Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

MI vs KKR Highlights: रोहित-रिकल्टन की तूफानी पार के दम पर मुंबई ने जीता मुकाबला, 14 सालों बाद किया ये कारनामा

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Highlights: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल की।

By Praveen Kumar Mishra Sun, 29 Mar 2026 11:23 PM (IST)
MI vs KKR Highlights

MI vs KKR Highlights

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI vs KKR IPL 2026 Highlights: रोहित शर्मा और रयान रिकल्ट के अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से मात दी है। इसी के साथ मुंबई ने 14 सालों बाद आईपीएल में अपना पहला मुकाबला जीता है। इससे पहले उन्होंने 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था। कोलकाता ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों पर 67, जबकि अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली। 221 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई ने इसे 19.1 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। मुंबई के लिए रोहित ने 78, जबकि रयान रिकल्टन ने 81 रनों की पारी खेली।

29 Mar 202611:17:56 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई की जीत

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल की। कोलकाता ने मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मुंबई ने इस लक्ष्य को 19.1 ओवरों में हासिल कर लिया। एमआई के लिए रोहित शर्मा ने 78, जबकि 81 रनों की पारी खेली। इसी के साथ मुंबई ने 6 विकेट से जीत हासिल की और 14 सालों के बाद आईपीएल में पहली बार अपना पहला मुकाबला जीता है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में जीत हासिल की थी। 

29 Mar 202611:11:33 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: तिलक वर्मा आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने चौथा विकेट गंवा दिया है। सुनील नरेन ने तिलक वर्मा को 20 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि नमन धीर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

29 Mar 202610:54:57 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: रयान रिकल्टन आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। रयान रिकल्टन ने 43 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। मुंबई के लिए तिलक वर्मा 4 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

29 Mar 202610:45:59 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: सूर्यकुमार यादव आउट

मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना दूसरा विकेट गंवा दिया है। सूर्यकुमार यादव 8 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मुंबई के लिए रयान रिकल्टन 80 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि तिलक वर्मा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

29 Mar 202610:33:39 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: रोहित शर्मा आउट

कोलकाता को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहली सफलता मिली है। तेज गेंदबाज वैभव अरोड़ा ने रोहित शर्मा को अपना शिकार बनाया है। रोहित मुकाबले में 38 गेंदों पर 78 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्होंने अपना पारी के दौरान 6 चौके और उतने ही छक्के लगाए। मुंबई के लिए रयान रिकल्टन 67 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

29 Mar 202610:17:13 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: रयान रिकल्टन का अर्धशतक

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने शानदार बैटिंग की है। रिकल्टन ने 24 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। मुंबई ने 9 ओवरों के बाद बिना कोई विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 60, जबकि रिकल्टन 50 रन बनाकर नाबाद हैं।

29 Mar 202610:14:33 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई के 100 रन पूरे

कोलकाता के खिलाफ 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करते उतरी मुंबई की टीम ने ताबड़तोड़ शुरूआत की है। उन्होंने 8.1 ओवरों में 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा 58, जबकि रयान रिकल्टन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।

29 Mar 202610:04:49 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: रोहित शर्मा का अर्धशतक

वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुकाबले में 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाया है और 221 रनों के चेज में मुंबई को शानदार शुरूआत दिलाई है। एमआई ने पावरप्ले समाप्त होने तक बिना कोई विकेट खोए 80 रन बना लिए हैं। मुंबई के लिए रोहित 51, जबकि रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर नाबाद हैं।

29 Mar 20269:56:40 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई के 50 रन पूरे

कोलकाता के खिलाफ 221 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार शुरूआत की है। मुंबई ने 4.1 ओवरों में 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। मुंबई के लिए रोहित 34, जबकि रयान रिकल्टन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

29 Mar 20269:32:41 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: रोहित-रिकल्टन क्रीज पर

कोलकाता ने मुंबई के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। इसका पीछा करने के लिए मुंबई की सलामी जोड़ी क्रीज पर उतर चुकी है। रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन मैदान पर हैं।

29 Mar 20269:21:02 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता ने बनाए 220 रन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेडे़ में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 220 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया है। मुंबई को मैच में जीत के लिए 221 रनों की जरूरत है। अगर उन्हें इस मुकाबले को जीतना है, तो एमआई के इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज करना होगा। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया। तो वहीं मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट हासिल किए।

29 Mar 20269:08:21 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: अंगकृष रघुवंशी आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को चौथा झटका लगा है। कोलकाता के लिए 27 गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले अंगकृष रघुवंशी आउट हो गए हैं। रघुवंशी 29 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें हार्दिक पांड्या ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कोलकाता के लिए रिंकू सिंह 25 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रमनदीप सिंह बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं।

29 Mar 20269:05:36 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता के 200 रन पूरे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने शानदार बैटिंग की है। उन्होंने 18.1 ओवरों में 200 रन पूरे कर लिए हैं। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी 47 और रिंकू सिंह 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

29 Mar 20268:42:36 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: अजिंक्य रहाणे आउट

मुंबई इंडियंस को शार्दुल ठाकुर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीसरी सफलता दिलाई है। ठाकुर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को 67 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी 21 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं।

29 Mar 20268:20:34 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: अजिंक्य रहाणे का अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 27 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक लगाया। इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले।

29 Mar 20268:17:11 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: कैमरून ग्रीन आउट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा है। कोलकाता के लिए कप्तान रहाणे 49 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।

29 Mar 20268:14:32 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता के 100 रन पूरे

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। टीम ने 8वें ओवर में ही इस आंकड़े को पार किया। उन्होंने फिन एलन के रूप में एक विकेट गंवाया है। कोलकाता के लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे 49, जबकि कैमरून ग्रीन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

29 Mar 20268:01:32 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: पावरप्ले समाप्त

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार शुरूआत की है। कोलकाता ने पहले 6 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं। कप्तान रहाणे 36, जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन बनाकर नाबाद हैं। फिन एलन 37 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें शार्दुल ठाकुर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

29 Mar 20267:58:42 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: फिन एलन आउट

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को पहली सफलता मिली है। शार्दुल ठाकुर ने मुंबई को पहला विकेट दिलाया है और उन्होंने फिन एलन को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। एलन 17 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हुए। कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे 28 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि कैमरून ग्रीन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।

29 Mar 20267:51:53 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता के 50 रन पूरे

मुंबई इंडियंस के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स ने वानखेडे़ स्टेडियम में शानदार शुरूआत की है। उन्होंने 3.5 ओवरों में ही 50 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। केकेआर के लिए अजिंक्य रहाणे 21 और फिन एलन 32 रन बनाकर नाबाद हैं।

29 Mar 20267:32:31 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: सलामी जोड़ी क्रीज पर

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केकेआर की सलामी जोड़ी अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर उतर चुके हैं। मुंबई के लिए पहले ओवर में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट गेंदबाजी कर रहे हैं।

29 Mar 20267:22:17 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता की प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया।

29 Mar 20267:22:40 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

 

इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार।

29 Mar 20267:03:00 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई ने जीता टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

29 Mar 20266:45:45 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: बुमराह चयन के लिए उपलब्ध

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2026 से पहले चिंता का विषय बने हुए थे। वे बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। हालांकि, हेड कोच महेला जयवर्धने ने पुष्टि की है कि बुमराह कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हैं।

29 Mar 20266:12:55 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो मुंबई का पलड़ा भारी दिखाई देता है। इन दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से एमआई ने 24 मैचों में जीत हासिल की है। इसके अलावा केकेआर ने 11 मैच अपने नाम किए हैं।

29 Mar 20265:49:14 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: वानखेड़े की पिच

वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां पर लगातार उछाल मिलता है और छोटी बाउंड्री होने के कारण बल्लोबाजों का बोलबाला होता है। पहली पारी में औसतन 180 रन बनते हैं, लेकिन 200 से कम का स्कोर सुरक्षित नहीं माना जाता। दूसरी पारी में ओस पड़ने की भी संभावना है। ऐसे में टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए लक्ष्य का पीछा करना बेहतर विकल्प होगा। 

29 Mar 20265:20:36 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: पहला मुकाबला जीतना चाहेगी मुंबई

मुंबई इंडियंस की टीम ने आखिरी बार सीजन का अपना पहला मैच 2012 में जीता था। उस समय मुंबई के पास एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं थी। 2013 से मुंबई की टीम कभी भी पहला मैच नहीं जीत सकी है। ऐसे में वे हार्दिक की कप्तानी में इस करिश्मे को करना चाहेंगे।

29 Mar 20264:48:10 PM

MI vs KKR Live Cricket Score: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती।

29 Mar 20264:45:34 PM

 MI vs KKR Live Cricket Score: मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

29 Mar 20264:45:00 PM

 MI vs KKR Live Cricket Score: लाइव ब्लॉग

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले की शुरूआत भारतीय समयानुसार शाम के 7:30 बजे से होगी। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 7 बजे होगा।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us