Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IPL 2025 DC Vs LSG Live Score: 'योद्धा' आशुतोष ने लखनऊ के जबड़े से छीनी जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने किया लाजवाब कारनामा

IPL 2025 DC Vs LSG Live IPL Score: आशुतोष शर्मा की 66 रन की नाबाद पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को एक विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान क आगाज किया। लखनऊ की टीम ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मैच अपने नाम किया।

By Abhishek Upadhyay Mon, 24 Mar 2025 11:22 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आशुतोष शर्मा की 66 रन की नाबाद पारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को एक विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान क आगाज किया। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ की टीम ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 209 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मैच अपने नाम किया। 

24 Mar 202511:22:00 PM
DC Vs LSG Live: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ को 1 विकेट से दी मात

 दिल्ली कैपिटल्स को आशुतोष शर्मा ने लखनऊ पर 1 विकेट से जीत दिलाई। आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 6 रन की दरकार थी और टीम की तरफ से क्रीज पर थे मोहिद शर्मा और आशुतोष शर्मा। आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आशुतोष ने शानदार सिक्स लगाकर दिल्ली को करिश्माई जीत दिलाई।

24 Mar 202511:11:59 PM
DC Vs LSG Live: आखिरी विकेट बाकी और जीत के लिए 18 रन चाहिए

19वें ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए। अब दिल्ली की आखिरी उम्मीदें आशुतोष शर्मा से हैं।

24 Mar 202511:09:16 PM
DC Vs LSG Live: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला

18वें ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8 विकेट पर 188 रन बना लिए हैं। आशुतोष शर्मा से दिल्ली की आखिरी उम्मीदें बाकी हैं। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर आशुतोष ने सिक्स लगाया। पांचवें ओवर में चौका और छठे ओवर में उन्होंने छक्का लगाया।

24 Mar 202511:04:43 PM
DC Vs LSG Live: दिल्ली का गिरा आठवां विकट

18वें ओवर में रवि बिश्नोई ने मिचेल स्टार्क को पंत के हाथों आउट कराया। इस दौरान स्टार्क 2 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। अब दिल्ली को जीत के लिए 17 गेंदों पर 39 रन की जरूरत है।

24 Mar 202511:03:26 PM
DC Vs LSG Live: विपराज के विकेट से मैच में आया ट्विस्ट

17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 7 विकेट पर 171 रन रहा। 17वें ओवर की पहली गेंद पर दिग्वेश ने विपराज को सिद्धार्थ के हाथों आउट कराया। इस दौरान उन्होंने 39 रन बनाए।

24 Mar 202510:53:18 PM
LSG Vs DC Live Score: आशुतोष-विपराज ने दिल्ली की पारी को संभाला

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से डेब्यूटेंट विपराज निगम और आशुतोष शर्मा ने शानदार बैटिंग करते हुए टीम की पारी को संभालने की जिम्मेदारी उठा ली। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 6 विकेट पर 148 रन रहा। दिल्ली की टीम को मैच जीतने के लिए 27 गेंदों में 51 रन की दरकार है।

24 Mar 202510:42:42 PM
DC Vs LSG Live: स्टब्स को सिद्धार्थ ने किया बोल्ड

13 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स के 6 विकेट गिर चुके हैं। 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिद्धार्थ ने स्टब्स को बोल्ड किया। इससे पहले लगातार दो गेंदों पर स्टब्स ने गगनचुंबी छक्के लगाए थे। मैच में स्टब्स 34 रन बनाकर आउट हुए।

24 Mar 202510:31:27 PM
LSG Vs DC Live Score: 100 रन के करीब दिल्ली का स्कोर

11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 95 रन रहा। ट्रिस्टन (19) और आशुतोष (14) रन पर बैटिंग कर रहे हैं।

24 Mar 202510:16:43 PM
DC vs LSG Live: आशुतोष शर्मा से बड़ी पारी की आस

दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट गिरने के बाद आशुतोष शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स से उम्मीद है कि वह अच्छा परफॉर्म करते हुए नजर आए। 

24 Mar 202510:11:26 PM
DC vs LSG Live: दिल्ली को लगा पांचवां झटका

65 रन के स्कोर पर दिल्ली कैपिटल्स को पांचवां झटका लगा रवि बिश्नोई ने डु प्लेसिस को 29 रन के निजी स्कोर पर चलता किया। मिलर ने उनका कैच लपका।

24 Mar 202510:06:52 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ को मिली चौथी सफलता

 दिल्ली कैपिटल्स को पारी के छठे ओवर की तीसरी गेंद पर चौथा झटका लगा। दिग्वेश ने कप्तान अक्षर पटेल को पूरन के हाथों आउट कराया। इस दौरान अक्षर ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाए।

24 Mar 202510:00:49 PM
DC Vs LSG Live Score: फाफ-अक्षर की जोड़ी संभाल रही पारी

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 3 विकेट शुरुआत में ही गंवा दिए और अब अक्षर पटेल और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी टीम की पारी को संभाल रही है।

24 Mar 20259:48:44 PM
DC Vs LSG Live Score: सिद्धार्थ ने समीर को किया चलता

पारी के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सिद्धार्थ ने समीर रिजवी को 4 रन के निजी स्कोर पर अपना शिकार बनाया। 2 ओवर के बाद दिल्ली कै स्कोर 8/3 रहा।

24 Mar 20259:47:25 PM
DC Vs LSG Live Score: शार्दुल ने लखनऊ को दिलाई गजब की शुरुआत

पहले ही ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को शार्दुल ठाकुर ने कमाल की शुरुआत दिलाई। दिल्ली कैपिटल्स के पहले ओवर में शार्दुल ने मैकगर्क और अभिषेक पोरेल को अपना शिकार बनाया। फ्रेजर 1 रन, जबकि अभिषेक अपना खाता तक नहीं खोल पाए। 1 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6/2 रहा।

24 Mar 20259:40:44 PM
DC Vs LSG Live Score: दिल्ली का पहला विकेट गिरा

दिल्ली का पहला विकेट गिर गया है। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर वह आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर की गेंद पर उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ने बल्ले का ऊपरी किनारा लिया और बड़ोनी ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। 

जैक फ्रैसर मैक्गर्क-  1 रन, 2 गेंद

24 Mar 20259:37:14 PM
DC Vs LSG Live Score: दिल्ली की पारी शुरू

 दिल्ली की पारी शुरू हो गई है। जैक फ्रेसर मैक्गर्क और फाफ डु प्लेसी पर ओपनिंग की जिम्मेदारी है। दोनों से टीम को तेज शुरुआत देने की उम्मीद है। 

24 Mar 20259:23:37 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ ने बनाए 209 रन

 डेविड मिलर ने आखिरी ओवर में दो शानदार छक्के मार लखनऊ का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। लखनऊ की पारी खत्म हो गई है और उसने आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए हैं। 

24 Mar 20259:17:45 PM
DC Vs LSG Live Score: रवि बिश्नोई आउट

 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर स्टार्क ने रवि बिश्नोई को बोल्ड कर दिया। इसी के साथ लखनऊ का आठवां विकेट भी गिर गया।

24 Mar 20259:16:50 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा सातवां झटका

 लखनऊ का सांतवां विकेट गिर गया है। स्टार्क ने शाहबाज अहमद को आउट कर दिया। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर ये विकेट मिला। 

शाहबाद अहमद-  9 रन, 8 गेंद 1x4

24 Mar 20259:16:49 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा सातवां झटका

 लखनऊ का सांतवां विकेट गिर गया है। स्टार्क ने शाहबाज अहमद को आउट कर दिया। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर ये विकेट मिला। 

शाहबाद अहमद-  9 रन, 8 गेंद 1x4

24 Mar 20259:04:34 PM
DC Vs LSG Live Score: शार्दुल ठाकुर भी लौटे पवेलियन

17वें ओवर में लखनऊ का एक और विकेट गिर गया है। शार्दुल ठाकुर रन आउट हो गए हैे। ओवर की चौथी गेंद पर पटेल की थ्रो पर विकेटकीपर पोरेल ने उनके स्टम्प उड़ाए। 

24 Mar 20259:01:48 PM
DC Vs LSG Live Score: बड़ोनी भी लौटे पवेलियन

लखनऊ का पांचवां विकेट भी गिर गया है। 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप की गेंद पर वह लॉन्ग ऑन पर डुप्लेसी के हाथों लपके गए। 

बडोनी- 4 रन, 5 गेंद

24 Mar 20258:58:54 PM
DC Vs LSG Live Score: अक्षर पटेल का अच्छा ओवर

अक्षर पटेल ने 16वां ओवर फेंका जो काफी किफायती रहा। इस ओवर में दिल्ली के कप्तान ने सिर्फ छह रन ही दिए। 16 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 176 रन है। 

24 Mar 20258:51:23 PM
DC Vs LSG Live Score: निकोलस पूरन हुए बोल्ड

15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिचेल स्टार्क ने पूरन को बोल्ड कर दिया और इसी के साथ लखनऊ का चौथा विकेट भी गिर गया। पूरन बेहद तेजी से रन बना रहे थे। 

पूरन- 75 रन, 30 गेंद 6x4 7x6

24 Mar 20258:41:38 PM
DC Vs LSG Live Score: पंत आउट

 लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत आउट हो गए हैं। 14वें ओवर की चौथी गेंद पर कुलदीप ने उन्हें अपना शिकार बनाया। डु प्लेसी ने उनका कैच लपका। 

24 Mar 20258:32:21 PM
DC Vs LSG Live Score: मिचेल मार्श आउट

 मिचेल मार्श आउट हो गए हैं। उन्हें मुकेश कुमार ने अपना शिकार बनाया। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में वह लॉन्ग ऑन पर फाफ डु प्लेसी के हाथों लपके गए। 

मिचेल मार्श- 72 रन, 36 गेंद 6x4 6x6

24 Mar 20258:28:36 PM
DC Vs LSG Live Score: मोहित का किफायती ओवर

11वां ओवर फेंकने वाले मोहित शर्मा ने इसमें ज्यादा रन नहीं दिए। उन्होंने सिर्फ आठ रन ही दिए और इसी के साथ 11 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 125 रन है। 

24 Mar 20258:23:08 PM
DC Vs LSG Live Score: 10 ओवरों का हाल

लखनऊ की पारी के 10 ओवरों का खेल खत्म हो गया है और अभी तक दिल्ली की टीम फेल ही रही है। लखनऊ के मार्श और पूरन ने जमकर गेंदबाजों की खबर ली है। 10 ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 117 रन है। 

24 Mar 20258:19:01 PM
DC Vs LSG Live Score: 9 ओवरों का खेल खत्म

लखनऊ की पारी के 9 ओवरों का खेल खत्म हो गया है। इन ओवरों में लखनऊ ने एक विकेट खोकर 108 रन बनाए है। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन विकेट पर टिके हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। 

24 Mar 20258:13:56 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ का 100 रन पूरे

नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर ही लखनऊ के 100 रन पूरे हो गए हैं। मिचेल मार्श और निकोलस पूरन तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और तेजी से रन बना रहे हैं। मार्श ने अर्धशतक पूरा कर लिया है। 

24 Mar 20258:04:57 PM
DC Vs LSG Live Score: समीर रिजवी ने छोड़ा पूरन का कैच

सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर समीर रिजवी ने गली पर पूरन का आसान सा कैच छोड़ दिया। विपराज निगम की गेंद पूरन के बल्ले का किनारा लेकर गई, लेकिन रिजवी कैच नहीं लपक सके। इस ओवर में चार छक्के आए। सात ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 89 रन है। 

24 Mar 20258:01:24 PM
DC Vs LSG Live Score: मिचेल मार्श का अर्धशतक पूरा

 मिचेल मार्श ने सातवें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये उनका लखनऊ के लिए उनकी पहली फिफ्टी है। मार्श ने सिर्फ 21 गेंदों पर ये 50 रन पूरे किए। 

24 Mar 20257:59:44 PM
DC Vs LSG Live Score: पावरप्ले में लखनऊ का दम

पावरप्ले खत्म हो गया है और इन छह ओवरों में लखनऊ ने दमदार बल्लेबाजी की है। छह ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 64 रन है। 

24 Mar 20257:56:02 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ के 50 रन पूरे

 पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर निकोलस पूरन ने निगम पर चौका मार लखनऊ के 50 रन पूरे कर दिए। पांच ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 50 रन है। 

24 Mar 20257:54:06 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका

अपना पहला आईपीएल ओवर लेकर आए विपराज निगम ने दिल्ली को सफलता दिला दी है। उन्होंने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मार्करम ने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से मारने की कोशिश की लेकिन बाउंड्री पर स्टार्क ने उनका कैच लपक लिया। 

एडेन मार्करम- 15 रन, 13 गेंद 1x4 1x6

24 Mar 20257:48:34 PM
DC Vs LSG Live Score: अक्षर पटेल की अच्छी गेंदबाजी

 चौथा ओवर लेकर आए दिल्ली के कप्तान पटेल ने एक बार फिर अच्छी गेंदबाजी की और सिर्फ सात रन ही दिए। इसमें एक चौका ही आया। चार ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 40 रन है।

24 Mar 20257:44:10 PM
DC Vs LSG Live Score: मिचेल स्टार्क का महंगा ओवर

 मिचेल स्टार्क का दूसरा ओवर काफी महंगा गया है। इस ओवर में स्टार्क ने 19 रन खर्च किए। ओवर की पहली गेंद पर मार्करम ने छक्का मारा। इसके बाद मार्श ने दो चौके और एक छक्का मारा। तीन ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन है। 

24 Mar 20257:40:23 PM
DC Vs LSG Live Score: अक्षर पटेल का अच्छा ओवर

 दूसरा ओवर लेकर आए अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ पांच रन ही खर्च किए जिसमें से एक चौका मार्करम ने मारा था। दो ओवरों के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन। 

24 Mar 20257:37:23 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ की अच्छी शुरुआत

 पहला ओवर फेंकने वाले मिटेल स्टार्क ने पांचवीं गेंद तक तो एक ही रन बनने दिया, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर मिचेल मार्श ने फिल्क कर उन पर बेहतरीन छक्का जड़ टीम को अच्छी शुरुआत दी। पहले ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी विकेट के सात रन। 

24 Mar 20257:31:56 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

 लखनऊ की पारी शुरू हो गई है। टीम की तरफ से मिचेल मार्श ओपनिंग करने आए हैं और उनके साथ हैं एडेन मार्करम। दिल्ली की तरफ से पहला ओवर फेंक रहे हैं मिचेल स्टार्क। 

24 Mar 20257:20:56 PM
DC Vs LSG Live Score: मिचेल स्टार्क करेंगे कमाल!

 पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाने में बड़ा रोल निभाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क इस बार दिल्ली के लिए खेल रहे हैं। वह बेहत खतरनाक गेंदबाज हैं और इसलिए उनसे धमाल की उम्मीद होगी। 

24 Mar 20257:19:39 PM
DC Vs LSG Live Score: कुलदीप और बिश्नोई की जंग

इस मैच में भारत के दो बेहतरीन स्पिनर भी आमने-सामने हैं। दिल्ली की टीम में कुलदीप यादव हैं जो अपनी फिरकी से हाल ही में चेंपियंस ट्रॉफी में धमाल मचाकर आए हैं। वहीं लखनऊ के पास रवि बिश्नोई हैं जो कुलदीप से बिल्कुल जुदा स्पिनर हैं, लेकिन रन रोकने के साथ विकेट भी निकालने का दम रखते हैं। 

24 Mar 20257:11:51 PM
DC Vs LSG Live Score: लखनऊ की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड मिलर, आयुष बडोनी, मिचेल मार्श, प्रिसं यादव, दिग्वेश सिंह, निकोलस पूरन, शाहबाज अहमद, एडेन मार्करम, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई

24 Mar 20257:09:55 PM
DC Vs LSG Live Score: दिल्ली की प्लेइंग-11

 दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), फाफ डु प्लेसीस, जैस फ्रैसर मैक्गर्क, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार

24 Mar 20257:04:22 PM
DC Vs LSG Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

 दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

24 Mar 20257:00:25 PM
DC Vs LSG Live Score: कैसी है पिच?

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बताया कि इस पिच पर तेज गेंदबाजों को मदद नहीं मिलेगी। पिच पूरी तरह से फ्लैट है और गेंद आसानी से बैट पर आएगी। बल्लेबाजों को यहां फायदा होगा और वह रन बनाएंगे। स्पिनरों को कुछ मदद मिल सकती है।

24 Mar 20256:54:05 PM
DC Vs LSG Live Score: पंत को कैसे रोकेगी दिल्ली?

 पंत टी20 दुनिया का बड़ा नाम है और तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। उनको रोकना दिल्ली कैपिटल्स के लिए आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, उसके पास मिचेल स्टार्क जैसा गेंदबाज है। 

24 Mar 20256:50:57 PM
DC Vs LSG Live Score: पहली बार फुल टाइम कप्तान अक्षर

दिल्ली ने इस सीजन कप्तानी को लेकर बड़ा दाव खेला है और राहुल, फाफ डु प्लेसी को नजरअंदाज करते हुए अक्षर पटेल को कप्तान बनाया है। अक्षर पहली बार फुल टाइम कप्तानी करेंगे। पिछले सीजन एक मैच में उन्होंने दिल्ली की कप्तानी की थी। 

24 Mar 20256:46:00 PM
DC Vs LSG Live Score: जैक फ्रेसर मैक्गर्क पर नजरें

 इस मैच में सभी का ध्यान यूं तो पंत पर होगा, लेकिन दिल्ली के एक खिलाड़ी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और वो है युवा बल्लेबाज जैक फ्रैसर मैक्गर्क। वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 

24 Mar 20256:41:33 PM
DC Vs LSG Live Score: राहुल की जगह कौन?

 केएल राहुल पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं ये साफ हो गया है। अब सवाल है कि उनकी जगह दिल्ली में कौन लेगा? राहुल शानदार बल्लेबाज हैं और अपनी बैटिंग से मैच का रुख बदल सकते हैं। ऐसे में उनका न होना दिल्ली के लिए परेशानी का सबब है। 

24 Mar 20256:31:06 PM
DC Vs LSG Live Score: पहला मैच नहीं खेलेंगे केएल राहुल

पिछले सीजन तक लखनऊ की कप्तानी करने वाले केएल राहुल इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स में आए हैं, लेकिन वह पहले मैच में बाहर रहेंगे। राहुल निजी कारणों से टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। उनकी पत्नी आथिया शेट्टी बच्चे को जन्म देने वाली हैं और इसी के चलते वह पहला मैच मिस करेंगे।  

24 Mar 20256:23:17 PM
DC Vs LSG Live Score: दिल्ली और लखनऊ का मैच आज

आईपीएल के 18वें सीजन का तीसरा दिन है और चौथे मैच में सामने हैं अपने पहले खिताब की तलाश में लगी दो टीमें- दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स। दोनों ही टीमों के कप्तानों में इस साल बदलाव हुआ है। अब तक दिल्ली की कप्तानी करते आ रहे ऋषभ पंत इस बार लखनऊ की कप्तानी करेंगे। वहीं अक्षर पटेल के हाथों में दिल्ली की कमान होगी। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us