Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs ZIM W Highlights: भारत ने एकतरफा मुकाबले में जिंबाब्वे को दी मात, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

IND-W vs ZIM-W 1st ODI Highlights: भारत ने जिंबाब्वे को पहले वनडे में 9 विकेट से हरा दिया है। प्रतिका रावल ने शानदार शतक जड़ा है।

By Abhishek Upadhyay Fri, 23 Oct 2026 08:22 PM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला टीम ने पहला वनडे 9 विकेट से जीत लिया है। भारत की ओर से प्रतिका रावल ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली। वहीं शेफाली वर्मा ने नाबाद 64 रन ठोके, जिसकी वजह से टीम इंडिया ने 27.1 ओवर में ही 198 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। इसी के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

23 Oct 20268:22:23 PM

Ind W vs Zim W 1st ODI: प्रतिका रावल बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

प्रतिका रावल ने नाबाद 96 गेंदों में 100 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 15 चौके लगाए। प्रतिका रावल की दमदार पारी की वजह से भारत ने आसानी से मुकाबला जीत लिया, जिस वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

23 Oct 20267:45:25 PM

IND W vs ZIM W 1ST ODI Highlights: भारत ने जीता पहला वनडे

प्रतिका रावल के शानदार शतक और शेफाली वर्मा के तूफानी पचासे की वजह से भारतीय महिला टीम ने जिंबाब्वे को पहले वनडे में 9 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

श्री चरणी की अगुवाई में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने जिंबाब्वे को सिर्फ 197 रन पर समेट दिया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से प्रतिका ने नाबाद 100 रन ठोके, जिसकी वजह से भारत ने 27.1 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

 

23 Oct 20266:54:00 PM

India-Zimbabwe Women Live Match: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका लग गया है। स्मृति मंधाना 34 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गईं हैं।

भारत का स्कोर 16 ओवर के बाद 99/1 । प्रतिका रावल 61 गेंदों में 62 और शेफाली वर्मा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत को मैच जीतने के लिए 99 रनों की जरुरत है।

23 Oct 20266:22:57 PM

Ind W vs Zim W 1st ODI Live: 50 के पार भारत का स्कोर

प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

रावल 29 गेंदों में छह चौकों की मदद से 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं मंधाना 13 गेंदों में 18 रन पर नाबाद हैं। भारत का स्कोर 7 ओवर के बाद 58/0।

23 Oct 20266:10:08 PM

Ind W vs Zim W Live Cricket Score: भारत की शानदार शुरुआत

प्रतिका रावल ने मैदान पर कदम रखते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी है। रावल चार चौकों की मदद से 16 गेंद में 25 रन बनाकर खेल रही हैं। स्मृति मंधाना दो रन पर नाबाद है। भारत को अभी मैच जीतने के लिए 168 रनों की जरुरत है।

भारत का स्कोर तीन ओवर के बाद 30/0।

23 Oct 20265:26:54 PM

Ind W vs Zim W Live Cricket Score: भारत को मिला 198 रन का लक्ष्य

जिंबाब्वे ने भारत को 198 रनों का लक्ष्य दिया है। जिंबाब्वे की ओर से बिलवेड बीजा ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने पांच चौकों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। इसके अलावा, जिंबाब्वे की कोई दूसरी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाई।

विकेटकीपर बल्लेबाज मोडेस्टर मुपाचिक्वा ने 25 रनों का योगदान दिया। वहीं, मिशेल मावुंगा ने 29 रन बनाए। भारत की ओर से श्री चरणी ने 23 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि क्रांति गौड़ को तीन सफलता मिली। दीप्ति शर्मा ने दो विकेट लिए, जिसकी वजह से जिंबाब्वे की पारी 49.5 ओवर में 197 रन पर सिमट गई।

23 Oct 20265:13:14 PM

Ind W vs Zim W 1st ODI Live: जिंबाब्वे का गिरा 9वां विकेट

जिंबाब्वे के 9 विकेट गिर चुके हैं। बिलवेड बीजा 62 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गईं हैं।

जिंबाब्वे का स्कोर 46 ओवर के बाद 185/9।

23 Oct 20264:43:13 PM

Ind W vs Zim W Live Cricket Score: जिंबाब्वे को लगा छठा झटका

जिंबाब्वे को छठा विकेट गिर चुका है। क्रांति गौड़ ने चिएद्जा धुरुर को बोल्ड कर दिया है। धुरुरु सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटी हैं। उनके आउट होने के बाद मिशेल मावुंगा बल्लेबाजी के लिए आई हैं।

जिंबाब्वे का स्कोर 38 ओवर के बाद 152/6 । बिलवेड बीजा 54 और मावुंगा 9 रन बनाकर खेल रही हैं।

23 Oct 20264:30:00 PM

Ind W vs Zim W 1st ODI Live: बिलवेज बीजा एक छोर पर डटी

बिलवेड बीजा जिंबाब्वे के लिए एक छोर संभाले हुए हैं। वो 45 रन बनाकर खेल रही हैं। उनका साथ चिएद्जा धुरुरु दे रही हैं। जिंबाब्वे का स्कोर 34 ओवर के बाद 133/5।

23 Oct 20264:04:21 PM

Ind W vs Zim W Live Cricket Score: जिंबाब्वे की आधी टीम लौटी पवेलियन

जिंबाब्वे की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। श्री चरणी ने न्याशा ग्वानजुरा का विकेट चटकाया है। ग्वानजुरा 28 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गईं हैं।

जिंबाब्वे का स्कोर 28 ओवर के बाद 113/5।

23 Oct 20263:56:22 PM

India-Zimbabwe Women Live Match: 100 के पार जिंबाब्वे का स्कोर

बिलवेड बीजा और न्याशा ग्वानजुरा ने जिंबाब्वे की पारी को संभाल लिया है। टीम का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है। बीजा 45 गेंदों में 35 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं ग्वानजुरा 13 रन बनाकर बीजा का बखूबी साथ निभा रही हैं।

जिंबाब्वे का स्कोर 27 ओवर के बाद 111/4।

23 Oct 20263:38:45 PM

IND-W vs ZIM-W 1st ODI live score: जिंबाब्वे का स्कोर 89/4

जिंबाब्वे का स्कोर 22 ओवर के बाद 89/4। बिलवेड बीजा 26 गेंदों में 19 और न्याशा ग्वानजुरा 14 गेंदों में छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

23 Oct 20263:28:28 PM

Ind W vs Zim W 1st ODI Live: जिंबाब्वे को लगा चौथा झटका

जिंबाब्वे का चौथा विकेट गिर गया है। दीप्ति शर्मा ने शार्न मायर्स का विकेट चटकाया है। मायर्स 12 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हो गईं हैं।

जिंबाब्वे का स्कोर 19 ओवर के बाद 74/4। बिलवेड बीजा 12 और न्याशा ग्वानजुरा एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

23 Oct 20263:15:34 PM

Ind W vs Zim W 1st ODI Live: जिम्बाब्वे को लगा तीसरा झटका

जिम्बाब्वे को तीसरा झटका लग गया है। श्रीचरणी ने सलामी बल्लेबाज मुपाचिक्वा को पवेलियन की राह दिखाई। 

23 Oct 20263:11:45 PM

Ind W vs Zim W Live Cricket Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। श्रीचरणी ने चिपो मुगेरी त्रिपानों को एलबीडब्ल्यू कर भारत को यह सफलता दिलाई। 

23 Oct 20262:51:26 PM

India-Zimbabwe Women Live Match: जिम्बाब्वे को लगा पहला झटका

जिम्बाब्वे को पहला झटका लग गया है। क्रांति गौड़ ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर फिरी को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। वह एक ही रन बना सकीं।

23 Oct 20262:50:54 PM

India Women vs Zimbabwe Women scorecard: जिम्बाब्वे की पारी शुरू

जिम्बाब्वे की पारी शुरू हो गई है। लॉरइन फिरी और मोडेस्टर मुपाचिक्वा पारी की शुरुआत कर रही हैं। 

23 Oct 20261:51:45 PM

IND-W vs ZIM-W 1st ODI live score: जिम्बाब्वे की प्लेइंग-11

नोमवेलो सिबांडा (कप्तान), बिलवेड बिजा, शार्ने मेयर्स, मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेट कीपर), चिएड्ज़ा धुरु, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानज़ुरा, तेंदई मकुशा, लोरिन फिरी, ओलिंडर चारे।

23 Oct 20261:43:26 PM

Ind W vs Zim W 1st ODI Live: भारत की प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसब्निस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, जिंटीमानी कलिटा, सयाली सटघरे, क्रांति गौड़।

23 Oct 20261:41:23 PM

Ind W vs Zim W Live Cricket Score: कालिटा का डेब्यू

भारत ने इस मैच में जिंटीमानी कालिटा को डेब्यू का मौका दिया है। वह रेणुका सिंह की जगह टीम में आई हैं जो चोट के चलते बाहर हुई हैं। 

23 Oct 20261:40:14 PM

India-Zimbabwe Women Live Match: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

इस मैच में जोशेफिने नकोमो नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह नोमवेलो सिबांडा जिम्बाब्वे की कप्तानी कर रही हैं। उन्होंने टॉस जीता है और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

23 Oct 20261:27:02 PM

India Women vs Zimbabwe Women Scorecard: वनडे में मंधाना युग की शुरुआत

इस सीरीज के साथ ही टी20 के बाद वनडे में मंधाना युग की शुरुआत होने जा रही है। मंधाना पहली बार वनडे में फुल टाइम भारतीय टीम की कप्तान के तौर पर उतर रही हैं।

23 Oct 20261:20:27 PM

IND-W vs ZIM-W 1st ODI live score: वनडे सीरीज का आगाज

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। यह मैच वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us