Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MIW vs UPW: हरलीन देओल ने यूपी वॉरियर्स को दिलाई पहली जीत, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 11:55 PM (IST)

    पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस टीम ने नेट-साइवर ब्रंट के 43 गेंदों में 65 रन की बदौलत पांच विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें अमनजोत कौर ने 38 और निको ...और पढ़ें

    यूपी को मिली पहली जीत।

    यूपी को मिली पहली जीत।

    HighLights

    1. हरलीन ने बनाए नाबाद 64 रन

    2. जीत की हैट्रिक से चूकी मुंबई 

    3. हरमनप्रीत कौर ने बनाए 16 रन

    नवी मुंबई, पीटीआई। महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुरुवार को हरलीन देओल की शानदार पारी के दम पर यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हराकर इस सीजन की अपनी पहली जीत हासिल की। हरलीन ने बुधवार को रिटायर होने की निराशा से उबरते हुए 24 घंटे बाद ही 39 गेंदों में नाबाद 64 रन की मैच जिताऊ पारी खेली।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस टीम ने नेट-साइवर ब्रंट के 43 गेंदों में 65 रन की बदौलत पांच विकेट पर 161 रन बनाए। इसमें अमनजोत कौर ने 38 और निकोला कैरी ने 32 रन की रन की पारी खेली। जवाब में हरलीन कौर ने नए जोश और इरादे के साथ बल्लेबाजी की और टीम को 18.1 ओवर में ही जीत दिला दी।

     

     

     

    हरलीन ने मुंबई की अनुभवी शबनीम इस्माइल के एक ओवर में तीन चौके लगाए। उन्होंने 15वें ओवर में स्पिनर संस्कृति गुप्ता की गेंद पर स्वीप शाट लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। क्लो ट्रियोन ने 11 गेंदों में नाबाद 27 रन की पारी खेलकर हरलीन का साथ दिया और मैच को जीत तक लेकर गईं।

    हालांकि इससे पहले वारियर्स के लिए मेग लेनिंग (25) किरण नवगिरे (10) ने जल्द आउट होकर टीम के लिए परेशानी खड़ी कर दी थी। वहीं मुंबई की पारी में भी प्रारंभिक बल्लेबाजों के लगातार ओवरों में आउट होने के बाद साइवर-ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर (16) ने पारी को संभाला।

    खबरें और भी

     

     

     

    यह भी पढ़ें- DC W vs UP W: मेग लेनिंग ने WPL में कर डाला बड़ा कारनामा, हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ा

    यह भी पढ़ें- MI W vs GG W: हरमनप्रीत कौर ने सौंपी गुजरात को पहली हार, मुंबई को मिली सीजन की दूसरी जीत