Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

NZ vs SA 3rd T20I Highlights: न्‍यूजीलैंड की बैक टू बैक जीत, साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Highlights: न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को ईडन पार्क, ऑकलैंड खेला गया।

By Digital Desk Fri, 20 Mar 2026 03:29 PM (IST)
बढ़त बनाना चाहेंगे दोनों कप्‍तान।

बढ़त बनाना चाहेंगे दोनों कप्‍तान।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। NZ vs SA 3rd T20I Highlights: न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क खेला गया। इस मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। 

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। इस टारगेट को कीवी टीम ने 17वें ओवर में 2 विकेट गंवाकर चेज कर लिया

20 Mar 20262:55:15 PM

NZ vs SA Live: न्‍यूजीलैंड ने जीता मुकाबला

तीसरे टी20 मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। कीवी टीम की ओर से टॉम लाथम ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 55 गेंदों पर नाबाद 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा डेवोन कॉनवे ने 39 रन बनाए।  टिम रॉबिन्सन ने 18 रन बनाए।

20 Mar 20262:31:25 PM

NZ vs SA Live: न्‍यूजीलैंड का पहला विकेट गिरा

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को पहली सफलता मिली। कप्‍तान केशव महाराज ने डेवोन कॉनवे का विकेट चटकाया। कॉनवे ने 26 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 4 चौके और 2 छक्‍के लगाए। अब टिम रॉबिन्सन बल्‍लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 

20 Mar 20262:05:26 PM

NZ vs SA Live: पावरप्‍ले समाप्‍त

पहले 6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 48-0 है। टॉम लैथम 19 और डेवोन कॉनवे 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए अगली 84 गेंदों पर 89 रनों की दरकार है। 

20 Mar 20261:49:15 PM

NZ vs SA Live: न्‍यूजीलैंड की धीमी शुरुआत

137 रन चेज करने उतरी न्‍यूजीलैंड की शुरुआत धीमी रही है। 3 ओवर के बाद टीम का स्‍कोर बिना कोई विकेट गंवाए 12 रन है। डेवोन कॉनवे और टॉम लैथम काफी संभलकर बल्‍लेबाजी कर रहे हैं। 

20 Mar 20261:23:16 PM

NZ vs SA Live: साउथ अफ्रीका ने बनाए 136 रन

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 136 रन बनाए। न्‍यूजीलैंड को जीत के लिए 137 रन बनाने हैं। नकोबानी मोकोएना 26 रन बनाकर नाबाद रहे। लूथो सिपाम्ला ने 4* रन बनाए। मिचेल सैंटनर और बेन सियर्स के खाते में 2-2 विकेट आए। 

20 Mar 20261:07:00 PM

साउथ अफ्रीका का 9वां विकेट गिर गया है। 17वें ओवर में कप्‍तान केशव महाराज को बेन सियर्स ने बोल्‍ड किया। केशव ने 8 गेंदों पर 3 रन की पारी खेली। अब नकोबानी मोकोएना और लूथो सिपाम्ला की अंतिम जोड़ी मैदान पर है। 

20 Mar 202612:59:52 PM

NZ vs SA Live: साउथ अफ्रीका का 8वां विकेट गिरा

15वें ओवर में साउथ अफ्रीका को 2 झटके लगे। काइल जैमीसन ने दूसरी गेंद पर जॉर्ज लिंडे को और 5वीं गेंद पर गेराल्ड कोएत्जी को आउट किया। लिंडे ने 19 गेंदों का सामना किया और 23 रन बनाए। वहीं गेराल्‍ड ने 8 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली।

20 Mar 202612:43:53 PM

NZ vs SA Live: साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिरा

साउथ अफ्रीका का छठा विकेट गिर गया है। जेम्‍स नीशम ने डियान फॉरेस्टर को अपने जाल में फंसाया। डियान ने 15 गेंदों का सामना किया और 17 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 1 चौका और 1 छक्‍का भी लगाया। अब गेराल्ड कोएत्जी मैदान पर आ गए हैं। 

20 Mar 202612:44:27 PM

NZ vs SA Live: आधी टीम लौटी पवेलियन

साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर कोल मैककॉन्ची ने रुबिन हरमन को बोल्‍ड किया। रुबिन हरमन ने 8 गेंदों का सामना किया और वह 4 रन ही बना सके। 10 ओवर के बाद प्रोटियाज टीम का स्‍कोर 5 विकेट के नुकसान पर 62 रन है। 

20 Mar 202612:22:38 PM

NZ vs SA Live: न्‍यूजीलैंड ने दिया चौथा झटका

साउथ अफ्रीका की पारी बुरी तरह लड़खड़ा गई है। टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने पावरप्‍ले में 3 विकेट गंवा दिए थे। अब 7वें ओवर की आखिरी गेंद पर उनका चौथा विकेट गिरा। मिचेल सेंटनर ने जेसन स्मिथ को डेवोन कॉनवे के हाथों कैच आउट कराया। जेसन ने 2 चौकों की मदद से 7 गेंदों पर 10 रन की पारी खेली। अब डियान फॉरेस्टर मैदान पर आए हैं। 

20 Mar 202612:16:34 PM

NZ vs SA Live: न्‍यूजीलैंड की पकड़ मजबूत

साउथ अफ्रीका टीम ने पावरप्‍ले में 3 विकेट गंवा दिए हैं। पावरप्‍ले के आखिरी ओवर में ओपनर टोनी डी जोरजी कैच आउट हुए। उन्‍होंने 18 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में टोनी ने 2 चौके लगाए। बेन सियर्स साउथ अफ्रीका को यह झटका दिया। 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीक का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 41 रन है। रुबिन हरमन (1) और जेसन स्मिथ (9) मैदान पर हैं। 

20 Mar 202612:11:46 PM

NZ vs SA Live: मुल्‍डर के बाद कॉनर लौटे पवेलियन

साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही और टीम ने पावरप्‍ले के भीतर ही 2 विकेट गंवा दिए हैं। दूसरे ओवर में वियान मुल्‍डर और 5वें ओवर में कॉनर एस्टरहुइजन अपना विकेट गंवा बैठे हैं। 3 नंबर पर उतरे कॉनर ने 8 गेंदों पर 15 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्‍होंने 2 चौके और 1 छक्‍का लगाया। अब 4 नंबर पर बल्‍लेबाजी के लिए जेसन स्मिथ आए हैं। 

20 Mar 202611:59:34 AM

NZ vs SA Live: वियान मुल्डर का नहीं खुला खाता 

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में सलामी बल्‍लेबाज वियान मुल्‍डर कैच आउट हुए। उन्‍होंने 4 गेंदों का सामना किया और खाता तक नहीं खोल पाए। लॉकी फर्ग्यूसन ने न्‍यूजीलैंड को यह सफलता दिलाई। अब 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने के लिए विकेटकीपर कॉनर एस्टरहुइजन आए हैं। 

20 Mar 202611:48:39 AM

वियान मुल्डर और टोनी डी जोरजी की सलामी जोड़ी मैदान पर आ चुकी है। साउथ अफ्रीका टीम टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। टीम की नजरें बड़ा स्‍कोर खड़ा करने पर हैं। 

20 Mar 202611:27:11 AM

New Zealand vs South Africa: साउथ अफ्रीका की प्‍लेइंग 11

वियान मुल्डर, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज (कप्‍तान), नकोबानी मोकोएना, लूथो सिपाम्ला। 

20 Mar 202611:26:04 AM

New Zealand vs South Africa: न्‍यूजीलैंड की प्‍लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, टॉम लैथम (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, कोल मैककॉन्ची, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, लॉकी फर्ग्यूसन। 

20 Mar 202611:20:03 AM

NZ vs SA Live: टॉस अपडेट 

न्‍यूजीलैंड के कप्‍तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीता है। उन्‍होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में साउथ अफ्रीका की सलामी जोड़ी कुछ देर में ही मैदान पर नजर आने वाली है। 

20 Mar 202611:17:09 AM

NZ vs SA Live: लाइव ब्‍लॉग 

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज तीसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। दोनों टीमों की नजरें सीरीज में बढ़त हासिल करने पर हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us