Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

OMA vs NAM Highlights: नामीबिया और ओमान के बीच मैच ने पार की रोमांच की हदें, सुपर ओवर में 'इरासमस ब्रिगेड' ने मारी बाजी

Oman vs Namibia Highlights: नामीबिया और ओमान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के तीसरे मैच में रोमांच की हदें पार हो गईं। नामीबिया ने सुपर ओवर में ओमान को मात देकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। ब्रिजटाउन में खेले गए मुकाबले में ओमान ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 19.4 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में नामीबिया की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन बना सकी। इस तरह मुकाबला सुपर ओवर में गया। नामीबिया ने सुपर ओवर में पहले बल्‍लेबाजी करके 21 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम सुपर ओवर में एक विकेट खोकर 10 रन बना सकी।

By Abhishek Nigam Mon, 03 Jun 2024 09:47 AM (IST)
News Article Hero Image

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। नामीबिया और ओमान के बीच टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के तीसरे मैच ने रोमांच की हदें पार कर दी। ग्रुप बी के इस मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिये निकला। ओमान ने पहले बल्‍लेबाजी की और पूरी टीम 19.4 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में नामीबिया की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 109 रन बना सकी। तब मैच सुपर ओवर में जा पहुंचा।

सुपर ओवर में नामीबिया ने पहले बैटिंग की और 21 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम सुपर ओवर में 10 रन बना सकी जबकि उसने एक विकेट भी गंवाया। डेविड वीज को मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत से नामीबिया को दो अंक मिले और वो अपने ग्रुप में शीर्ष स्‍थान पर है।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

ओमान - कश्‍यप प्रजापति, नसीम खुशी, आकिब इलियास (कप्‍तान), जीशान मसकूद, खालिद कैल, अयान खान, मोहम्‍मद नदीम, मेहरान खान, शकील अहमद, कलीमुल्‍लाह और बिलाल खान।

नामीबिया - निकोलास डेविन, माइकल वान लिंजेन, जान फ्राइलिंक, गरहार्ड इरासमस (कप्‍तान), मालन क्रूगर, जेजे स्मिट, डेविड वीज, जान ग्रीन, रुबेन ट्रंपलमैन, बर्नाड शोल्‍ट्ज और टेंजेनी लुंगामेनी।

3 Jun 20249:47:29 AM
OMA vs NAM Live Score: नामीबिया ने ओमान को हराया

 नामीबिया की तरफ से डेविड वीज ने सुपर ओवर डालने की जिम्‍मेदारी उठाई। पहली गेंद पर नसीम खुशी ने लांग ऑफ के बाहर शॉट खेलकर दो रन लिए। दूसरी गेंद डॉट रही। तीसरी गेंद पर वीज ने नसीम खुशी को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। चौथी गेंद पर आकिब इलियास ने एक रन लिया। पांचवीं गेंद पर मकसूद ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर आकिब ने बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में छक्‍का जड़ा। ओमान ने सुपर ओवर में एक विकेट खोकर 10 रन बनाए।

3 Jun 20249:45:11 AM
OMA vs NAM Live Score: नामीबिया ने सुपर ओवर में बनाए 21 रन

 सुपर ओवर की जिम्‍मेदारी ओमान की तरफ से बिलाल खान ने संभाली। डेविड वीज ने ओवर की शुरुआत कवर्स में चौका जड़कर की। वीज ने अगली ही गेंद लांग ऑन पर सिक्‍स के लिए भेज दी। तीसरी गेंद पर वीज ने लांग ऑफ की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लिए। चौथी गेंद पर वीज ने सिंगल लिया। पांचवीं गेंद पर इरासमस ने बैकवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में चौका जमाया। आखिरी गेंद पर भी इरासमस ने बाउंड्री जमाई। इस तरह नामीबिया ने ओवर में 21 रन बटोरे। अब ओमान को जीत के लिए 22 रन की दरकार।

3 Jun 20249:19:01 AM
OMA vs NAM Live Score:सुपर ओवर में गया मैच

 मेहरान खान पारी का आखिरी ओवर करने आए। पहली गेंद पर खान ने जान फ्राइलिंक को क्‍लीन बोल्‍ड किया। फ्राइलिंक ने 48 गेंदों में 6 चौके की मदद से 45 रन बनाए। जान ग्रीन क्रीज पर आए और पहली गेंद डॉट बॉल खेली। तीसरी गेंद पर मेहरान खान ने जान ग्रीन को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। ग्रीन खाता नहीं खोल सके। मालन क्रूजर ने चौथी गेंद पर सिंगल लेकर डेविड वीज को स्‍ट्राइक दी। मेहरान की पांचवीं गेंद पर डेविड वीज ने दो रन लिए। आखिरी गेंद पर बाय का सिंगल मिला। यह मुकाबला सुपर ओवर में गया।

20 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 109/6। डेविड वीज 9* और मालन क्रूजर 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे रहे।

3 Jun 20249:09:33 AM
OMA vs NAM Live Score: आखिरी ओवर तक मैच खींचने में कामयाब ओमान

 बिलाल खान पारी का 19वां ओवर करने आए। फ्राइलिंक ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। तीसरी गेंद पर डेविड वीज ने लांग ऑन से दूर छक्‍का जमाया। पांचवीं गेंद पर वीज ने सिंगल लिया। आखिरी गेंद पर फ्राइल‍िंक ने सिंगल लेकर स्‍ट्राइक अपने पास रखी। इस ओवर में 9 रन बने।

19 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 105/4। जान फ्राइलिंक 45* और डेविड वीज 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20249:04:58 AM
OMA vs NAM Live Score: मेहरान खान ने विकेट लेकर मैच बनाया रोमांचक

 मेहरान खान पारी का 18वां ओवर करने आए। पहली गेंद पर स्मिट को बाय का चौका मिला। तीसरी गेंद पर मेहरान खान ने स्मिट को अयान खान के हाथों कैच आउट कराकर मुकाबला रोमांचक बना दिया। इस ओवर में चार रन बाय के बने और एक विकेट आया। वैसे, इसे विकेट मेडन कहा जाएगा।

18 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 96/4। जान फ्राइलिंक 43* और डेविड वीज 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20249:01:47 AM
OMA vs NAM Live Score: स्मिट-फ्राइलिंक ने पलटी बाजी

 बिलाल खान पारी का 17वां ओवर करने आए। स्मिट ने तीसरी गेंद पर डीप प्‍वाइंट की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में कुल 8 रन बने।

17 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 92/3। जेजे स्मिट 8* और जान फ्राइलिंक 43* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:51:03 AM
Live Score OMA vs NAM: अयान खान ने मरासमस को भेजा पवेलियन

 अयान खान पारी का 15वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर खान ने मरासमस को लांग ऑन पर जीशान के हाथों कैच आउट कराया। गरहार्ड इरासमस ने 16 गेंदों में एक चौके की मदद से 13 रन बनाए। जेजे स्मिट क्रीज पर आए और पहली गेंद पर सिंगल लेकर स्‍ट्राइक रोटेट की। पांचवीं गेंद पर फ्राइलिंक ने फाइन लेग की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने और एक विकेट आया।

15 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 78/3। जान फ्राइलिंक 36* और जेजे स्मिट 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:46:45 AM
OMA vs NAM Live Score: फ्राइल‍िंंक को मिला जीवनदान

 अयान खान पारी का 13वां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर फ्राइलिंक को जीवनदान मिला। डीप मिडविकेट पर खालिद कैल ने कैच टपका दिया। इस ओवर में 8 रन बने।

13 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 67/2। जान फ्राइलिंक 27* और गरहार्ड इरासमस 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:26:56 AM
OMA vs NAM Live Score: आकिब ने डेविन का किया शिकार

 आकिब इलियास पारी का 9वां ओवर करने आए। डेविन ने दूसरी गेंद पर लांग ऑन के बाहर शानदार छक्‍का जमाया। अगली ही गेंद पर आकिब ने बदला पूरा किया और डेविन को लांग ऑफ पर मोहम्‍मद नदीम के हाथों कैच आउट कराया। निकोलस डेविन ने 31 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 24 रन बनाए। गरहार्ड इरासमस क्रीज पर आए। इस ओवर में 8 रन बने और एक विकेट आया।

9 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 44/2। जान फ्राइलिंक 18* और गरहार्ड इरासमस 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:20:39 AM
OMA vs NAM Live Score: ओमान के कप्‍तान ने डाला पहला मेडन

ओमान के कप्‍तान आकिब इलियास ने मैच का पहला मेडन ओवर डाला। इलियास ने अपनी बेहतरीन लेग स्पिन पर डेविन को छह गेंदों में परेशान रखा और रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया।

7 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 32/1। निकोलस डेविन 16* और जान फ्राइलिंक 15* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:17:43 AM
OMA vs NAM Live Score: पावरप्‍ले में बराबर की टक्‍कर

 कलीमुल्‍लाह पारी का छठा ओवर करने आए। पांचवीं गेंद पर फ्राइलिंक ने मिडविकेट के ऊपर से शानदार चौका जमाया। इससे पहले बैटर्स तीन गेंदों में चार रन ले चुके थे। ओवर में कुल 8 रन बने।

6 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 32/1। जान फ्राइलिंक 15* और निकोलस डेविन 16* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:11:54 AM
OMA vs NAM Live Blog: ओमान को जल्‍दी विकेट की तलाश

 शकील पारी का पांचवां ओवर करने आए। फ्राइलिंक ने लांग ऑफ की दिशा में चौका जमाकर उनका गेंदबाजी स्‍पेल में स्‍वागत किया। फिर डेविन ने पांचवीं गेंद पर स्‍क्‍वायर की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 9 रन बने।

5 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 24/1। निकोलस डेविन 13* और जान फ्राइलिंक 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:08:02 AM
Live Score OMA vs NAM: ओमान का तगड़ा पलटवार

 कलीमुल्‍लाह पारी का चौथा ओवर करने आए। बेहतरीन गेंद बाजी का नमूना पेश किया। डेविन दूसरी गेंद पर दो रन ले सके, लेकिन इसके अलावा ओवर में एक भी रन नहीं आया।

4 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 15/1। निकोलस डेविन 9* और जान फ्राइलिंक 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:06:38 AM
OMA vs NAM Live Score: बिलाल का कसा हुआ ओवर

 बिलाल खान अपने स्‍पेल का दूसरा जबकि पारी का तीसरा ओवर करने आए। खान ने दोनों बैटर्स को बाउंड्री जमाने के लिए कोई रूम नहीं दिया। इस ओवर में 4 रन बने।

3 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 13/1। निकोलस डेविन 7* और जान फ्राइलिंक 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:05:22 AM
OMA vs NAM Live: डेविन का जानदार चौका

 शकील अहमद पारी का दूसरा ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर डेविन ने बैकवर्ड प्‍वाइंट की दिशा में चौका जमाया। इस ओवर में 5 रन बने।

2 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 9/1। जान फ्राइलिंक 4* और निकोलस डेविन 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20248:03:59 AM
OMA vs NAM Live Blog: बिलाल खान ने लिंजेन को किया बोल्‍ड

 बिलाल खान पारी का पहला ओवर करने आए। उन्‍होंने दूसरी ही गेंद पर माइकल वान लिंजेन को क्‍लीन बोल्‍ड कर दिया। लिंजेन खाता नहीं खोल पाए। तीसरी गेंद पर फ्राइलिंक ने फाइन लेग की दिशा में चौका जमा दिया। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

1 ओवर के बाद नामीबिया का स्‍कोर 4/1। जान फ्राइलिंक 4* और निकोलस डेविन 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20247:37:42 AM
OMA vs NAM Live Score: ओमान 109 रन पर ऑलआउट

 डेविड वीज पारी का आखिरी ओवर करने आए। शकील ने पहली गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका जमाया। तीसरी गेंद पर शकील ने शॉर्ट थर्ड की दिशा में चौका जड़ा। चौथी गेंद पर वीज ने शकील को बैकवर्ड प्‍वाइंट पर ट्रंपलमैन के हाथों कैच आउट कराया। शकील अहमद ने 9 गेंदों में दो चौके की मदद से 11 रन बनाए। इस तरह ओमान की टीम 109 रन पर ऑलआउट हुई। डेविड वीज ने 3.4 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट झटके।

ओमान की पारी का हाल 19.3 ओवर में 109 रन पर ऑलआउट।

3 Jun 20247:33:30 AM
OMA vs NAM Live: ट्रंपलमैन का घातक स्‍पेल पूरा हुआ

 ट्रंपलमैन अपने स्‍पेल का आखिरी जबकि पारी का 19वां ओवर करने आए। उन्‍होंने तीसरी गेंद पर कलीमुल्‍लाह को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके ओमान को 9वां झटका दिया। कलीमुल्‍लाह ने 3 गेंदों में 2 रन बनाए। ट्रंपलमैन ने 4 ओवर के अपने स्‍पेल में 21 रन देकर चार विकेट झटके।

19 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 101/9। शकील अहमद 3* और बिलाल खान 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20247:25:58 AM
Live Score OMA vs NAM: वीज ने ओवर में झटके दो विकेट

 डेविड वीज अपने स्‍पेल का तीसरा जबकि पारी का 18वां ओवर करने आए। खालिद कैल ने पहली गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जड़ दिया। कैल ने वीज की नकल बॉल को पहले से भांप लिया और पैर आगे निकालकर शानदार सिक्‍स जमाया। अगली गेंद पर वीज ने खालिद कैल से हिसाब चुकता किया और अपनी ही गेंद पर शानदार कैच लपका। खालिद कैल ने 39 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 34 रन बनाए। चौथी गेंद पर वीज ने मेहरान खान को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके ओमान के बुरे हाल किए। मेहरान ने 8 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाए। इस ओवर में 8 रन बने और दो विकेट आए।

18 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 97/8। शकील अहमद 1* और कलीमुल्‍लाह 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20247:21:52 AM
OMA vs NAM Live: खान ने जीवनदान का उठाया फायदा

 लुंगामेनी अपने स्‍पेल का आखिरी और पारी का 17वां ओवर करने आए। मेहरान खान को दूसरी गेंद पर जीवनदान मिला। फ्राइलिंक ने लांग ऑफ से दौड़ लगाई और डाइव लगाकर कैच पकड़ने की भरपूर कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों में नहीं रुकी। इसके बाद चौथी गेंद पर मेहरान खान ने लांग ऑफ की दिशा में ही चौका जमा दिया। इस ओवर में 17 रन बने।

17 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 89/6। मेहरान खान 7* और खालिद कैल 28* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20247:13:38 AM
OMA vs NAM Live: इरासमस ने झटका दूसरा विकेट

गरहार्ड इरासमस अपने स्‍पेल का आखिरी जबकि पारी का 16वां ओवर करने आए। इरासमस ने पहली ही गेंद पर ओमान का खस्‍ता हाल किया। उन्‍होंने मोहम्‍मद नदीम को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। नदीम ने 10 गेंदों में 6 रन बनाए। मेहरान खान बल्‍लेबाजी करने आए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया। गरहार्ड इरासमस ने 4 ओवर के अपने स्‍पेल में 19 रन देकर दो विकेट झटके।

16 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 83/6। खालिद कैल 27* और मेहरान खान 2* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20247:10:21 AM
Live ScoreOMA vs NAM: बर्नाड शोल्‍ट्ज का स्‍पेल पूरा

बर्नाड शोल्‍ट्ज पारी का 15वां और अपने स्‍पेल का आखिरी ओवर करने आए। शोल्‍ट्ज ने स्पिन का जानदार प्रदर्शन किया और पूरे ओवर में केवल चार रन खर्च किए। शोल्‍ट्ज ने अपने स्‍पेल में 20 रन देकर एक विकेट चटकाया।

15 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 78/5। खालिद कैल 24* और मोहम्‍मद नदीम 6* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20247:07:47 AM
OMA vs NAM Live: गरहार्ड इरासमस ने किया अयान खान का शिकार

नामीबिया के कप्‍तान गरहार्ड इरासमस अपने स्‍पेल का तीसरा जबकि ओवर का 12वां ओवर करने आए। उन्‍होंने आखिरी गेंद पर ओमान को तगड़ा झटका दिया। इरासमस ने अयान खान को लांग ऑफ पर फ्राइलिंक के हाथों कैच आउट कराया। अयान खान ने 21 गेंदों में एक छक्‍के की मदद से 15 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।


12 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 68/5। खालिद कैल 20* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20247:05:41 AM
OMA vs NAM Live: लुंगामेनी का कसा हुआ ओवर

 टेंजेनी लुंगामेनी पारी का 11वां ओवर करने आए। लुंगामेनी ने अयान खान और खालिद कैल को बांधे रखा और कसी हुई गेंदबाजी की। इस ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं लगी। 11वें ओवर में ओमान के बैटर्स 4 रन बनाने में कामयाब रहे।

11 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 64/4। खालिद कैल 18* और अयान खान 13* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20246:53:11 AM
OMA vs NAM Live: कैल ने जड़ा पहली गेंद पर चौका

 गरहार्ड इरासमस अपने स्‍पेल का दूसरा ओवर करने आए। कैल ने पहली ही गेंद पर कवर्स की दिशा में चौका जमाकर ओवर की अच्‍छी शुरुआत की। नामीबियाई कप्‍तान ने दमदार वापसी की और अगली पांच गेंदों में केवल चार रन खर्च किए। इस तरह ओवर में कुल 8 रन बने।

10 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 60/4। अयान खान 12* और खालिद कैल 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20246:51:15 AM
OMA vs NAM Live Score: अयान खान ने जड़ा मैच का पहला सिक्‍स

 बर्नाड शोल्‍ट्ज पारी का 9वां ओवर करने आए। अयान खान ने ओवर की पांचवीं गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से शानदार छक्‍का जमाया। इस ओवर में बैटर्स ने चार सिंगल भी लिए। एक रन वाइड का आया। ओवर में कुल 11 रन बने। क्‍या इसे ओमान की वापसी समझा जाए?

9 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 52/4। अयान खान 100* और खालिद कैल 12* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20246:49:14 AM
OMA vs NAM Live Blog: इरासमस ने किया शानदार ओवर

 कप्‍तान गरहार्ड इरासमस पारी का आठवां ओवर करने आए। नामीबिया के कप्‍तान ने कसावट भरी गेंदबाजी की और ओवर में केवल चार रन खर्च किए। ओमान को किसी बल्‍लेबाज से करिश्‍माई पारी की दरकार।

8 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 41/4। अयान खान 2* और खालिद कैल 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20246:47:43 AM
Live Score OMA vs NAM: शोल्‍ट्ज की स्पिन में उलझे मकसूद

बर्नाड शोल्‍ट्ज पारी का सातवां ओवर करने आए। तीसरी गेंद पर शोल्‍ट्ज ने अच्‍छी लय में नजर आ रहे जीशान मकसूद को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। मकसूद ने 20 गेंदों में चार चौके की मदद से 22 रन बनाए। इस ओवर में 1 रन बना और एक विकेट आया। अयान खान क्रीज पर आए।

7 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 37/4। अयान खान 0* और खालिद कैल 8* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20246:45:31 AM
OMA vs NAM Live: वीज के ओवर में खर्च हुए 7 रन

 डेविड वीज पावरप्‍ले का आखिरी ओवर करने आए। मकसूद ने लय को समझ लिया है। वीज के ओवर की पांचवीं गेंद पर मकसूद ने कवर्स की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में कुल 7 रन बने।

6 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 36/3। जीशान मकसूद 22* और खालिद कैल 7* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20246:42:20 AM
OMA vs NAM Live Blog: मकसूद ने दो शानदार चौके जमाए

 अरे वाह, ट्रंपलमैन अपने स्‍पेल का लगातार तीसरा ओवर करने आए। जीशान मकसूद ने ट्रंपलमैन की लाइन को पकड़ा और चौथी गेंद पर शानदार चौका जमाया। ओवर की आखिरी गेंद पर मकसूद ने फॉरवर्ड स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 10 रन बने।

5 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 29/3। जीशान मकसूद 17* और खालिद कैल 5* रन बनाकर खेल रहे हैं।

3 Jun 20246:40:15 AM
Live OMA vs NAM: खालिद-जीशान पारी संवारने में जुटे

टेंजेनी लुंगामेनी पारी का चौथा ओवर करने आए। जीशान मसकूद ने तीसरी गेंद पर मिडविकेट की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में कुल 7 रन बने।

4 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 19/3। खालिद कैल 4* और जीशान मकसूद 8* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 Jun 20246:38:21 AM
OMA vs NAM live score: ट्रंपलमैन ने किया तीसरा शिकार

रुबेन ट्रंपलमैन का कोई सानी नहीं। अपने दूसरे ओवर में ओमान को दिया तीसरा झटका। नसीम खुशी को मिडऑफ पर कप्‍तान इरासमस के हाथों कैच आउट कराया। नसीम खुशी ने 6 गेंदों में एक चौके की मदद से 6 रन बनाए। इस ओवर में 4 रन बने और एक विकेट आया।

3 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 12/3। खालिद कैल 2* और जीशान मकसूद 3* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 Jun 20246:34:43 AM
Live Score OMA vs NAM: वीज के ओवर में बने 5 रन

डेविड वीज पारी का दूसरा ओवर करने आए। नसीम खुशी ने पहली गेंद पर डीप मिडविकेट की दिशा में चौका जमाया। ओमान और नसीम की पारी का पहला चौका। वीज का बल्‍लेबाज ने अच्‍छा स्‍वागत किया। इसके बाद डेविड वीज ने शानदार वापसी की और पांच गेंदों में केवल एक रन खर्च किया।

2 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 8/2। जीशान मकसूद 2* और नसीम खुशी 5* रन बनाकर खेल रहे हैं। 

3 Jun 20246:32:53 AM
OMA vs NAM Live Score: ट्रंपलमैन ने पहले ओवर में मचाई तबाही

रुबेन ट्रंपलमैन ने नामीबिया के लिए पारी का पहला ओवर डाला और तबाही मचा दी। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहली दो गेंदों में लगातार दो विकेट झटके। ट्रंपलमैन ने पारी की पहली गेंद पर कश्‍यप प्रजापति को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके ओमान को जोरदार झटका दिया। ट्रंपलमैन ने मिडिल और लेग स्‍टंप के बीच में गेंद डाली, जो इनस्विंग हुई। अगली ही गेंद पर ट्रंपलमैन ने ओमान के कप्‍तान आकिब इलियास को भी एलबीडब्‍ल्‍यू आउट कर दिया। ओमान ने शून्‍य के स्‍कोर पर दो विकेट गंवा दिए।

1 ओवर के बाद ओमान का स्‍कोर 3/2। जीशान मकसूद 2* और नसीम खुशी 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us