरीदी गेंदबाजी करने आए। गेंद सीधा सदीरा के हेल्मेट पर लगी। मैदान पर जांच के लिए फिजियो पहुंचे। कुछ देर बाद सधीरा खेलने के लिए स्ट्राइक पर लौटे।

28 ओवर के बाद 175 पर 2 श्रीलंका। जीत से सिर्फ 77 रन दूर श्रीलंका।

14 Sept 202311:45:18 PM
PAK vs SL Live Score Today: जीत से कुछ रन दूर श्रीलंका

सदीरा और कुसल ने तीसरे विकेट के लिए धमाकेदार साझेदारी की। दोनों ने अब तक 90 रन जोड़े हैं। श्रीलंका का स्कोर 27 ओवर के बाद 167 पर 2 विकेट है।

जीत से सिर्फ 85 रन दूर है श्रीलंका।

14 Sept 202311:20:32 PM
PAK vs SL Live match: कुसल मेंडिस ने पूरा किया अर्धशतक

कुसल मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक। श्रीलंका की शुरुआत बेशक धीमी रही, लेकिन बल्लेबाजों ने अपना दम दिखाया और पारी को जल्द पटरी पर वापस लाया। श्रीलंका को 20 ओवर में जीत के लिए 117 रन की जरूरत है। 

22 ओवर के बाद टीम का स्कोर 135 पर 2 विकेट है।

14 Sept 202310:46:30 PM
PAK vs SL Live: श्रीलंका का दूसरा विकेट गिरा

पाथुम निसंका को शादाब खान ने अपना शिकार बनाया और पवेलियन भेजा। निसंका 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका का स्कोर 15 ओवर के बाद 89 पर 2 विकेट है। 

14 Sept 202310:29:09 PM
SL vs PAK Live Score Asia Cup: संभली श्रीलंका की पारी

श्रीलंका का पहला विकेट जल्द गिरने के बाद पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पारी को संभाला। 10 ओवर के बाद 64 पर 1 विकेट टीम का स्कोर है।

14 Sept 202310:05:00 PM
PAK vs SL Live match: श्रीलंका की खराब शुरुआत

253 रन के लक्ष्य का पीछा करने उथरी श्रीलंका की शुरुआत काफी खराब रही। 20 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा और कुसल परेरा पवेलियन लौट गए। कुसल मेंडिस आए हैं क्रीज पर। 

4 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 32 पर 1 विकेट है। 

14 Sept 20239:25:38 PM
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान ने 42 ओवर में बनाए 252 रन

 बारिश से बाधित मैच में पाकिस्तान ने 252 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान ने नाबाद 86 रन बनाए। पथिराना को तीन विकेट मिले। प्रदीप मदुशन को दो विकेट मिले। श्रीलंका को फाइनल में पहुंचने के लिए 253 रन बनाने हैं।

14 Sept 20239:15:54 PM
PAK vs SL Live Score: इफ्तिखार अहमद हुए आउट

 पाकिस्तान को छठवां झटका लगा। पथिराना ने इफ्तिखार को कप्तान शनाका के हाथों कैच आउट करवाया। पथिराना ने तीन विकेट लिए। रिजवान 77 रन बनाकर खेल रहे।

41 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 242/6

14 Sept 20238:50:23 PM
PAK vs SL Live Score: रिजवान ने जड़ा अर्धशतक

 पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक जड़ा। इफ्तिखार के साथ मिलाकर टीम का स्कोर 200 के करीब पहुंचा दिया। दोबारा हुई बारिश के चलते मैच में 3 ओवर और कट कर दिए गए हैं। यह मैच अब 42-42 ओवर का है।

36 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 192/5

14 Sept 20237:01:19 PM
PAK vs SL Live Score: शफीक अर्धशतक जमाने के बाद हुए आउट

अब्‍दुल्‍लाह शफीक ने 65 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से अर्धशतक पूरा किया। शफीक ने धनंजय डी सिल्‍वा द्वारा किए पारी के 21वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, शफीक इस पारी को बड़ा बनाने में नाकाम रहे और पाथिराना की गेंद पर डीप स्‍क्‍वायर लेग में प्रमोद मधुशन को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। अब्‍दुल्‍लाह शफीक ने 69 गेंदों में तीन चौके और दो छक्‍के की मदद से 52 रन बनाए।

22 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 100/3। मोहम्‍मद रिजवान 11* और मोहम्‍मद हैरिस 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Sept 20236:41:54 PM
SL vs PAK Live Score Asia Cup: वेलालागे ने बाबर आजम का किया शिकार

 दुनीथ वेलालागे ने पारी के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्‍तान को करारा झटका दिया। वेलालागे ने ऑफ स्‍टंप से गेंद को स्पिन कराया और बाबर आजम बीट हुए। विकेटकीपर मेंडिस ने गेंद पकड़ते ही गिल्लियां बिखेरी। रीप्‍ले में नजर आया कि बाबर आजम का पिछला पैर हवा में था और मेंडिस ने सफल स्‍टंपिंग की। पाकिस्‍तान को जोरदार झटका लगा। बाबर आजम ने 35 गेंदों में तीन चौके की मदद से 29 रन बनाए।

16 ओवर के बाद पाकिस्‍तान का स्‍कोर 73/2। अब्‍दुल्‍लाह शफीक 37* और मोहम्‍मद रिजवान 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

14 Sept 20236:08:40 PM
PAK vs SL Live Score: बाबर ने संभाली जिम्मेदारी

 पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जिम्मेदारी संभाली है। शफीक के साथ मिलकर पारी को संवारने जुटे हैं। 

10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर- 40/1

14 Sept 20235:38:03 PM
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान को लगा पहला झटका

 पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर प्रमोद मदुशन ने श्रीलंका को पहली सफलता दिला दी। फखर जमान को क्लीन बोल्ड कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया। कप्तान बाबर आजम बल्लेबाजी करने आए हैं।

4.4 ओवर में पाकिस्तान का स्कोर- 13/1

14 Sept 20235:08:10 PM
PAK vs SL Live Score: श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

 श्रीलंका प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना

14 Sept 20235:04:17 PM
PAK vs SL Live Score: 240 रन का पीछा करने उतरा श्रीलंका

श्रीलंका की टीम जीत के लिए 42 ओवर में 253 रन  की जरूरत है।  पाथुम निसंका और कुसल मेंडिस ने पारी का आगाज किया। बारिश के कारण मैच में ओवर कम किए गए हैं। जीतने वाली टीम 17 सितंबर को भारत के साथ फाइनल में भिड़ेगी।

14 Sept 20234:49:06 PM
PAK vs SL Live Score Today: 5 बजे होगा टॉस

कोलंबो में बारिश थम गई है। अंप्यार मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे हैं। ऐसे में 5 बजे टॉस होगा और 5.15 पर मैच शुरू किया जाएगा। दोनों टीमें 45-45 ओवरों का मैच खेलेंगी। 

14 Sept 20234:27:10 PM
Pakistan Vs Sri Lanka Live: बारिश के कारण ओवरों में होगी कटौती

कोलंबों में जोरदार बारिश हो रही है। ऐसे में अभी बारिश के रूकने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अगर कुछ और समय तक बारिश नहीं रूकती है तो मैच के ओवर कम किए जाएंगे। 

14 Sept 20234:19:16 PM
PAK vs SL Live: कोलंबो में और घने हुए बादल

कोलंबो में बादल और घने हो गए हैं और पूरे मैदान पर कवर्स डाले गए हैं। प्लडलाइट्स को ऑन किया गया औऱ मैदान में पूरे तरह से काला अंधेरा छाया है।  

14 Sept 20232:48:29 PM
PAK vs SL Live Score: कोलंबो में रुकी बारिश

कोलंबो में बारिश रुक चुकी है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। टॉस 2 बजकर 50 मिनट पर होगा।

14 Sept 20232:39:00 PM
PAK vs SL Live: मैदान से हटाए जा रहे हैं कवर्स

कोलंबो में बारिश रूक गई है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। अगर बारिश पूरी तरह से रूक जाती है तो टॉस 2:50 बजे होगा। वहीं मैच की पहली गेंद 3 बजकर 15 मिनट पर डाली जाएगी।

14 Sept 20232:32:03 PM
PAK vs SL Live Match: बारिश की वजह से टॉस में देरी

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच से पहले कोलंबो में बारिश ने दस्तक दे दी है। इसकी वजह से टॉस में देरी हो गई है। पूरे मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है। पाकिस्तानी फैंस के चेहरों पर एक डर सता रहा है।

/

14 Sept 20232:23:44 PM
Pakistan vs Sri Lanka Live Score: बारिश की वजह से टॉस में हो सकती है देरी

कोलंबो में बारिश की वजह से टॉस में देरी हो सकती है। पूरे मैदान को कवर्स से ढका गया है।

14 Sept 20231:56:00 PM
PAK vs SL Live Match: मैच से पहले कोलंबो में भारी बारिश

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेले जाने वाले मैच स पहले कोलंबो में झमाझम बारिश हो रही है। मैदान और पिच को कवर्स से ढक दिया गया है। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

/

14 Sept 20231:40:18 PM
PAK vs SL Live Score: Zaman Khan करेंगे वनडे में डेब्यू

श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान टीम की मुश्किलें बढ़ी है। टीम में हारिस रऊफ चोटिल होने के चलते मैच नहीं खेल पाएंगे। वहीं, नसीम शाह चोटिल होने के चलते एशिया कप से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ हारिस की जगह प्लेइंग-11 में जमान खान को मौका मिला है। बता दें कि जमान खान ने वनडे में अब तक डेब्यू नहीं किया है।

14 Sept 20231:16:48 PM
Pak vs SL Live Match Today: पाकिस्तान टीम ने एक दिन पहले ही किया प्लेइंग-11 का एलान

 PAK vs SL: पाकिस्तान की प्लेइंग-11 (Pakistan Playing 11)

पाकिस्तान- मोहम्मद हारिस, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन शाह अफरीदी और जमान खान।

PAK vs SL: श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11 (Sri Lanka Predicted Playing 11)

पाथुम निसंका, दिमुथ करुणारत्‍ने, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्‍वा, दासुन शनाका, दुनीथ वेलालगे, महीश थीक्षणा, कसुन रजित और मथीश पाथिराना।

14 Sept 202312:42:44 PM
PAK vs SL Live: दिमुथ करुणारत्ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 8000 रन पूरा करने से 68 रन दूर

श्रीलंका के पूर्व कप्तान दिमुथ करुणारत्ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में 68 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरा कर लेंगे।

14 Sept 202311:41:00 AM
Pakistan Vs Sri Lanka Live: बारिश की वजह से धुला PAK vs SL मैच तो कौन मारेगा बाजी?

बता दें कि कोलंबो में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच में बारिश के होने की पूरी संभावना है। ऐसे में अगर ये मैच बारिश की वजह से धुल जाता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा और बेहतर रनरेट के हिसाब से श्रीलंका टीम बाजी मार जाएगी, क्योंकि उसका पाकिस्तान से अच्छा रनरेट है।

14 Sept 202311:20:55 AM
PAK vs SL Live Score Today: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच वनडे में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वनडे में PAK vs SL (दोनों टीमों) के हेड-टू-हेड के बारे में बात करें तो दोनों टीमों के बीच 155 मैच खेले गए है, जिसमें पाकिस्तान ने 92 मैच जीते है, जबकि श्रीलंका ने 58 मैच अपने नाम किए। एक मैच टाई और 4 मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।

14 Sept 202310:58:11 AM
PAK vs SL Live Match: कोलंबो में मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

कोलंबो में खेले जाने वाले पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के मैच में बारिश खलल डाल सकती है। वेदर रिपोर्ट के अनुसार आज 96 प्रतिशत बारिश होने की संभावना बनी हुई है। 

14 Sept 202310:47:10 AM
PAK vs SL Live Score: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी भिड़त

एशिया कप 2023 के सुपर-4 मैच में आज पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होना है। ये मैच दोनों टीमों के सुपर-4 स्टेज का आखिरी मैच है। इस मैच को जीतने के लिए दोनों टीमें पूरी कोशिशें करेगी, क्योंकि ये मैच जीतने वाली टीम एशिया कप के फाइनल में प्रवेश करेगी। जहां उसका सामना टीम इंडिया से होगा। बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर एशिया कप के फाइनल में एंटर किया था।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us